आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा………….

ग्रहण लगना सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक है. आज साल का दूसरा ग्रहण और पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) अलग-अलग तरह के होते हैं. पूर्ण सूर्य ग्रहण में पूरा आकाश अंधकारमय हो जाता है तो वहीं वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने पर प्रतीत होता है कि आसमान में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 29 मार्च 2025, 08:55 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा………….
Photo: UB India News Archive

ग्रहण लगना सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक है. आज साल का दूसरा ग्रहण और पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) अलग-अलग तरह के होते हैं. पूर्ण सूर्य ग्रहण में पूरा आकाश अंधकारमय हो जाता है तो वहीं वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने पर प्रतीत होता है कि आसमान में आग का छल्ला लटका हुआ है. आज 29 मार्च, शनिवार के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा जिसमें सूरज का कुछ हिस्सा ही काला नजर आएगा. इस सूर्य ग्रहण को देखने पर ऐसा लगता है जैसे सूरज का एक टुकड़ा काट लिया गया है. आज लग रहे सूर्य ग्रहण को लेकर सभी के मन में कई सवाल हैं, यह सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा, यह नजारा भारत से दिखेगा या नहीं, संसार के किन हिस्सों से इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा, क्या सूतक काल मान्य होगा, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में कौनसी सावधानियां बरतनी चाहिए और किन राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव पड़ सकता है. आपके सभी सवालों का जवाब इस लेख में है.

कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण  

भारत के समयानुसार इस सूर्य ग्रहण का समय 2:20:43 PM IST से शुरू होकर 6:13:45 तक है. अपने चरम पर सूर्य ग्रहण शाम 4:17 बजे होगा.

नजर आएगा आंशिक सूर्य ग्रहण 

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है. चंद्रमा सूर्य के कुछ ही हिस्से को ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है. इस सूर्य ग्रहण में ऐसा लगता है जैसे आकाश में सूर्य के एक हिस्से को काट लिया गया है.

2 बार उगता प्रतीत होगा सूरज 

आज एक बेहद ही रेयर नजारा देखने को मिल सकता है. जब आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा तो डबल सनराइज (Double Sunrise) नजर आएगा, ऐसा लगेगा जैसे सूरज दूसरी बार उग रहा है. जब चंद्रमा सूरज का कुछ ही हिस्सा ढकता है तो सूरज दोबारा उगता हुआ प्रतीत होने लगता है. इससे सूरज की रोशनी भी धीमी पड़ने लगती है. इस ड्रामेटिक इल्यूजन को देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है.

क्या भारत से नजर आएगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण लगने का समय भारत के समयानुसार जरूर है लेकिन इसकी स्थिति भारत के अनुसार नहीं है और इस चलते सूर्य ग्रहण को संसार के कुछ हिस्सों से देखा जा सकता है लेकिन भारत से यह सूर्य ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा.

संसार के किन हिस्सों से दिखेगा सूर्य ग्रहण

नॉर्थर्न हेमिस्फेयर पर अलग-अलग समय में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा. अफ्रीका और यूरोप के देश इस सूर्य ग्रहण को सुबह के समय देख पाएंगे. नॉर्थ अमेरिका में उगते सूरज के साथ ही ग्रहण नजर आएगा. अमेरिका में सूर्य ग्रहण का समय 4:50 am EDT से 8:43 am EDT है और सूर्य ग्रहण यहां अपने चरम पर 6:47 am EDT पर होगा. ईस्टर्न यूरोप और नॉर्थर्न एशिया में दोपहर के समय या शाम की शुरुआत के वक्त सूर्य ग्रहण दिखेगा. नॉर्थर्न कनाडा के न्यूफाउंडलैंड और लेबराडोर में सूर्य ग्रहण 94 फीसदी तक नजर आएगा. यहां के लोग सूर्य ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा देख सकेंगे. इसके अलावा अटलांटिक और आर्कटिक महासागर से यह ग्रहण (Eclipse) नजर आ सकता है.

भारत के लोग कैसे देख पाएंगे सूर्य ग्रहण

NASA, SLOOH Observatory और ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल हैंडल्स पर सूर्य ग्रहण का लाइव (Solar Eclipse Live) नजारा देखने को मिल सकता है अगर ये एजेंसियां लाइव स्ट्रीमिंग प्रोवाइड करेंगी तो लोग घर बैठे भी सूर्य ग्रहण देख सकेंगे.

भारत में सूतक काल लगेगा या नहीं 

ग्रहण से अलग-अलग तरह की धार्मिक मान्यताएं जुड़ी होती हैं. जब ग्रहण लगता है तो उससे पहले उसका सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक काल 9 से 12 घंटे पहले लग जाता है जिसमें कई तरह के कामों को करने से मना किया जाता है क्योंकि सूतक काल (Sutak Kaal) अशुभ समय माना जाता है. लेकिन, साल के पहले सूर्य ग्रहण को भारत से नहीं देखा जा सकेगा इसीलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. जिन अलग-अलग हिस्सों से यह ग्रहण नजर आएगा वहां सूतक काल माना जाएगा.

क्या नग्न आंखों से देख सकते हैं सूर्य ग्रहण

जिन देशों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है उन्हें सलाह दी जाती है कि ग्रहण को डायरेक्टली नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए. ग्रहण को नग्न आंखों से देखने पर रेटिना डैमेज हो सकती है और आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ग्रहण देखने के लिए स्पेशल आईग्लासेस आते हैं. उनकी मदद से ग्रहण देखा जा सकता है.

गर्भवती महिलाओं को रखना होगा ध्यान 

इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि सूर्य ग्रहण लगने पर गर्भवती महिलाओं पर कोई प्रभाव पड़ेगा, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स आमतौर पर गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखने के लिए कहते हैं और धार्मिक मान्यतानुसार भी सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अगर हार्मोनल चेंजेस फील होते हैं तो आराम करना चाहिए, ग्रहण को सीधा नहीं देखना चाहिए नहीं तो आंखों पर प्रभाव पड़ता है और कोशिश करनी चाहिए कि ग्रहण लगने पर घर में ही रहा जाए. सन एक्सपोजर से बचकर रहने की सलाह दी जाती है.

किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

  • साल के पहले सूर्य ग्रहण का कुछ राशियों पर प्रभाव माना जा रहा है. ऐसे में संभलकर रहना जरूरी है.
  • तुला राशि के रिश्तों पर प्रभाव पड़ सकता है. नकारात्मक लोगों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना जरूरी है.
  • मेष राशि के लिए सूर्य ग्रहण पर अपने ही मन की शंकाओं से पार पाना जरूरी है. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.
  • कर्क राशि के लिए प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव हो सकते हैं.
  • मकर राशि के लोगों को अपने निजी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए. अपनों के साथ समय बिताना जरूरी है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰