‘काशी मेरी और मैं काशी का हूं’, यहां के प्रेम का कर्जदार हूं………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025, 06:17 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘काशी मेरी और मैं काशी का हूं’, यहां के प्रेम का कर्जदार हूं………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से छात्रा से गैंगरेप केस को लेकर सवाल-जवाब किए। उन्होंने कमिश्नर से वारदात की पूरी जानकारी ली। कहा- सभी दोषियों पर सख्त एक्शन हो। साथ ही, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।

कमिश्नर ने पीएम मोदी को केस की पूरी स्टेटस रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीनों और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है।

दरअसल, वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। छात्रा बदहवास हालत में घर पहुंची और दो दिन तक बेहोश रही थी।

एयरपोर्ट से पीएम हेलिकॉप्टर से मेहंदी गंज पहुंचे। यहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। उन्हें कमल छतरी भेंट किया। 3,884 करोड़ के 44 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अब पीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम बनने के बाद मोदी का यह काशी का 50वां दौरा है। वह अपने संसदीय क्षेत्र में करीब ढाई घंटे रहेंगे।

सत्ता हथियाने के लिए खेल खेलने वालों का एक ही सिद्धांत- परिवार का विकास

पीएम ने कहा- काशी के हर निवासी को इन 39 योजनाओं से खूब लाभ मिलेगा। सभी विकास कार्यों के लिए बनारस, पूर्वांचल के लोगों को बधाई देता हूं। आज सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारीशक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया।

महात्मा फुले जी जैसे ही देश सेवा का हमारा मंत्र रहा है। सबका साथ-सबका विकास। जो लोग सिर्फ सत्ता हथियाने के लिए दिन रात खेल खेलते रहते हैं। उनका सिद्धांत है- परिवार का साथ, परिवार का विकास। इन बहनों ने बता दिया है कि भरोसा किया जाए तो भरोसा नया इतिहास रच देता है। यह बहनें अब पूर्वांचल के लिए नई मिसाल बन चुकी हैं।

पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे का केंद्र है काशी
पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं मेरी काशी प्रगतिशील भी है। पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में है। काशी के स्वयं महादेव रखवाले हैं। कहा कि पूर्वांचल के अनेक हिस्सों में जुड़ी ढेर सारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाले अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट गांव गांव, हर घर नल से जल पहुंचने का अभियान,स शिक्षा स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार और हर क्षेत्र हर परिवार हर युवा को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प। यह सारी बातें, यह सारी योजनाएं पूर्वांचल को विकसित पूर्वांचल बनाने की दिशा में मिल का पत्थर बनने वाली है। काशी के हर निवासी को इन योजनाओं से खूब लाभ मिलेगा। इन सभी विकास कार्यों के लिए बनारस के लोगों को पूर्वांचल के लोगों को मैं ढेर सारी बधाई देता हूं।

 काशी हमार हौ, हम काशी के हौ
पीएम मोदी ने कहा हमरे परिवार के हमरे लोगन के हमार प्रणाम। आप सब लोग यहां हमें आपन आशीर्वाद देला। हम ई प्रेम के कर्जदार हौ। काशी हमार हौ, हम काशी के हौ।  संकटमोचन के दर्शन का सौभाग्य मिला। काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने यहां इकट्ठी हुई है।

 

काशी अब सिर्फ पुरातन नहीं, बल्कि प्रगतिशील भी

पीएम ने कहा- कल हनुमान जन्मोत्सव है। आज मुझे संकटमोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला। हनुमान जन्मोत्सव से पहले काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने के लिए इकट्‌ठी हुई है।

10 साल में बनारस के विकास ने गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को साधा है। विरासत को संजोया है। भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में काम किया। काशी अब सिर्फ पुरातन नहीं, बल्कि प्रगतिशील भी है। काशी अब पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में हैं।

काशी के विकास ने पकड़ी नई गति  
काशी के विकास ने नई गति पकड़ी है। आधुनिक विरासत को संजोया है और भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। काशी प्रगतिशील भी है।

सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम योगी ने काशी में पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कहा कि काशी में आज आपके कर कमल से लगभग 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आपके द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपका हृदय से धन्यवाद। काशी में और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि उत्तर प्रदेश देश के अंदर जीआई टैग में नंबर एक स्थान प्राप्त कर रहा है। आज यहां पर 21 में सर्टिफिकेट भी प्रदान करने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए भी आपका हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में काशी की बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों को पीएम ने नई पहचान दिलाई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………
खास खबर

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के […]

UB India News14 अग॰
T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां
खास खबर

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के सामान्य सामाजिक आचार-विचार में जाति तो रहती ही है, अपराधियों में भी लोग जाति तलाश लेते हैं. ऐसे में राजनीति कैसे अछूती रहेगी. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है. जातीय समीकरण […]

UB India News11 अग॰
रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..
खास खबर

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में हैं. इस यात्रा का फोकस पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साधने पर होगा. प्रस्तावित यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी. यात्रा का मुख्य नारा होगा- ‘संविधान बचाओ, […]

UB India News16 जुल॰
चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन
अध्यात्म

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि […]

UB India News4 जुल॰
नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………
खास खबर

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाजपा ने यूं तो काफ़ी पहले से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है, लेकिन कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. इस दो दिन के […]

UB India News3 जुल॰
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….
अध्यात्म

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में दिया। इसकी स्क्रिप्ट 8 दिन पहले हरिद्वार में लिखी गई। विश्व हिंदू परिषद की 18 और 19 जून को हरिद्वार में बैठक थी। इसमें अयोध्या से चंपत राय और गोपाल राव शामिल हुए थे। सूत्र […]

UB India News27 जून
यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….
खास खबर

यूपी में बिछने लगी चुनावी बिसात………….

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिछात बिछनी शुरू हो गई है। एक ओर जहां बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के ओबीसी नेताओं के साथ बैठक की, वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने […]

UB India News17 जून