श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे। सूत्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 जून 2026, 11:26 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
Photo: UB India News Archive

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे।

सूत्र बताते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने दोनों से राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जानकारी ली। चढ़ावे के हिसाब-किताब में हेराफेरी को लेकर दोनों को फटकार लगाई थी। बैठक के बाद चंपत राय पर दबाव बढ़ने लगा। संघ के बड़े पदाधिकारियों ने उनसे दूरी बना ली।

19 जून को सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे। उस वक्त चंपत राय को सीएम के कार्यक्रमों से दूर रखा गया था। लगातार किरकिरी और बढ़ते दबाव को देखकर चंपत राय और अनिल मिश्रा ने आखिरकार शुक्रवार को अपना इस्तीफा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप दिया।

पूरी रात चंपत राय के पास RSS और विहिप नेताओं के फोन आए

7 जून को राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। इसके 18 दिन बाद ट्रस्ट के 8 लोगों पर FIR हुई। इसमें ट्रस्ट के बड़े चेहरों के नाम नहीं थे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर किरकिरी होने लगी। विपक्षी पार्टियों के लोग बयानबाजी करने लगे कि बड़े लोगों को बचा लिया गया।

चंपत राय के पास RSS और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं के फोन गुरुवार को पूरी रात आते रहे। कुछ नेताओं ने उन्हें इस्तीफा देकर मामला शांत करने की सलाह दी। इसके बाद चंपत राय ने शुक्रवार सुबह पूजा-पाठ किया। फिर मणि रामदासजी की छावनी पहुंचे। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को भी बुलाया। सुबह करीब 11 बजे दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दान चोरी मामले पर राम मंदिर ट्रस्ट का बयान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) ने दान चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है. न्यास ने स्पष्ट किया है कि आगामी बैठक में इन दोनों प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे पर विस्तार से विचार किया जाएगा. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि मंदिर के दान चोरी मामले में ट्रस्ट की शिकायत पर ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. एसआईटी द्वारा सौंपी गई अंतरिम रिपोर्ट को आधार बनाकर ट्रस्ट ने ही इस मामले में पहला एफआईआर दर्ज कराया. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि द्वारा जारी प्रेस रिलीज में पिछले कई दिनों से रामलला के मंदिर में मचे बवाल पर खेद जताया गया.  उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
श्रद्धालुओं के दान पर ट्रस्ट ने सफाई देते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख और स्तब्धता व्यक्त किया. न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि ने देश-विदेश के करोड़ों रामभक्तों को आश्वस्त किया है कि जिन श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की सेवा में चांदी की ईंटें, बहुमूल्य आभूषण या अन्य सामग्रियां व्यक्तिगत रूप से न्यास के अधिकारियों को सौंपी थीं, वे सभी वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं. न्यास के पास उनका पूरा हिसाब-किताब मौजूद है.
इस्तीफे की 5 बड़ी वजहें जानिए…

1. शुरुआती जांच में भूमिका पर सवाल

चढ़ावा चोरी की जांच के लिए बनी SIT की शुरुआती जांच में दान, चढ़ावे और प्रबंधन से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के संकेत मिले। चंपत राय भी संदेह के दायरे में हैं।

2. FIR और गिरफ्तारियों से बढ़ा दबाव

SIT की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा। इससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

3. पूर्व ड्राइवर का नाम सामने आने से बढ़ीं मुश्किलें

FIR में चंपत राय के पूर्व ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष का नाम भी शामिल है। आरोप है कि टिन्नू ने मंदिर से जुड़े कुछ लोगों के साथ मिलकर चढ़ावे में हेराफेरी की, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।

4. जांच पर सवाल न उठे, इसलिए इस्तीफा

ट्रस्ट का मानना था कि अगर सीनियर पदाधिकारी अपने पद पर बने रहते हैं तो जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ सकते हैं। इसी कारण उन्होंने जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका देने के लिए पद छोड़ दिया।

5. राम मंदिर ट्रस्ट की साख बचाने की कोशिश

राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ट्रस्ट नहीं चाहता था कि जांच के दौरान संस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठे, इसलिए पद छोड़ना उचित समझा।

संतों की मांग- रामालय ट्रस्ट और निर्माण समिति के खर्च की भी जांच हो

हरिद्वार में हुई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बैठक में साधु-संतों ने कहा था कि न केवल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जांच हो, बल्कि ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के रामालय ट्रस्ट और राम मंदिर मामले में निर्णय आने से पहले मंदिर निर्माण की गतिविधियों को चलाने के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के भी खातों और खर्च की जांच होनी चाहिए।

इसलिए, अयोध्या में बैठक टालनी पड़ी

चढ़ावा चोरी पर साधु-संतों में आक्रोश और स्थिति बिगड़ते देख विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की 26 जून से अयोध्या में होने वाली 4 दिवसीय बैठक टाल दी गई। ये बैठक कारसेवक पुरम में होनी थी। इसमें 44 प्रांतों के सभी सदस्यों को शामिल होना था।

कागभुशुंडि और चांदी की ईंटों पर ट्रस्ट ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की

पिछले दो-तीन दिन से कागभुशुंडि की प्रतिमा और चांदी की ईंटें गायब होने की बात सामने आई। 24 जून को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा- अब दान में दिए गए ‘कागभुशुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय खबर आई है। जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाकी बॉर्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फरार न हो सकें।

शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ‘X’ पर पूछा- राम मंदिर के लिए उद्धव की दान की हुई 4 किलो चांदी कहां गई? अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से फोटो जारी कर दावा किया गया कि कागभुशुंडि कारसेवकपुरम में रखी है। चांदी की ईंटें बैंक लॉकर में सुरक्षित हैं।

कागभुशुंडि की प्रतिमा गायब होने के आरोपों के बाद इसके कारसेवकपुरम में होने का दावा ट्रस्ट की ओर से किया गया।
कागभुशुंडि की प्रतिमा गायब होने के आरोपों के बाद इसके कारसेवकपुरम में होने का दावा ट्रस्ट की ओर से किया गया।

विहिप के अध्यक्ष बोले- ट्रस्ट को भंग करने की जरूरत नहीं

विश्व हिंदू परिषद को अब डर सता रहा है कि सरकार राम मंदिर पर अपना कंट्रोल कर सकती है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा- फिलहाल मुझे नहीं लगता कि राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने या नई कमेटी बनाने की आवश्यकता है, क्योंकि आरोप केवल कुछ व्यक्तियों पर हैं, पूरे ट्रस्ट पर नहीं।

आलोक कुमार ने कहा- इस पूरे मामले में सबसे जरूरी मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार करना है। सभी प्रक्रियाओं में आधुनिक तकनीक, उपकरण और निगरानी व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए, ताकि भगवान राम की संपत्ति सुरक्षित रहे, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और मंदिर का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो।

SIT जांच और FIR पर उठ रहे सवालों के जवाब में आलोक कुमार ने कहा- मैंने FIR देखी है, जिसमें पूरे मामले की व्यापक जांच का उल्लेख है। आठ नामजद आरोपियों के साथ “अन्य” भी लिखा गया है, जिससे स्पष्ट है कि जांच किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा, जिन-जिन लोगों पर आरोप हैं, उन सभी की निष्पक्ष और पूरी जांच की जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰