हाथ में बेड़ी कमर में जंजीर लगाये भारत की जमी पर तहव्वुर राणा की उल्टी गिनती शुरू……..

2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से आज NIA पूछताछ कर सकती है। NIA के SP और DSP रैंक के अधिकारी NIA के इंटेरोगेशन रूम में सीसीटीवी के सामने उससे सवाल-जवाब करेंगे, जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग की जाएगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राणा को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजा है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025, 06:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हाथ में बेड़ी कमर में जंजीर लगाये भारत की जमी पर तहव्वुर राणा की उल्टी गिनती शुरू……..
Photo: UB India News Archive

2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से आज NIA पूछताछ कर सकती है। NIA के SP और DSP रैंक के अधिकारी NIA के इंटेरोगेशन रूम में सीसीटीवी के सामने उससे सवाल-जवाब करेंगे, जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग की जाएगी।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राणा को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजा है। कस्टडी के दौरान NIA रोजाना राणा से पूछताछ की एक डायरी तैयार करेगी। आखिरी दौर की पूछताछ के बाद डिस्कलोजर स्टेटमेंट में उसे रिकॉर्ड पर लिया जाएगा। यह केस डायरी का हिस्सा होता है।

64 साल के राणा को कल ही स्पेशल विमान से अमेरिका से लाया गया था। देर रात पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल NIA जज चंद्रजीत सिंह ने बंद कमरे में मामले की सुनवाई की और रात 2 बजे फैसला सुनाते हुए NIA को उसकी कस्टडी दी।

कल रात राणा की पहली तस्वीर भी सामने आई, जिसमें नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के अधिकारी उसे पकड़े हुए नजर आए। आज यूएस डिपार्मेंट ऑफ जस्टिस ने एक और तस्वीर जारी की है। इसमें अमेरिकी मार्शल उसे NIA के अफसरों को सौंप रहे हैं।

दरअसल, नई तस्वीर में वह जंजीर यानी बेड़ियों में जकड़ा दिख रहा है. उसके कमर में जंजीर है और हाथ बेड़ियों से जकड़े हैं. वह खादी रंग के कपड़े में है और दाढ़ी पकी हुई है. यह तस्वीर अमेरिका के एयरपोर्ट की है. जब अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने एनआईए को सौंपा था. वह अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों से घिरा हुआ है. अमेरिका के न्याय विभाग ने यह तस्वीर जारी की है.

Tahawwur Rana

यह तस्वीर तब की है, जब अमेरिकी अधिकारियों ने एनआईए को सौंपा.

पहली तस्वीर से कितनी अलग अभी वाली?
अब जानते हैं कि नई तस्वीर और पहली वाली तस्वीर में क्या अंतर है. पहली वाली तस्वीर में आतंकी तहव्वुर राणा जंजीर और बेड़ियों में जकड़ा हुआ नहीं था. पहली तस्वीर भारत की धरती की थी. वह तब ली गई थी, जब दिल्ली एयरपोर्ट पर एनआईए के अधिकारियों ने औपचारिक रूप से उसे अरेस्ट किया था. पहली तस्वीर भी बैक से ली गई थी और दूसरी वाली तस्वीर भी बैक यानी पीछे से ही ली गई है.

Tahawwur Rana latest News

तहव्‍वुर राणा की भारत पहुंचने के बाद पहली तस्वीर

कब सौंपा और कहां?
कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में मंगलवार को यूएस मार्शल्स ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक ताहव्वुर राणा को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंपा था. इस दौरान अमेरिका के न्याय विभाग (U.S. Department of Justice) की ओर से तहव्वुर राणा की तस्वीर भी जारी की गई. तस्वीरों में यूएस मार्शल और NIA के अधिकारी दिखाई दे रहे हैं. साथ ही तहव्वुर राणा भी नजर आ रहा है.

Tahawwur Rana News

अमेरिका ने कैलिफोर्निया में राणा को सौंपा.

अभी कहां है तहव्वुर राणा?
आतंकी तहव्वुर राणा अभी एनआईए की कस्टडी में है. उसे एनआईए के मुख्यालय में एक सीक्रेट लॉकअप रूम में रखा गया है. वह 18 दिनों तक यहीं रहेगा. आज से 18 दिनों तक एनआईए की टीम उससे पूछताछ करेगी. पूछताछ में सवालों की बौछार होगी और मुंबई अटैक की गुत्थी को सुलझाया जाएगा. इससे पाकिस्तान को बेनकाब किया जाएगा.

कहां और कब से होगी पूछताछ?
तहव्वुर राणा को एनआईए के मुख्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर ही एक लॉकअप में रखा गया है. लॉकअप के ठीक बगल में एक इंटोरेगेशन रूम बना है. इसी में उससे आज पूछताछ होगी. तहव्वुर राणा से पूछताछ 11 बजे के बाद होगी. एनआईए मुख्यालय में 12 अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जिसे तहव्वुर राणा के पास जाने की इजाजत होगी. तहव्वुर राणा के साथ होने वाली पूछताछ की रिपोर्ट हर दिन गृह मंत्रालय को भेजी जााएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰