आतंकवादियों ने हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, अब हमने दहशतगर्दों और उनके आकाओं के अड्डों को उजाड़ा…………..

Operation Sindoor में हमारी फौज और हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान में 21 बड़े आतंकवादी अड्डे नष्ट कर दिए। इस ऑपरेशन में भारत की फौज को कोई नुकसान नहीं हुआ। हमारे किसी अफसर को खरोंच तक नहीं आई। सेना, वायु सेना और विदेश मंत्रालय की तरफ से हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि आधी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 मई 2025, 03:55 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आतंकवादियों ने हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, अब हमने दहशतगर्दों और उनके आकाओं के अड्डों को उजाड़ा…………..
Photo: UB India News Archive

Operation Sindoor में हमारी फौज और हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान में 21 बड़े आतंकवादी अड्डे नष्ट कर दिए। इस ऑपरेशन में भारत की फौज को कोई नुकसान नहीं हुआ। हमारे किसी अफसर को खरोंच तक नहीं आई। सेना, वायु सेना और विदेश मंत्रालय की तरफ से हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि आधी रात के बाद 25 मिनट में पाकिस्तान और PoK में 9 जगहों पर 21 टारगेट्स को नष्ट कर दिया गय़ा। सभी बम निशाने पर लगे। ऑपरेशन पूरी तरह perfect रहा,इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है?

आतंकवादियों ने पहलगाम में हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, अब भारत ने जवाब दिया और दहशतगर्दों और उनके आकाओं को उनके अड्डों में घुस कर मारा। इसीलिए ऑपरेशन का नाम दिया गया ऑपरेशन सिंदूर। ऑपरेशन की कामयाबी की डिटेल्स हमारी वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि कल आधी रात के बाद 1 बजकर 5 मिनट पर ऑपरेशन शुरू हुआ जो 1 बजकर 30 मिनट पर खत्म हुआ। इन 25 मिनट में पाकिस्तान के 21 आतंकवादी अड्डे मटियामेट कर दिये गये। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि specific inputs के आधार पर targets तय किये गये थे। इस बात का ख्याल रखा गया कि कोई आतंकी अड्डा बचने न पाए और किसी civilian building को नुकसान ना हो।

मुजफ्फराबाद का सईदाना बिलाल कैम्प उड़ा दिया गया। ये LoC से 25 किलोमीटर दूर लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा था। दूसरा target LoC से 13 किलोमीटर दूर लश्कर का कैम्प था। तीसरा target सरजल कैम्प सियालकोट में है, ये सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी पर है, चौथा target मैमूना कैम्प था जो सियालकोट में सीमा से 12 किलोमीटर दूर हिजबुल मुजाहिदीन का कैम्प था। पांचवां Target  लश्कर-ए-तैयबा का headquarter मुरीदके में था। ये सीमा से 25 किलोमीटर दूर था। Mumbai attacks के आतंकी अजमल कसाब और डेविड हैडली की ट्रेनिंग हाफिज सईद के इसी कैम्प में हुई थी।

छठा target जैश-ए-मोहम्मद का terror headquarter बहावलपुर में सीमा से 100 किलोमीटर दूर था, ये आतंकवाद का सबसे बडा कैम्प था। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट करने में sophisticated weapons का इस्तेमाल हुआ। Army और Air Force को इस ऑपरेशन में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

आर्मी की प्रेस कॉन्फ्रेंस मे भारत ने आज पाकिस्तान को उसके गुनाहों की याद दिलाई। Parliament attack, Mumbi attack, Uri attack, Pulwama attack से लेकर पहलगाम attack की तस्वीरें दिखाई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पहलगाम में आतंकवादियों ने बेगुनाहों को जिस बेदर्दी से मारा, परिवार के लोगों के सामने मासूम लोगों को गोली मारी और दहशतगर्दों ने परिवार के लोगों से कहा कि जाकर message दे दो, अब उस message का जवाब भारत ने दे दिया है।

विदेश सचिव ने कहा कि पहलगाम हमला देश में communal tension पैदा करने की नीयत से किया गया था। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के cover TRF ने ये हमला करवाया। पाकिस्तान ने United Nations के बयान में TRF का जिक्र हटाने का दबाव बनाया था, इस पर दुनिया को ध्यान देना चाहिए। विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में दुख था, गुस्सा था, नाराजगी थी। इसलिए पहलगाम के दोषियों को सजा देना जरूरी था। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भी पाकिस्तान ने कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए भारत ने दगहशतगर्दों के खिलाफ एक्शन लिया है। पाकिस्तान में मौजूद आंतकवाद के अड्डों को तबाह कर दिया है।

Operation Sindoor के ज़रिए भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट कर दिया है, इसके बाद भी अगर पाकिस्तान ज्य़ादा उछलकूद करता है, तो उस अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। Experts का कहना है कि पाकिस्तान के हाथ मे ज्य़ादा कुछ है नहीं, ज्यादा से ज्यादा वो झेलम और चिनाब नदियों पर बने हमारे dams को निशाना बना सकती है, लेकिन पाकिस्तान अगर फिर गलती करता है, तो उसे उसका खामियाज़ा बहुत ज्यादा भुगतना पडेगा। फिर भारत पाकिस्तान की तरफ जाने वाला पानी पूरी तरह से बंद कर देगा।

पाकिस्तान क्या करेगा और हमारी सेना उसका कैसे जवाब देगी, ये अभी कोई बता नहीं सकता। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो स्टाइल है, उनका जो रुख है, उनकी जो फितरत है, उसे दुनिया मान चुकी है। अगर पाकिस्तान ने अब कोई misadventure किया तो ये उसकी आखिरी गलती होगी।

Categories: ब्लॉग
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
क्यों सता रही है सभी को Gen Z की चिंता?
खास खबर

क्यों सता रही है सभी को Gen Z की चिंता?

आभासी दुनिया की उपज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सतह पर आते ही देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों को अब जेन- Z की चिंता बताने लगी है. भाजपा ने उनके उग्र होते ही अपने पसंदीदा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार करा लिया. झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने नौकरियों की 2014 और उसके […]

UB India News22 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….
कानून

एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….

वकीलों द्वारा सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल, पेशेवर नैतिकता, विज्ञापन, क्लाइंट बनाने की कोशिश और कानूनी पेशे के व्यावसायीकरण से जुड़े अहम सवाल खड़े करता है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से प्रमोशनल रील्स, पैसे कमाने वाले कानूनी कंटेंट, इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर काम करने, पेड विज्ञापनों और क्लाइंट बनाने के लिए […]

UB India News17 अग॰