चेपॉक में आज CSK-KKR का मुकाबला

IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत चेपॉक स्टेडियम में होनी है। CSK पांच में से चार और KKR पांच में से तीन मैच हार चुकी है। हालांकि, CSK को चारों हार लगातार मैचों में मिली है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025, 07:54 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चेपॉक में आज CSK-KKR का मुकाबला
Photo: UB India News Archive

IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत चेपॉक स्टेडियम में होनी है। CSK पांच में से चार और KKR पांच में से तीन मैच हार चुकी है। हालांकि, CSK को चारों हार लगातार मैचों में मिली है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) मुश्किल में घिरती जा रही है. पांच बार की चैंपियन सीएसके आईपीएल 2025 में पांच में से चार मैच हार चुकी है और पॉइंट टेबल में नौवें नंबर पर है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. अब बाकी सीजन टीम के महानायक एमएस धोनी कप्तानी करते नजर आएंगे. क्या थाला यानी धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत की पटरी पर लौटा सकते हैं? आइए सीएसके के तीन सबसे बड़े चैलेंज और धोनी की भूमिका पर नजर डालते हैं.

1. मिडिल ऑर्डर की कमजोरी
सीएसके का मिडिल ऑर्डर आईपीएल 2025 में लगातार लड़खड़ा रहा है. शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर ने कुछ मौकों पर रन बनाए, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है. खासकर, बड़े स्कोर का पीछा करते समय मिडिल ऑर्डर ढह रहा है. इसका असर एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है, जो अक्सर छठे-सातवें नंबर पर बैटिंग करते हैं. लेकिन पहले 4-5 विकेट जल्दी गिरने के चलते इन दोनों को बैटिंग के लिए पहले आना पड़ रहा है.

2. डेथ ओवर्स में गेंदबाजी
चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी इस सीजन में कमजोर साबित हुई है. खासकर आखिरी ओवर्स में मथीशा पाथिराना और खलील अहमद जैसे गेंदबाज रन लुटाते नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने आखिरी पांच ओवर में 60 से ज्यादा रन लुटाए, जो उसकी हार का बड़ा कारण बना. सीएसके के पास रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद के तौर पर अच्छे स्पिनर हैं लेकिन डेथ ओवर्स में इनका इस्तेमाल कम ही हुआ है.

3. खराब फॉर्म और रणनीतिक चूक
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल 2025 में रणनीतिक रूप से पिछड़ती नजर आई है. टीम बैटिंग ऑर्डर में बदलाव से लेकर बॉलर्स का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही है. कप्तान गायकवाड़ की स्ट्रेटकई बार डिफेंसिव रही, जिससे विरोधी टीमें हावी हुईं. लगातार 4 हार के बाद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी डगमगाया हुआ है.

क्या धोनी बदल पाएंगे हालात
ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी संभाल ली है. एमएस धोनी इस टीम को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं. चाहे डीआरएस का मामला हो या फील्डिंग सजाने का, गायकवाड़ के कप्तान रहते भी धोनी ही यह जिम्मेदारी संभालते रहे हैं. दबाव में शांत रहने की क्षमता ऐसी है कि दुनिया उन्हें कैप्टन कूल बुलाती है. अगर वे बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा ऊपर आते हैं तो मध्यक्रम की कमजोरी पर लगाम लगा सकते हैं. उनके बॉलिंग चेंज की तो दुनिया दीवानी है. पिच और विरोधी बैटर्स के मुताबिक गेंदबाजी में बदलाव करना धोनी की सबसे बड़ी ताकत रही है. वे डेथ ओवर्स में गेंदबाजों का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं. रवींद्र जडेजा का इस्तेमाल डेथ ओवर्स और अश्विन पावरप्ले के भीतर भी कर सकते हैं. अब इससे सीसके के प्रदर्शन पर कितना फर्क कितना पड़ेगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन यह तय है कि धोनी के कप्तान बनने से फैंस खुश हैं.

फ्लेमिंग बोले, टीम में रिप्लेसमेंट के ऑप्शन कम

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, “जहां तक ​रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में कुछ ही विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है। धोनी कमान संभालने के लिए तैयार थे। इसलिए उन्हीं का नाम फाइनल किया गया।”

ऋतुराज गायकवाड ने 2024 में चेन्नई की कमान संभाली थी।
ऋतुराज गायकवाड ने 2024 में चेन्नई की कमान संभाली थी।

तुषार देशपांडे की बॉल गायकवाड की कोहनी पर लगी थी

गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान गायकवाड को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद कोहनी पर लगी थी। उन्होंने मैच में अर्धशतक जरूर जड़ा था, लेकिन चेन्नई मुकाबला हार गई थी। गायकवाड ने मैच के बाद कुछ दिन ट्रेनिंग नहीं की थी। अब वे टूर्नामेंट से बाहर ही हो गए।

कोहनी में बॉल लगने के कारण गायकवाड IPL से बाहर हो गए।
कोहनी में बॉल लगने के कारण गायकवाड IPL से बाहर हो गए।

धोनी की फिटनेस को लेकर फ्लेमिंग ने दिया था बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच ने धोनी की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने बताया कि धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं रहे और इसी वजह से वे 10 ओवर तक लगातार भाग कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसी कारण मुकाबले के अनुसार उनकी बैटिंग पोजिशन का फैसला किया जाता है।

100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी ने 2023 तक IPL में कप्तानी करने के बाद ऋतुराज गायकवाड को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी सीजन उन्होंने टीम को आखिरी बार चैंपियन भी बनवाया था। धोनी ने 226 मैचों में कप्तानी की और 133 में टीम को जीत दिलाई। वे कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा ने 158 मैचों में कप्तानी की, उन्होंने 87 मैचों में टीम को जीत दिलाई।

सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले प्लेयर धोनी IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी हैं। उन्होंने 18 साल के करियर में 2 टीमों के लिए 269 मैच खेले हैं। इनमें उनके नाम करीब 137 के स्ट्राइक रेट से 5342 रन रहे। उन्होंने इनमें 24 फिफ्टी लगाईं। उनके नाम 368 चौके और 257 छक्के हैं। धोनी के बाद मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा ने 260 मैच खेले।

धोनी ने IPL में सबसे ज्यादा 269 मैच खेले।
धोनी ने IPL में सबसे ज्यादा 269 मैच खेले।

दिल्ली के खिलाफ मैच में पहुंचे थे माही के पैरेंट्स

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान धोनी के पैरेंट्स भी मैदान में मौजूद थे। इससे उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गई थीं। क्योंकि धोनी के इंटरनेशनल करियर में कभी भी उनके पैरेंट्स उनका मैच देखने स्टेडियम में नहीं पहुंचे थे। हालांकि, धोनी ने मैच के बाद संन्यास नहीं लिया, अब वे टीम की कप्तानी भी करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून