मैं मर्यादा भूला, पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला…

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के जातिगत बयान के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद से ही अलग-अलग जगहों पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई. फिल्ममेकर ने दावा किया था कि परिवार को धमकियां मिल रही हैं. इसी बीच उन्होंने एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 22 अप्रैल 2025, 10:32 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मैं मर्यादा भूला, पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला…
Photo: UB India News Archive

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के जातिगत बयान के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. उन्होंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद से ही अलग-अलग जगहों पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई. फिल्ममेकर ने दावा किया था कि परिवार को धमकियां मिल रही हैं. इसी बीच उन्होंने एक पोस्ट जारी कर ब्राह्मण समाज के लोगों से माफी मांग ली है.

अनुराग कश्यप जातिगत बयान देकर सुर्खियों में आ गए थे. जिसके बाद फिल्ममेकर के खिलाफ ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी देखी गई. यहां तक कि मनोज मुंतशिर शुक्ला ने भी उन्हें हद में रहने की नसीहत दी थी. उनका सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध किया जा रहा है. अब जाकर अनुराग कश्यप ने कबूला है कि वो अपनी मर्यादा भूल गए थे. एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए माफी मांगी है.

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी
अनुराग कश्यप ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ”मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया. और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला. वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं. आज वो सब मुझसे आहत हैं. मेरा परिवार मुझसे आहत है. बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं.”

”मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया. मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन गुस्से में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया. मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए. अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा. अपने गुस्से पर काम करूंगा. और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा, आशा है आप मुझे माफ कर देंगे”

इधर अनुराग कश्यप ने माफी मांगी, तो कुछ लोगों ने अब कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोग लिखते हैं कि- ”यह आपको पहले सोचना चाहिए था.” तो कुछ ने लिखा कि- ”माफी गलती की होती है ये पाप है”. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके सपोर्ट में आ गए हैं. उनका कहना है कि आपने माफी मांगी, यह ही बड़ी बात है. गलती को मान लेना ही सही है. जबकि कुछ उनके बयान को सही बता रहे हैं.

ब्राह्मण समाज पर क्या कहा था?
दरअसल अनुराग कश्यप ने किसी को जवाब देने के लिए ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद से ही हंगामा हो रहा है. उन्होंने पहले भी माफी मांगी थी, लेकिन सरकास्टिक अंदाज में. उन्होंने कहा था कि, उन्होंने शब्द गलत चुने हैं लेकिन भाव सही थे. पर जब मामला ठंडा नहीं हुआ, तो अब उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए सॉरी कहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
बिहार सरकार ने बनाई सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए नई नीति ………….
पटना

बिहार सरकार ने बनाई सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए नई नीति ………….

बिहार सरकार ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार सोशल मीडिया नीति में नया संशोधन पारित किया है. इसके तहत अब क्रिएटर्स एक वीडियो से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को […]

UB India News20 अग॰
मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………
पटना

मुख्यमंत्री से मिले अभिनेता सुनील शेट्टी, अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग …………

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। लोकेशन का चयन करने अगले सप्ताह टीम आएगी। फिल्म की कहानी अच्छी है और करीब 50 से 60 दिनों तक शूटिंग चलेगी। उन्होने शूटिंग के लिए संभावित लोकेशन का जायजा लिया। इससे पहले, अभिनेता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी […]

UB India News11 अग॰
हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..
कलाकार विशेष

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक शेर अर्ज़ किया. “दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जायें तो शर्मिंदा न हों.” यह सुनकर इंदिरा गांधी ने कहा था कि हमारा शेर हमीं को अर्ज़ कर […]

UB India News29 मई
आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मनोरंजन

आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आज सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा। आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया […]

UB India News13 अप्रैल
मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………
दुर्घटना

मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ निधन , कल होगा अंतिम संस्कार …………

मशहूर गायिका आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल […]

UB India News12 अप्रैल
आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !
खास खबर

आखिर बड़े लोग क्यों खेलते हैं विक्टिम कार्ड !

स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत से दुनिया भर में धूम मचाने वाले एआर रहमान अब अपने एक बयान से विवादों से घिर गये हैं. 14 जनवरी को BBC के मंच पर दिये अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कह दिया कि पिछले आठ सालों से उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा, शायद इसका कारण कम्युनल हो. […]

UB India News19 जन॰
तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..
खास खबर

तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..

अभिनेता से नेता बने विजय ने गुरुवार को तमिलनाडु के इरोड जिले में एक रैली को संबोधित किया। 27 सितंबर को करूर में उनकी रैली में भगदड़ के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके पर निशाना साधा और कहा वह (DMK) एक बुरी राजनीति कर रही है। वहीं, उन्होंने टीवीके […]

UB India News18 दिस॰