IPL का पहला डबल हेडर आज, CSK vs MI & SRH vs RR

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 4 और राजस्थान ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 23 मार्च 2025, 07:34 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IPL का पहला डबल हेडर आज, CSK vs MI & SRH vs RR
Photo: UB India News Archive

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 4 और राजस्थान ने 1 मैच जीता। हैदराबाद ने पिछले सीजन क्वालिफायर-2 में राजस्थान को हराकर बाहर किया था। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स अपनी सबसे बड़ी राइवल टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

मैच डिटेल्स, दूसरा मैच SRH vs RR तारीख: 23 मार्च स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद टाइम: टॉस- 3:00 PM, मैच स्टार्ट- 3:30 PM

हैदराबाद-राजस्थान में कांटे की टक्कर हैदराबाद और राजस्थान का हेड टु हेड रिकॉर्ड कांटे की टक्कर का रहा। IPL में दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले गए। 11 बार सनराइजर्स हैदराबाद और 9 बार राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की। दोनों ने 1-1 बार खिताब भी जीता है।

हैदराबाद के पास सबसे दमदार बैटिंग ऑर्डर 2016 की चैंपियन हैदराबाद में ओपनर ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के साथ टॉप-5 में तेजी से खेलने वाले बैटर्स हैं। नीतीश कुमार रेड्डी जैसा परफेक्ट ऑलराउंडर है। हेनरिक क्लासन और ईशान किशन के रूप में हार्ड हिटिंग मिडिल ऑर्डर बैटर भी हैं। हर्षल पटेल, पैट कमिंस और मोहम्मद शमी बॉलिंग को मजबूती दे रहे हैं।

राजस्थान में आर्चर, हसरंगा, संदीप जैसे बड़े बॉलर्स राजस्थान के टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर और रियान पराग का एक्सपीरियंस मौजूद है। नीतीश राणा और शुभम दुबे बैटिंग को और भी मजबूत कर रहे हैं। वनिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, महीश तीक्षणा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी और संदीप शर्मा बॉलिंग डिपार्टमेंट को मजबूत बना रहे हैं।

रियान शुरुआती 3 मैचों में राजस्थान की कप्तानी करेंगे सीजन के शुरुआती 3 मैच में राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करेंगे। रेगुलर कप्तान संजु सैमसन फिट नहीं हैं। बुधवार को टीम मैनेजमेंट ने एक इवेंट में बताया कि सैमसन को इंजरी की वजह से फिलहाल विकेट कीपिंग और फील्डिंग की परमिशन नहीं मिल पाई है। ऐसे में लीग के शुरुआती मैच वे सिर्फ बतौर बैटर ही खेल सकेंगे। पूरी तरह फिट होने के बाद ही वे फिर से टीम की कमान संभाल सकेंगे।

पिच रिपोर्ट हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। यहां अब तक 77 IPL मैच खेले गए, 34 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम और 43 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते। रिकॉर्ड को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है।

वेदर कंडीशन हैदराबाद में 23 मार्च का मौसम काफी गर्म रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्परेचर 23 से 36 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की केवल 2% आशंका है।

पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, कमिंडु मेंडिस/एडम जम्पा, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और राहुल चाहर।

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा, महीश तीक्षणा और फजलहक फारूकी।

कहां देख सकेंगे मैच? मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। वहीं, TV पर ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर भी किया जाएगा।

IPL में आज का दूसरा मैच CSK vs MI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम, चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को सीजन का ‘एल-क्लासिको’ भी कहा जाता है।

दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा।

CSK vs MI तारीख: 23 मार्च स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक, चेन्नई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

MI vs CSK के बीच मैच कहलाता है एल-क्लासिको MI और CSK के बीच IPL मुकाबले को ‘एल-क्लासिको’ कहा जाता है। इस सीजन दोनों के बीच 2 मैच होगा। ‘एल क्लासिको’ शब्द का इस्तेमाल फुटबॉल में एफसी बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच मुकाबले के लिए किया जाता है। दोनों दुनिया और स्पेन की सबसे बड़ी क्लब टीमें हैं, इसीलिए इनके बीच मैच को एल-क्लासिको कहते हैं। इसका मतलब होता है, क्लासिक मैच।

क्रिकेट में CSK और MI 2 सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी टीमें हैं। दोनों के बीच ऐतिहासिक राइवलरी को दिखाने के लिए ही इस टर्म को यूज किया जाता है। जब IPL में मुंबई और चेन्नई आमने-सामने होती हैं तो मुकाबला भी काफी टक्कर का होता है। इसे फैंस ने ही एल-क्लासिको का नाम दिया। दोनों टीमें 5-5 टाइटल जीतकर लीग की सबसे सफल टीमें हैं। मुंबई ने फाइनल में 3 बार CSK को हराया। वहीं CSK ने 2010 में अपना पहला खिताब मुंबई को ही हराकर जीता था।

मुंबई ने जीते हैं ज्यादा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच IPL में अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए, 20 में मुंबई और 17 में चेन्नई की टीम ने बाजी मारी। मुंबई का पलड़ा चेन्नई के खिलाफ भारी जरूर है, लेकिन पिछले तीनों मैच चेन्नई के नाम रहे। चेन्नई के होम ग्राउंड पर मुंबई हावी रही है। यहां दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। 6 बार मुंबई और 3 बार चेन्नई को जीत मिली।

मुंबई का टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत इंडिया के इंटरनेशनल प्लेयर होने से मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर बेहद मजबूत है। बोल्ट और चाहर पेस बॉलिंग को मजबूत बना रहे हैं। मिचेल सैंटनर और मुजीब उर-रहमान जैसे टॉप क्लास स्पिनर भी मौजूद हैं, जो चेपॉक की स्पिन पिच पर खतरनाक साबित हो सकते हैं।

चेन्नई का स्पिन डिपार्टमेंट शानदार टीम ने पुराने प्लेयर्स खरीदकर अपनी कोर मजबूत की। डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, रविचंद्रन अश्विन और सैम करन जैसे प्लेयर्स हैं। नूर अहमद, रवींद्र जडेजा और अश्विन स्पिन डिपार्टमेंट को बेहद मजबूत बना रहे हैं। टीम ने 9 ऑलराउंडर्स खरीदे। टीम का बैकअप भी स्ट्रॉन्ग है।

सूर्यकुमार MI की कप्तानी करेंगे इस मैच में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव करेंगे। हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा हुआ है। यह बैन पिछले सीजन MI के आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के कारण लगा था। इसे सीजन में मुंबई के पहले मैच में लागू किया गया। हालांकि, अगले मुकाबले से पंड्या फिर टीम की कमान संभाल लेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लीग के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।

पिच रिपोर्ट चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती आई है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल है। यहां अब तक 85 IPL मैच खेले गए। 49 मैच पहले बैटिंग करने वाली और 36 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 246/5 है, जो होम टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

बारिश डाल सकती है खलल आज चेन्नई और मुंबई मैच में बारिश खलल डाल सकती है। चेन्नई में आज 80% बारिश की आशंका है। वहीं, तापमान 27 से 33 डिग्री रहने की उम्मीद है।

पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवोन कॉन्वे/रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद और मथीश पथिराना।

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ​​​​​​रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा।

कहां देख सकेंगे मैच? मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी। वहीं, TV पर ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनलों पर भी किया जाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून