थाईलैंड और म्यांमार के बाद अब जापान में मेगा महाभूकंप की चेतावनी

थाईलैंड और म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद अब जापान में “धरती के सबसे भयानक महाभूकंप” की चेतावनी जारी की गई है। इससे सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। बता दें कि म्यांमार और थाईलैंड के भूकंप में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 अप्रैल 2025, 12:12 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
थाईलैंड और म्यांमार के बाद अब जापान में मेगा महाभूकंप की चेतावनी
Photo: UB India News Archive

थाईलैंड और म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद अब जापान में “धरती के सबसे भयानक महाभूकंप” की चेतावनी जारी की गई है। इससे सिर्फ जापान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। बता दें कि म्यांमार और थाईलैंड के भूकंप में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। धरती के सबसे मेगा भूकंप में 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका भी जाहिर की गई है। इससे आप भूकंप की भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं। “न्यूजवीक की रिपोर्ट” के अनुसार सोमवार को जापानी सरकार ने द्वीपसमूह राष्ट्र में अगले “महाभूकंप” के आने और इसमें करीब 300,000 लोगों की मौत की आशंका होने समेत विनाशकारी आर्थिक क्षति की बड़ी चेतावनी जारी की है।

2 ट्रिलियन डॉलर तक का नुकसान

जापान में आने वाले इस महाभूकंप से 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की आर्थिक क्षति होने के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि जापान प्रशांत महासागर के बाहरी किनारों पर स्थित है, जिसे “रिंग ऑफ फायर” के रूप में जाना जाता है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े भूकंपों में से लगभग 81 प्रतिशत यहीं आते हैं।

2011 में जापान में आया था भीषण भूकंप और सुनामी

11 मार्च, 2011 को उत्तरी जापान के क्षेत्र में 9.0 तीव्रता का भयंकर भूकंप आया था। यह जापान में अब तक का सबसे बड़ा भूकंप था। इस अभूतपूर्व आपदा ने सुनामी को जन्म दिया और परमाणु दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 19,729 लोग मारे गए। जापानी सरकार के भूकंप टास्क फोर्स द्वारा तैयार की गई नवीनतम रिपोर्ट में, यह अनुमान लगाया गया है कि 8-9 की तीव्रता वाले “नानकाई ट्रफ मेगाक्वेक” में 298,000 लोग मारे जा सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हताहतों में अकेले सुनामी तूफान के कारण 215,000 लोगों की मौत हो सकती है।

क्या है नानकाई ट्रफ

बता दें कि नानकाई ट्रफ जापान में मुख्य भूमि के दक्षिणी तट पर स्थित एक समुद्री खाई है। यह अमूर, ओखोटस्क और फिलीपीन सागर प्लेटों के बीच ट्रिपल सीमा पर स्थित है। 2011 का भूकंप इसी पास के जापान ट्रेंच में हुआ था। जापान में हर 100 से 150 साल में नानकाई गर्त भूकंप आता है और विशेषज्ञों को लंबे समय से डर है कि निकट भविष्य में वहां एक और भूकंप आ सकता है। गर्त से जुड़े अंतिम पुष्ट भूकंप 1944 और 1946 में दर्ज किए गए थे, जो देश के मध्य से दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में आए थे। इससे पहले जापान ने 2012 में भी एक ऐसे ही भूकंप की चेतावनी जारी की थी।

कब आ सकता है यह भूकंप, 98 फीट ऊंची लहरों का डर

जापान की सरकार ने इस महाभूकंप का कोई सटीक समय तो नहीं बताया है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि यह मेगा भूकंप 30 साल के भीतर आने की संभावना है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, सबसे खराब स्थिति में कुछ क्षेत्रों में जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर उच्चतम स्तर 7 का अनुभव हो सकता है। साथ ही 98 फीट से अधिक ऊंची सुनामी लहरें भी उठ सकती हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के सात-अंकीय पैमाने का उच्चतम स्तर लोगों के लिए खड़े रहना असंभव बना देगा, जबकि भूकंप के प्रति कम प्रतिरोध वाली इमारतें ढह जाएँगी।

कार्टूनिस्ट मंगा की भविष्यवाणी पर भी छिड़ी चर्चा

जापानी महाभूकंप रिपोर्ट का विमोचन शुक्रवार को म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के झटकों के बाद हुआ है, जिसमें 2 हजार से ज्यादा लोगो मारे गए हैं। इस चेतावनी ने 1999 में प्रकाशित कार्टूनिस्ट लेखक के सपनों की रिकॉर्डिंग पर एक बार फिर से चर्चा शुरू कर दी है। इसे अब मंगा की “भविष्यवाणी” से जोड़कर देखा जा रहा है। पाठकों ने पाया कि इन्होंने 2011 के भूकंप की भविष्यवाणी भी की थी। इस पुस्तक में कार्टूनिस्ट ने जुलाई 2025 में भी एक आपदा की बात कही है। कॉमिक में इस आपदा के कारण जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल में “विस्फोट” होने के कारण जापान का एक तिहाई क्षेत्र जलमग्न हो सकता है, जिससे 2011 में आई सुनामी से तीन गुना बड़ी सुनामी आ सकती है। ताइवानी पत्रिका ग्लोबल व्यूज़ मंथली के अनुसार, कॉमिक में बताई गई 15 भविष्यवाणियों में से दस सच साबित हुई हैं। इनमें से एक कोविड-19 महामारी भी थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰