आज चैती छठ का दूसरा दिन,खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

आज चैती छठ का दूसरा दिन है। व्रती महिलाएं खरना की पूजा करके 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लेंगी। कृत्तिका व रोहिणी नक्षत्र के युग्म संयोग, प्रीति योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग में व्रती आज पूरे दिन निराहार रहकर संध्या में खरना का पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना की पूजा में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 अप्रैल 2025, 04:04 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज चैती छठ का दूसरा दिन,खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
Photo: UB India News Archive

आज चैती छठ का दूसरा दिन है। व्रती महिलाएं खरना की पूजा करके 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लेंगी। कृत्तिका व रोहिणी नक्षत्र के युग्म संयोग, प्रीति योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग में व्रती आज पूरे दिन निराहार रहकर संध्या में खरना का पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना की पूजा में खीर, रोटी, मौसमी फल का प्रसाद बनाया जाता है। सूर्य की आरोग्य देवता के रूप में पूजा की जाती है।

महापर्व में बरसती है षष्ठी मैया की कृपा

आचार्य राकेश झा ने बताया कि छठ महापर्व शरीर, मन तथा आत्मा की शुद्धि का पर्व है। वैदिक मान्यताओं के अनुसार नहाय-खाय से छठ के पारण सप्तमी तिथि तक उन भक्तों पर षष्ठी माता की कृपा बरसती है जो श्रद्धा पूर्वक व्रत-उपासना करते हैं।

प्रत्यक्ष देवता सूर्य को पीतल या तांबे के पात्र से अर्घ्य देने से आरोग्यता का वरदान मिलता है। सूर्य को आरोग्य का देवता माना गया है। सूर्य की किरणों में कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता है।

खरना का प्रसाद।
खरना का प्रसाद।

खरना के प्रसाद से दूर होते हैं कष्ट

ज्योतिषी झा के अनुसार, छठ महापर्व के चतुर्थ दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत आज दूसरे दिन खरना के प्रसाद में ईख के कच्चे रस, गुड़ के सेवन से त्वचा रोग, आंख की पीड़ा, शरीर के दाग-धब्बे समाप्त हो जाते हैं। वहीं, इसके प्रसाद से तेजस्विता, निरोगिता और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है I

पारंपरिक लोकगीत के बीच तैयार होता प्रसाद

खरना पूजा के बाद इस महापर्व में प्रसाद के लिए ठेकुआ और अन्य पकवान को घरों में पूरी शुद्धता-पवित्रता के साथ लोकगीत गाते हुए तैयार किया जाता है। छठ महापर्व के पूजन व प्रसाद सामग्री के रूप में व्रती सिंदूर, चावल, बांस की टोकरी, धूप, शकरकंद, पत्ता लगा हुआ गन्ना, नारियल, कुमकुम, कपूर, सुपारी, हल्दी, अदरक, पान, दीपक, घी, गेहूं, गंगाजल आदि का उपयोग करती है।

खरना पूजा और अर्घ्य मुहूर्त

खरना की पूजा: संध्या 06:10 बजे 07:15 बजे तक

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य: शाम 06:10 बजे तक

प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य: सुबह 05:49 बजे के बाद दिया जायेगा

पटना में छठ पर 60 जगहों पर 125 अफसर तैनात:करीब 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी, मरीन ड्राइव समेत घाटों के पास ट्रैफिक में बदलाव

छठ महापर्व को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि 60 पॉइंट्स पर 125 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी को लगाया गया है। साथ ही 300 से अधिक पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा 6 क्रेन की भी तैनाती की गई है।

दीघा मोड़ से आशियाना की ओर भी बदलाव

3 अप्रैल को 02:00 बजे दोपहर से शाम 05:30 बजे तक एवं 4 अप्रैल को शाम 3 बजे से 6 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की तरफ (उत्तर से दक्षिण की ओर) वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस दौरान सभी वाहन रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए (बेली रोड) जा सकेंगी।

गायघाट की ओर जाने वाली वाहन ये वाहन पुरानी बाईपास अथवा न्यूबाईपास से सीधे धनकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलम्बर से गायघाट की ओर चली जायेगी और नजदीक के निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। जेपी गंगा पथ का उपयोग वर्जित रहेगा।

रामजीचक आरओबी के पास भी बदलाव रहेगा

1. रामजीचक आरओबी से किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

2. दीघा (रामजीचक) अशोक राजपथ से जेपी सेतु के नीचे छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के वाहनों को पाटली पथ उत्तरी छोर के पास से यू-टर्न कराकर पाटली पथ पर पार्क कराया जायेगा।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰