थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं. BBC की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया.
जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था. फिलहाल, जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है.
बैंकॉक में गिरी इमारत
भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिरने की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत भूकंप के झटके सहन नहीं कर पाई और ढह गई. इसके अलावा, भूकंप के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों में फैली दहशत साफ देखी जा सकती है.
High-rise building collapses due to strong https://twitter.com/hashtag/earthquake?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw in Chatuchak, Bangkok. https://twitter.com/hashtag/%E0%B9%81%E0%B8%9C%E0%B9%88%E0%B8%99%E0%B8%94%E0%B8%B4%E0%B8%99%E0%B9%84%E0%B8%AB%E0%B8%A7?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/hashtag/%E0%B8%81%E0%B8%A3%E0%B8%B8%E0%B8%87%E0%B9%80%E0%B8%97%E0%B8%9E%E0%B8%A1%E0%B8%AB%E0%B8%B2%E0%B8%99%E0%B8%84%E0%B8%A3?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw pic.twitter.com/fiRV6ZIZq2
— Weather Monitor (@WeatherMonitors)
सागाइंग के पास भूकंप का केंद्र
भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के दक्षिणी तट पर सागाइंग के पास था. जर्मनी के GFZ भूविज्ञान केंद्र और भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, दोपहर में आया यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था, जिससे तेज झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि 7.7 तीव्रता के इस भूकंप से करीब 2 घंटे पहले एक हल्का झटका भी दोनों देशों में महसूस किया गया था.








