म्यांमार में भी 7.2 की तीव्रता का भूकंप, दिल्‍ली एनसीआर में महसूस हुए झटके …….

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयंकर भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7 से ज्यादा रही है। भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भूकंप के तगड़े झटकों से थर्रा गया है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार को म्यांमार में तेज भूकंप के दो झटके महसूस हुए हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 मार्च 2025, 06:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
म्यांमार में भी 7.2 की तीव्रता का भूकंप, दिल्‍ली एनसीआर में महसूस हुए झटके …….
Photo: UB India News Archive

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भयंकर भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7 से ज्यादा रही है। भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भूकंप के तगड़े झटकों से थर्रा गया है। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शुक्रवार को म्यांमार में तेज भूकंप के दो झटके महसूस हुए हैं। दोनों ही भूकंप 7 या उससे ज्यादा की तीव्रता के रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं जिनमें भूकंप के कारण हुई तबाही दिख रही है।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, म्यांमार में शुक्रवार 28/03/2025 को पहला भूकंप 11 बजकर 50 मिनट पर आया है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

दूसरा भूकंप 7.0 की तीव्रता का

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को म्यांमार में दूसरा भूकंप 12 बजकर 2 मिनट पर आया है। ये भूकंप भी खतरनाक था और रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र भी धरती से 10 किलोमीटर भीतर था।

दिल्‍ली एनसीआर में शुक्रवार दोपहर को भूंकप के तेज  झटके महसूस महसूस किए गए हैं.  रुक-रुककर लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. इसका केंद्र म्‍यांमार बताया जा रहा है. वहां, भूकंप की तीव्रता 7.2 रही है. पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा, मध्‍य प्रदेश सहित देश के अन्‍य हिस्‍सों में भी झटके महसूस किए गए हैं. लोगों में भूकंप के बाद दशहत महसूस की गई. हाई-राइज बिल्डिंग में रहने वाले लोग सबसे ज्‍यादा तनाव में दिखे. वो तेजी से खुले स्‍थान पर भागते हुए नजर आए. गनीमत रही कि भारत में इसका असर उतना तेज नहीं रहा जितना म्‍यांमार व बांग्‍लादेश में है.

भारत के नॉर्थ-ईस्‍ट में भी इस भूकंप का असर काफी जोरदार रहा. मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम और सिक्किम में लोगों ने बेहद तेज भूकंप के झटके महससू किए. वहां लोगों के घर भूकंप के चलते कांपते हुए नजर आए. अबतक जानमाल के नुकसान की कोई खबर वहां से नहीं आई है.

भूकंप आने पर जरूर करें यह 5 काम
1. अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हो रहे हैं तो आप अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर, टेबल के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें. हल्के भूकंप के झटके हों तो घर के फर्श पर बैठ जाएं.
2. अगर आप किसी हाई राइज बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें. जब भूकंप के झटके रुक जाएं तो बिल्डिंग के नीचे उतर आएं.
3. जब आप नीचे चले जाएं तो बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों, ताकि इमारत के गिरने पर आपकी जान को कोई नुकसान ना पहुंचे.
4. अग आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. भूलकर भी लिफ्ट ना लें, ऐसा इसलिए, क्योंकि भूकंप आने पर पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
5. बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल, भारी वाहन के आसपास ना खड़े हों.
6. अगर भूकंप के वक्‍त ड्राइव कर रहे हैं तो गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें. गाड़ी को किसी खुली जगह पर खड़ा करें ताकि आपके साथ आपकी गाड़ी को भी कोई नुकसान ना हो.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰