यूपी में बीजेपी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाई उपलब्धियां …..

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने आठ साल पूरे हो गए हैं। साल 2017 में बीजेपी को जनता प्रचंड बहुमत दिया, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद सीएम योगी ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। फिर साल 2022 में दोबारा हुए विधानसभा चुनाव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 मार्च 2025, 05:33 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी में बीजेपी सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाई उपलब्धियां …..
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने आठ साल पूरे हो गए हैं। साल 2017 में बीजेपी को जनता प्रचंड बहुमत दिया, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद सीएम योगी ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। फिर साल 2022 में दोबारा हुए विधानसभा चुनाव में भी यूपी की जनता ने दिल खोलकर बीजेपी को वोट दिया, जिसके बाद बीजेपी नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को ही यूपी के सीएम के तौर पर चुना। इस तरह से अब यूपी में योगी सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को आज 8 साल पूरे हो गए हैं और ऐसे में सीएम योगी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 2017 से अबतक राज्य में क्या-क्या बदला है. उन्होंने बताया कि 2017 से पहले किसान अपने खेतों को जला रहे थे और उनकी स्थिति बेहद खराब थी लेकिन अब उनकी स्थिति पूरी तरह से बदल गई है. इसके अलावा प्रदेश में किस तरह से कानून व्यवस्था को बेहतर किया गया, इस बारे में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं ये बड़ी बातें.

  1. 2017 से पहले यूपी पहचान का सामना कर रहा था लेकिन हमारी सरकार ने यूपी को अपनी पहचान दी है और इसके साक्षी यहां रहने वाले सभी लोग रहे हैं.
  2. उत्तर प्रदेश सरकार हर सेक्टर को साथ लेकर आगे बढ़ी है. हमने किसानों से लेकर कानून व्यवस्था तक हर दिशा में काम किया है.
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयाप्त मात्रा में जल संसाधनों की स्थापना की गई है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
  4. 2017 से पहले यूपी का किसान आत्महत्या कर रहा था, कृषि सेक्टर में एक वीरानी छाई हुई थी. 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने व्यापक परिवर्तन किए हैं. 2016-17 तक कृषि दर 5 फीसदी के आसपास थी. आज कृषि दर बढ़कर 13 प्रतिशत हुई है. साथ ही जीडीपी में 28 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है.
  5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2 लाख 61 हजार से अधिक किसानों को 80 हजार रुपये से अधिक राशि दी गई है. प्रदेश में सींचाई की क्षमता में भी वृद्धि हुई है. प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है. कृषि विज्ञान केंद्रों को भी स्थापित किया गया है.
  6. 8 सालों में सरकार ने योजनाओं को पूरा किया. हालांकि, उससे पहले 40 सालों से कई योजनाएं लंबित थीं.
  7. उत्तर प्रदेश में इस दौरान तीन नई चीनी मिलों की स्थापना की गई. 38 चीनी मिलों का विस्तार किया गया. वर्तमान में 122 चीनी मिलें काम में हैं. 80 हजार करोड़ से ज्यादा का गन्ना का मूल्य किसानों को दिया गया.
  8. इथेनॉल के नए प्लांट लगाए गए हैं. आज के वक्त में 170 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन हो रहा है. आज उत्तर प्रदेश फिर से नंबर 1 पर आया है.
  9. पीएम उष्म योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाए गए हैं.
  10. कुपोषित परिवारों को भी 10 हजार गोवंश देने का काम सरकार ने किया है, उन्हें भी एक राशि उपलब्ध कराई जाती है.
  11. आज कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है और महाकुंभ इसका अच्छा उदाहरण है. 45 दिनों के इस महाआयोजन में कोई छेड़छाड़ की घटना नहीं, लूटपाट की घटना नहीं, न ही कोई अपहरण की घटना हुई. ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिससे आने वाले लोगों के मन में डर उत्पन्न हुआ हो. इस व्यापक परिवर्तन का कारण है कि इन 8 वर्षों में सरकार ने व्यवस्थित तरीके से उत्तर प्रदेश पुलिस बल को एक सिस्टम से जोड़ा है.
  12. 2017 में यूपी में 10 जनपद ऐसे थे जहां कोई पुलिस लाइन नहीं थी. आज उनके इंफ्रास्ट्रक्चर को बढाया गया है. जहां पुलिस लाइन नहीं थी वहां पुलिस लाइन का निर्माण किया गया. हर जनपद में, हर थाने में पुलिस की सुविधा के लिए बैरक का निर्माण किया गया, पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता को कई गुना बढाया गया.
  13. ये उन कदमों का परिणाम है, जो पिछले कुछ समय में किया गया है. कितना परिवर्तन आया है, ये आपके सामने आया है.
  14. एयरपोर्ट, मैट्रो की सुरक्षा के लिए स्पेशल सिक्योरिटी का गठन किया गया. प्रदेश में सभी जनपदों में साइबर थाने की स्थापना की गई है. हर थाने में एक साइबर डेस्क की व्यवस्था की गई है.

योगी सरकार का कार्यकाल

योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी इसे जश्न के तौर पर मना रही है। इस संबंध में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच योगी सरकार के आठ सालों के दौरान जनता के लिए कौन से काम किए गए, कौन सी योजनाएं लाई गईं ये ज्यादा अहमियत रखती हैं। योगी सरकार की योजनाओं और उनके काम की बदौलत ही यूपी में उनकी दोबारा सरकार बन सकी। ऐसे में चलिए एक बार योगी सरकार के आठ साल के कार्यकाल पर एक नजर डालते हैं।

अन्त्योदय से सर्वोदय

  • आठ सालों में 2.62 करोड़ से अधिक इज्जत घर का निर्माण
  • कोरोना काल के बाद से 14.70 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन
  • 1.86 करोड़ से अधिक उज्जवला कनेक्शन
  • 2017 के अबतक 56 लाख से अधिक आवास

अपराधियों के खिलाफ एक्शन

  • यूपी के सात जिलों में पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स नाम के नए सुरक्षा बल का गठन
  • यूपी-112 का रिस्पांस टाइम 7 मिनट 24 सेकेंड करना
  • योगी सरकार में 222 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए, 8118 घायल

महिलाओं की सुरक्षा 

  • यूपी में एंटी रोमिया स्क्वाड का गठन
  • तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन
  • मिशन शक्ति जैसे अभियान
  • रात में महिलाओं की कॉल पर पीआरवी की व्यवस्था

स्मार्ट सिटी और शहरों का विकास

  • 125 नए नगर निकायों का गठन
  • लखनऊ में एआई सिटी का क्रियान्वयन
  • 17 शहरों का स्मार्ट सिटी के तौर पर विकास
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और आगरा में मेट्रो सेवा

यूपी की ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी

  • यूपी में 6 एक्सप्रेसवे संचालित, 11 पर चल रहा काम
  • गौतमबुद्धनगर में जेवर एयरपोर्ट का निर्माण
  • देश का सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य
  • भारत की कुल मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में 45 प्रतिशत योगदान

किसानों का सम्मान

  • कृषि विकास दर 8.6 प्रतिशत से बढ़कर 13.7 प्रतिशत हुई
  • हर साल 4 करोड़ टन फल और सब्जियों के उत्पादन के साथ देश में पहला स्थान
  • पीएम कुसुम योजना से किसानों को 76189 सोलर पंपों का आवंटन
  • 27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकीकरण

हर घर रोशन

  • ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे, तहसील क्षेत्रों में 22 घंटे और जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली
  • अयोध्या को सोलर सिटी और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सोलर एक्सप्रेसवे बनाने का काम जारी
  • निजी नलकूप के बिजली बिलों में 100 प्रतिशत की छूट
  • 24 घंटे में ट्रांसफार्म बदलने की व्यवस्था

सांस्कृति धरोहरों का संरक्षण

  • महाकुंभ में दुनिया भर के 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
  • सर्वाधिक पर्यटक आगमन वाला प्रदेश बना यूपी
  • अयोध्या, ब्रज, विंध्य, चित्रकूट और नैमिषारण्य में विकास परिषद का गठन
  • अयोध्या राम मंदिर निर्माण, काशी की देव दीपावली, अयोध्या दीपोत्सव जैसे आयोजन

स्वास्थ्य सुविधाओं पर बल

  • गरीब परिवारों को पांच लाख तक का निशुल्क चिकित्सा सुरक्षा कवच
  • 5000 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना
  • 75 जिलों में डायलिसिस की निशुल्क सुविधा
  • मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से 49 लाख परिवार लाभान्वित

इस तरह से देखा जाए तो योगी सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में कई योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। इसमें एक्सप्रेसवे के निर्माण हों या महाकुंभ जैसे आयोजन। ऐसे ही देश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य। उत्तर प्रदेश इन कामों की वजह से पूरे देश में चर्चित रहा। आगे भी योगी सरकार का कार्यकाल बाकी है, जिस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………
खास खबर

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के […]

UB India News14 अग॰
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां
खास खबर

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण […]

UB India News11 अग॰
रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..
खास खबर

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा- ‘संविधान बचाओ, […]

UB India News16 जुल॰
चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन
अध्यात्म

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि […]

UB India News4 जुल॰
नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………
खास खबर

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाजपा ने यूं तो काफ़ी पहले से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है, लेकिन कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. इस दो दिन के […]

UB India News3 जुल॰
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
अध्यात्म

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे। सूत्र […]

UB India News27 जून
यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….
खास खबर

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की, वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने […]

UB India News17 जून