क्या बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने वाला है?

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश आज अपना 55वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लेकिन पड़ोसी मुल्क का यह आजादी दिवस बेहद अस्थिरता और उथल-पुथल भरा है. पिछले साल पांच अगस्त को शेख हसीना के तख्तापलट के बाद सत्ता पर काबिज मोहम्मद यूनुस और सेना के बीच तनाव चरम पर है. सेना की बगावत और तख्तापलट का अंदेशा जताया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 मार्च 2025, 06:13 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने वाला है?
Photo: UB India News Archive

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश आज अपना 55वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लेकिन पड़ोसी मुल्क का यह आजादी दिवस बेहद अस्थिरता और उथल-पुथल भरा है. पिछले साल पांच अगस्त को शेख हसीना के तख्तापलट के बाद सत्ता पर काबिज मोहम्मद यूनुस और सेना के बीच तनाव चरम पर है. सेना की बगावत और तख्तापलट का अंदेशा जताया जा रहा है. ऐसी स्थिति में यूनुस आज से चीन के दौरे पर जा रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोहम्मद यूनुस आज शाम सात बजे देश को संबोधित भी करने जा रहे हैं. बांग्लादेश की सेना यूनुस से असंतुष्ट नजर आ रही है. सेना कई मौकों पर जल्द से जल्द चुनाव कराने की बात कह चुकी है ताकि सैनिक अपने-अपने बैरक में लौट सकें. ऐसे में यूनुस सरकार के तख्तापलट की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, बांग्लादेश सरकार ने तख्तापलट की इन अटकलों को सिरे से खारिज किया है.

मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा था कि लोगों को गुमराह करने के लिए एक के बाद एक झूठी जानकारी फैलाई जा रही है ताकि देश में अस्थिरता पैदा की जा सके. अफवाहें फैलाने के लिए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं.

यूनुस ने कहा कि देश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे वैसे ही गलत सूचनाओं को फैलाने में लगे लोग इसे और तेजी से अलग-अलग माध्यम से फैलाएंगे. हम और आप जानते हैं कि इसके पीछे कौन है और वो ऐसा क्यों कर रहा है. हमने इन अफवाहों और झूठे सिद्धांतों के प्रचार को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र से सहयोग मांगा है. हमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इससे निपटने में सहयोग देने की बात भी कही है.

चीन की तरफ है यूनुस सरकार का झुकाव

मोहम्मद यूनुस सरकार आज से चीन के चार दिवसीय दौरे पर हैं. शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से बांग्लादेश का झुकाव एक झटके से भारत से हटकर चीन की तरफ हो गया है.

इस दौरान उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी और दोनों द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने की दिशा में कदम उठाएंगे. मोहम्मद यूनुस सबसे पहले बाओ फोरम फॉर एशिया में हिस्सा लेंगे. उनकी इस या6ा पर चीन कह चुका है कि बीजिंग और बांग्लादेश पारंपरिक दोस्त हैं और स्ट्रैटेजिक  पार्टनर्स हैं.  बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने बताया कि बीते 50 सालों में किसी बांग्लादेश प्रमुख का यह सबसे महत्वपूर्ण चीन दौरा होगा. यूनुस 28 मार्च को शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे.

बांग्लादेशी सेना के बदलते सुर

पिछले कुछ दिनों से वहां के राजनीतिक उथल-पुथल के कारण अंदेशा लगाया जा रहा है कि वहां आने वाले दिनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. इसी बीच,  सेना भी अलर्ट मोड पर आ गई है. सोमवार को बांग्लादेश की सेना ने राजनीतिक तनाव के बीच एक आपात बैठक आयोजित की थी. इस बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था.

इससे पहले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि बांग्लादेश में जल्द ही तख्तापलट हो सकता है. सेना मोहम्मद युनूस को हटाकर खुद सत्ता संभाल सकती है.

बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है. ऐसे में अब सेना चाहती है कि देश में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं ताकि सेना अपने बैरक में लौट सकें. ऐसे में बांग्लादेश में ये तीनों बड़े कदम यूनुस सरकार का तख्तापलट कर सकते हैं.

सेना के किस कदम से तख्तापलट का फैसला अंदेशा

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेशी आर्मी मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के खिलाफ कदम उठा सकती है. ढाका में बांग्लादेशी सेना की तैनाती ने तख्तापलट की अफवाहों को और हवा दी है. कहा गया है कि बांग्लादेशी सेना की सावर स्थित 9वीं डिवीजन की टुकड़ियां इक्ट्ठी हो रही हैं और उन्होंने चरणबद्ध तरीके से राजधानी में प्रवेश करना शुरू कर दिया है.

पिछले साल पांच अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस सरकार को अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया था. वह कुछ ही महीनों के लिए अंतरिम सरकार के प्रमुख बने थे. दावा किया गया था कि अगले कुछ महीनों में चुनाव कराया जाएगा लेकिन आठ महीने बाद भी चुनाव नहीं कराने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है. बांग्लादेश में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और मोहम्मद यूनुस सरकार पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰