IPL का 15वां मैच आज KKR vs SRH के बीच ईडन गार्डन्स में …………

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मैच नंबर 15वां आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछली बार फाइनल (2024) में भिड़ी थी, जिसमें केकेआर ने एसआरएच को हराकर खिताब जीता था. आज उसी हार का बदला लेने पैट कमिंस एंड टीम मैदान में उतरेगी. ईडन गार्डन्स पर होने वाला […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025, 07:22 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IPL का 15वां मैच आज KKR vs SRH के बीच ईडन गार्डन्स में …………
Photo: UB India News Archive

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मैच नंबर 15वां आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछली बार फाइनल (2024) में भिड़ी थी, जिसमें केकेआर ने एसआरएच को हराकर खिताब जीता था. आज उसी हार का बदला लेने पैट कमिंस एंड टीम मैदान में उतरेगी. ईडन गार्डन्स पर होने वाला ये मुकाबला केकेआर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सीजन का पहला मैच उसने इसी स्टेडियम में हारा था. जानिए आज होने वाले मैच की पिच कैसी होने वाली है? यहां बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे अधिक मदद मिलेगी और यहां टॉस जीतने वाले कप्तान को क्या फैसला करना चाहिए?

दोनों टीमें अभी अंक तालिका में अच्छी स्थिति में नहीं है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहला मैच ईडन गार्डन्स पर हारा. उसके बाद राजस्थान रॉयल्स को हराया लेकिन तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों बुरी तरह हार गई. अभी टीम अंक तालिका में 10वें नंबर पर है. हैदराबाद ने पहले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की लेकिन उसके बाद दोनों मैच हार गई. टीम तालिका में 8वें स्थान पर है.

ईडन गार्डन्स का आईपीएल रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईपीएल के अभी 94 मैच खेले जा चुके हैं. इनमे से 38 बार पहले बल्लेबाजी और 56 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है. 50 बार वो टीम जीती है, जिसके कप्तान ने टॉस जीता था और 44 बार कप्तान हारने वाली टीम जीती है.

आईपीएल में कोलकाता के इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रजत पाटीदार का है, जिन्होंने 2022 में आरसीबी के लिए खेलते हुए लखनऊ के खिलाफ 112 रन बनाए थे. यहां सबसे बेस्ट बोलिंग स्पेल सुनील नरेन का है, जिन्होंने 2012 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट लिए थे.

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सबसे बड़ा टीम टोटल 262 रन का है, जो पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2024 में बनाया था. सबसे छोटा स्कोर 49 का है, जो आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ बनाया था.

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी?

ईडन गार्डन्स में अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, हालांकि ये पिच गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों को अधिक मदद देगी. स्पिनर्स को मदद मिलेगी, लेकिन यहां आउटफील्ड तेज रहता है तो ऐसे में बल्लेबाज ग्राउंडेड शॉट्स खेलकर तेजी से रन बटौर सकते हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां कोशिश करनी होगी 220 या 230 का स्कोर बनाया जाए. अगर 200 से कम स्कोर बना तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से रन चेज कर सकती है.

पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी? ईडन गार्डन्स क्या फैसला सही?

ईडन गार्डन्स पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा. ओस यहां बड़ा रोल निभाती है, ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजों को अधिक चुनौती रहेगी. टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून