IPL में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से सामना होगा। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन राजस्थान की टीम 5 में से लगातार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 अप्रैल 2025, 08:07 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IPL में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर
Photo: UB India News Archive

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन के पहले मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से सामना होगा। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

इस सीजन राजस्थान की टीम 5 में से लगातार 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 7वें नंबर पर है। बेंगलुरु को 5 में से 3 मैचों में जीत और 2 में हार मिली है। दोनों टीमों ने उनके पिछले मुकाबले में हार मिली है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में आज 2 मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार खेल रही है, टीम ने अब तक 4 में से 4 मैच जीते हैं। उन्होंने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर पर 6 विकेट से हराया था। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को अब तक 5 मैचों में से सिर्फ 1 में ही जीत मिली है, उन्हें पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, दिन के पहले मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से सामना होगा। मैच राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

दूसरे मैच का प्रीव्यू…

मैच डिटेल्स, 29वां मैच DC vs MI तारीख: 13 अप्रैल स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

पहले मैच का प्रीव्यू…

मैच डिटेल्स, 28वां मैच RR vs RCB तारीख: 13 अप्रैल स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर टाइम: टॉस- 3:00 PM, मैच स्टार्ट- 3:30 PM

हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे

राजस्थान और बेंगलुरु के बीच IPL में 32 मैच खेले गए। 14 में राजस्थान और 15 में बेंगलुरु को जीत मिली। दोनों के बीच 3 मैच बेनतीजा भी रहे। जयपुर में दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए, RR को 5 में और RCB को 4 में जीत मिली।

हसरंगा राजस्थान के टॉप विकेट टेकर

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 मैचों में 178 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाज वनिंदु हसरंगा टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अपने 3 मैचों में कुल 6 विकेट लिए है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

रजत-कोहली ने RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार दोनों ने 5 मैचों में कुल 186 रन बनाए हैं। कोहली ने मुंबई के खिलाफ 67 रन की पारी खेली थी। उससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाए थे। रजत ने MI के खिलाफ 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। विकेट टेकर्स में टीम के जोश हेजलवुड टॉप पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में कुल 8 विकेट हासिल किए हैं।

पिच रिपोर्ट जयपुर के सवाई मानसिंह की पिच बैटिंग फ्रैंडली है। टी-20 क्रिकेट में यहां 180-196 के बीच का स्कोर आम बात है। इस सीजन यहां यह पहला मैच होगा। जयपुर में अब तक 57 IPL मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने यहां 20 और 37 मैचों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

वेदर कंडीशन जयपुर में मैच वाले दिन मौसम काफी गर्म रहेगा। रविवार को यहां का टेम्परेचर 25 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा रहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वनिंदु हसरंगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटीकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

हेड टु हेड में MI आगे

हेड टु हेड में MI का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 19 दिल्ली ने जीते जबकि 19 में मुंबई को जीत मिली। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें 12 बार खेल चुकी है। इसमें से DC 7 बार और MI 5 बार जीती हैं।

DC के गेंदबाज मिचेल स्टार्क फॉर्म में

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में अभी तक अजेय रही है। टीम ने अपने चारों मैच जीत लिए है। बल्लेबाजों में केएल राहुल टीम के लिए सबसे ज्यादा 185 रन बनाए हैं। वहीं, दिल्ली के गेंदबाज मिचेल स्टार्क टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए। उनके बाद कुलदीप यादव ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए है।

सूर्यकुमार MI के टॉप स्कोरर

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अभी तक टीम के टॉप स्कोरर है। सूर्यकुमार ने 5 मैचों में कुल 199 रन बनाए है। वहीं, गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर है।

पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। यहां IPL में अब तक कुल 89 मुकाबले खेले गए। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच तो चेज करने वाली टीम ने 46 मुकाबले जीते। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

वेदर कंडीशन मैच वाले दिन दिल्ली में काफी गर्मी रहेगी। बारिश की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। 13 अप्रैल को यहां का तापमान 24 से 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटा रहेगी।

टीमों की प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून