एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 अगस्त 2026, 02:16 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
Photo: UB India News Archive

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है।

खास बात यह है कि हाल ही में न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी, बल्कि भारत के कई हिस्सों में सरकारी स्कूलों के बच्चे बुनियादी मांग कर रहे थे-हमें ऐसा स्कूल चाहिए, जो ठीक से काम करे। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं के लिए मार्च किया, धरने दिए। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश- हर जगह इसी तरह की मांगें की गईं। इन सभी मामलों में, मांगें बहुत ही सामान्य हैं-शिक्षक, क्लासरूम, बिजली, पानी, शौचालय, पंखे और ठीक से काम करने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर। इसमें शामिल बच्चे मुख्य रूप से वे हैं, जिनका जन्म मोटे तौर पर 2010 से 2024-25 के बीच हुआ है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)’ के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान ने भी बेहतर बुनियादी स्कूली शिक्षा की व्यापक मांग को उठाया है। वर्षों तक, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, टूटे-फूटे क्लासरूम, खराब शौचालय, बिजली की खराब व्यवस्था या खराब सड़कों की शिकायतों के बावजूद कुछ खास बदलाव नहीं होता था। आज, सरकारी स्कूलों के बच्चे अपनी शिकायतों को सामने लाने के लिए आगे आ रहे हैं। उनकी हिम्मत और जज्बे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और एआई ट्रेनिंग के सरकारी वादों का समर्थन किया जाना चाहिए। मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग वास्तव में बड़ा बदलाव ला सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं ने एक विशाल निजी कोचिंग उद्योग खड़ा कर दिया है और जेईई, नीट, सरकारी भर्ती व अन्य परीक्षाओं की तैयारी का खर्च गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी पड़ सकता है। इसलिए, प्रधानमंत्री मोदी का यह तर्क मजबूत है कि छात्रों को केवल प्रतियोगिता में टिके रहने के लिए बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। आईआईटी कानपुर, शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर पहले से ही साथी नाम का मुफ्त डिजिटल प्लेटफॉर्म चला रहा है। इस पर कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामग्री उपलब्ध है। यह दिखाता है कि भारत के डिजिटल सार्वजनिक ढांचे और बड़े संस्थानों की विशेषज्ञता को जोड़कर शिक्षा की पहुंच बढ़ाई जा सकती है। अब जरूरत ऐसे प्रयासों को बड़े स्तर पर ले जाने की है।

मगर डिजिटल शिक्षा और वास्तविक शिक्षा तक पहुंच के बीच का अंतर समझना भी उतना ही जरूरी है। ऑनलाइन कोचिंग इस धारणा पर चलती है कि छात्र के पास डिवाइस, पर्याप्त बिजली, इंटरनेट कनेक्शन, पढ़ाई के लिए शांत जगह और स्टडी मटीरियल का लाभ उठाने की समझ पहले से मौजूद है। यानी यह मान लिया जाता है कि बुनियादी शिक्षा व्यवस्था ठीक से काम कर रही है। स्कूलों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन हमें इसी बात की याद दिलाते हैं। जिस छात्र के पास ऐसी सुविधाएं हैं, वह मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का सहारा ले सकता है। लेकिन जिन छात्रों को ये बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं, उनके लिए शिक्षा की शुरुआत ही काफी पीछे से होती है।

यही बात सरकार के महत्वाकांक्षी एआई कार्यक्रम पर भी लागू होती है। एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग देना निश्चित रूप से एक उत्साहजनक पहल है। सही तरीके से लागू होने पर यह भारत को ऐसी अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने में मदद कर सकती है, जहां तकनीक और एआई तेजी से रोजगार की तस्वीर बदलेंगे। यह कुशल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कार्यबल तैयार करने के बड़े लक्ष्य से भी अच्छी तरह जुड़ता है। लेकिन, एआई बुनियादी शिक्षा का विकल्प नहीं हो सकता। किसी बच्चे को उन्नत एआई टूल सिखाने से पहले यह जरूरी है कि वह आत्मविश्वास से पढ़ सके, गणित समझ सके, तार्किक सोच विकसित कर सके और स्कूल में बना रहे। ये क्षमताएं नियमित कक्षाओं, प्रशिक्षित शिक्षकों और बेहतर संस्थानों से ही विकसित होती हैं।

भारत में शिक्षा क्रांति की असली परीक्षा सिर्फ इस बात से नहीं होगी कि कितने ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए या कितने युवाओं को एआई की ट्रेनिंग दी गई, बल्कि इससे होगी कि क्या गांव का बच्चा आसानी से स्कूल पहुंच पाता है, क्लासरूम में उसे शिक्षक मिलते हैं, वह साफ पानी पी पाता है, ठीक-ठाक क्लासरूम में बैठ पाता है और तकनीक से मिलने वाले मौकों का फायदा उठाने के लिए जरूरी बुनियादी जानकारी हासिल कर पाता है। भारत को भविष्य बनाने की महत्वाकांक्षा और उस भविष्य तक ले जाने वाले स्कूलों को बेहतर बनाने के पक्के इरादे की जरूरत है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!
शिक्षा

TRE-4 में पीटी- मेन्स और CDP हमने स्वीकार नहीं किया!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा और टीआरई- 4 को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने बड़ी बात कही है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि TRE4 में पीटी-मेन्स और CDP हमने स्वीकार नही किया है। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव दिया है। हमने कहा कि छात्रों […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..
शिक्षा

TRE-4 और BPSC को लेकर पटना में छात्रों का हंगामा , छात्रों पर चली वाटर कैनन ,कई हिरासत में……..

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। वहीं छात्र आज सीएम हाउस घेरने निकले हैं। इस बीच CM सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी […]

UB India News25 अग॰
TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………
शिक्षा

TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी……………

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अच्‍छी खबर है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि TRE-4 में सीटों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसकी घोषणा कभी भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही TRE-4 की घोषणा की गई […]

UB India News24 अग॰
परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन
शिक्षा

परीक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार की पहल, 5 सदस्यीय समिति का होगा गठन

बिहार सरकार राज्य की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने का फैसला लिया है. इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर […]

UB India News24 अग॰
पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………
शिक्षा

पटना में आज PHD होल्डर्स का लोकभवन मार्च,……………

बिहार की राजधानी पटना में आज पीएचडी होल्डर्स का लोकभवन मार्च किया गया. यह मार्च सुबह 11 बजे आर ब्लॉक चौराहे से शुरू हुआ. अपनी कई मांगों को लेकर पीएचडी होल्डर्स पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर हैं. अब आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए वे लोकभवन तक मार्च कर रहे हैं. मार्च को देखते […]

UB India News22 अग॰
TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….
शिक्षा

TRE-4 छात्र को तेजस्वी-पप्पू यादव का मिला समर्थन……….

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ का आज 5वां दिन है। शुक्रवार को रात भर सैकड़ों छात्र धरनास्थल पर बैठे रहे। वहीं, शनिवार सुबह होते होते ये संख्या हजार तक पहुंच सकती है। […]

UB India News22 अग॰
पहले एक फिर दो और अब 13 शर्तें…
खास खबर

पहले एक फिर दो और अब 13 शर्तें…

शुरुआत में छात्रों का एक ही मुख्य नारा था कि शिक्षा विभाग TRE 4.0 का नोटिफिकेशन तुरंत जारी करे. जब छात्र आमरण अनशन पर बैठे, तो दबाव में आकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया. लेकिन नोटिफिकेशन आते ही विरोध का दायरा बढ़ गया. छात्र संगठनों […]

UB India News20 अग॰