IPL 2025 में आज डबल हेडर खेला जाएगा

IPL 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। 45वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। शुरुआती पांच मैचों में चार हार के बाद MI ने वापसी की है […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अप्रैल 2025, 08:24 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IPL 2025 में आज डबल हेडर खेला जाएगा
Photo: UB India News Archive

IPL 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। 45वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

शुरुआती पांच मैचों में चार हार के बाद MI ने वापसी की है और लगातार चार मुकाबले जीते हैं। टीम के अभी 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 पॉइंट्स हैं। वहीं, 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ LSG के भी MI के बराबर 10 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से चौथे और लखनऊ छठे नंबर पर है।

IPL 2025 में आज दिन के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में DC जहां अपने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, RCB 9 में से 6 जीतकर 12 अंकों के साथ ही तीसरे स्‍थान पर है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह गुजरात को पछाड़ते हुए टॉप पर पहुंच जाएगी।

मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स

IPL 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ ने मुंबई को 12 रन से हराया था।

हालिया फॉर्म मुंबई के साथ है। शुरुआती पांच मैचों में चार हार के बाद MI ने वापसी की है और लगातार चार मुकाबले जीते हैं। टीम के अभी 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 पॉइंट्स हैं। वहीं, 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ LSG के भी MI के बराबर 10 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रनरेट की वजह से चौथे और लखनऊ छठे नंबर पर है।

वहीं, दिन का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

पहले मैच का प्रीव्यू

मैच डिटेल्स, 45वां मैच MI vs LSG तारीख- 27 अप्रैल स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई टाइम: टॉस- 3:00 PM, मैच स्टार्ट – 3:30 PM

हेड टु हेड में मुंबई पर लखनऊ हावी

मुंबई और लखनऊ के बीच अब तक 7 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 6 लखनऊ और महज 1 मुंबई ने जीता। वहीं, दोनों टीमें वानखेड़े में 2 बार भिड़ीं हैं, जिसमें दोनों बार लखनऊ को जीत मिली।

सूर्या मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में वापस आना टीम के लिए काफी अच्छा रहा है। उन्होंने पिछले दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि टीम के टॉप स्कोरर सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 9 मुकाबलों में 373 रन बनाए हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या टीम के टॉप बॉलर हैं। हार्दिक ने सीजन में 12 विकेट लिए हैं।

पूरन ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर

पिछली तीन पारियों को छोड़ दिया जाए तो LSG के निकोलस पूरन इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और लंबे समय तक ऑरेंज कैप की दौड़ में भी सबसे आगे थे। फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। पूरन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 377 रन बनाए हैं। बॉलिंग में शार्दूल ठाकुर सबसे आगे हैं। शार्दूल ने 9 मुकाबलों में 12 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच बैटिंग फ्रैंडली है। यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। यहां अब तक IPL के 120 मैच खेले गए हैं। 55 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 65 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन मुंबई में रविवार को मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है, धूप काफी तेज रहेगी। तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, हवा 13 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी।

पॉसिबल-12 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दूल ठाकुर, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान और प्रिंस यादव, आयुष बडोनी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2025 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में दिल्ली ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था।

IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में DC जहां अपने 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, RCB 9 में से 6 जीतकर 12 अंकों के साथ ही तीसरे स्‍थान पर है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह गुजरात को पछाड़ते हुए टॉप पर पहुंच जाएगी।

वहीं, दिन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

दूसरे मुकाबले का प्रीव्यू…

मैच डिटेल्स, 46वां मैच RCB vs DC तारीख- 27 अप्रैल स्टेडियम- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट – 7:30 PM

हेड टु हेड में बेंगलुरु भारी

हेड टु हेड में दिल्ली पर बेंगलुरु भारी है। दोनों टीमों के बीच IPL में कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। 20 RCB ने जीते जबकि 12 में DC को जीत मिली। वहीं, 1 मैच का नजीता नहीं निकल सका।वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले खेले गए, 6 में RCB और 4 में DC को जीत मिली।

राहुल ने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

केएल राहुल दिल्ली के टॉप स्कोरर हैं। राहुल ने पिछले 7 मुकाबलों में 153.99 की स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर अभिषेकहैं। पोरेल के बल्ले से पिछले 10 मैच में 150 की स्ट्राइक रेट से 225 रन निकले हैं। कुलदीप ने पिछले 8 मैच में 12 विकेट झटके हैं।

हेजलवुड RCB के टॉप बॉलर

विराट कोहली टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 9 मैचों में 392 रन बनाए हैं। जोश हेजलवुड RCB के टॉप बॉलर हैं। हेजलवुड ने पिछले 9 मैच में 16 विकेट अपने नाम किए हैं।

पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। यहां IPL में अब तक कुल 91 मुकाबले खेले गए। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44 मैच तो चेज करने वाली टीम ने 46 मुकाबले जीते। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा। इस स्टेडियम का हाईएस्ट टीम स्कोर 266/7 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

वेदर कंडीशन मैच वाले दिन दिल्ली में काफी गर्मी रहेगी। बारिश की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। 27 अप्रैल को यहां का तापमान 26 से 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटा रहेगी।

पॉसिबल-12 दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और दुष्मंथा चमीरा, समीर रिजवी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (कप्तान), क्रुमाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून