96 घंटे तक चली दो परमाणु सम्पन्न राष्ट्रों के बिच की लड़ाई………….

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है. जिसे सीजफायर भी कहा जाता है. दोनों पड़ोसी देशों के बीच 1947 से अब तक कई युद्ध और संघर्ष हो चुके हैं लेकिन ताजातरीन संघर्ष महज 4 दिन यानि 96 घंटे तक चला. ये सबसे छोटी लड़ाई थी. जब इतनी जल्दी दोनों देश संघर्ष रोकने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 11 मई 2025, 06:57 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
96 घंटे तक चली दो परमाणु सम्पन्न राष्ट्रों के बिच की लड़ाई………….
Photo: UB India News Archive

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है. जिसे सीजफायर भी कहा जाता है. दोनों पड़ोसी देशों के बीच 1947 से अब तक कई युद्ध और संघर्ष हो चुके हैं लेकिन ताजातरीन संघर्ष महज 4 दिन यानि 96 घंटे तक चला. ये सबसे छोटी लड़ाई थी. जब इतनी जल्दी दोनों देश संघर्ष रोकने पर सहमत हो गए. हालांकि दोनों ही देश अपने अपने दावे कर रहे हैं. क्या आपको मालूम है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जो चार युद्ध चले वो कितने दिनों तक चले.

भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 से अब तक चार प्रमुख युद्ध और कुछ बड़े सैन्य संघर्ष व ऑपरेशन हुए हैं. सर्जिकल स्ट्राइक तो हमेशा ही कुछ ही घंटों की होती है लेकिन युद्ध और संघर्ष हमेशा लंबा चलते रहे हैं और इनके पुख्ता परिणाम निकले. इसके बाद समझौता हुआ. यानि हर युद्ध का कोई नतीजा जरूर निकला. तो जानते हैं कि कौन सा युद्ध कितने दिनों तक चला. कौन सबसे लंबा रहा और कौन सबसे छोटा.

पहला युद्ध जो 15 महीने तक चलता रहा
1947-48 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला कश्मीर युद्ध हुआ. ये अक्टूबर 1947 में शुरू हुआ और जनवरी 1949 तक रुक-रुक कर चलता रहा. हालांकि इसमें पाकिस्तान की सेना सीधे शामिल नहीं हुई बल्कि उसके द्वारा ट्रेंड और समर्थित थे. इन्हें पाकिस्तान समर्थित कबायली हमलावर कहा गया. इनके हमलों के बाद ही कश्मीर के महाराजा हरि सिंह को भारत में विलय के लिए मजबूर होना पड़ा. ये युद्ध 15 महीनों तक चला.

Generated image

भारत की आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान ने कबायली विद्रोहियों को प्रशिक्षित करके भारत से लड़ने भेजा. उनका उद्देश्य कश्मीर पर कब्जा करना था. आधे कश्मीर पर उन्होंने कब्जा कर भी लिया. राज्य के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने तब भारत के विलय पर हस्ताक्षर किए, तो भारतीय फौजों ने वहां पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किए. इससे कश्मीर का आधा हिस्सा तो हमने बचा लिया लेकिन पीओके यानि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर पाकिस्तान का ही कब्जा बना हुआ है.

इसका नतीजा ये निकला कि कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया. इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर कहते हैं यानि पीओके. सयुक्त राष्ट्र संघ की मध्यस्थता से इसमें युद्धविराम हुआ.

दूसरा युद्ध 22 दिनों तक चला
1965 का दूसरा भारत-पाक युद्ध 5 अगस्त 1965 को शुरू हुआ और 23 सितंबर 1965 तक चला. इसमें भारतीय फौजों को काफी बढ़त मिली. ये युद्ध करीब 22 दिन तक चला. पाकिस्तान ने पहले कश्मीर में ऑपरेशन जिब्राल्टर के ज़रिए घुसपैठ की और फिर सीधी जंग शुरू हो गई. इस युद्ध में भारत बढ़त की स्थिति में था लेकिन संघर्ष विराम हो गया. जनवरी 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री समझौता करने ताशकंद गए. जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध के पहले की यथास्थिति बहाल हो गई.

Generated image

वर्ष 1971 में पाकिस्तान का एक हिस्सा पश्चिम में था, जिसे हम मौजूदा पाकिस्तान के तौर पर जानते हैं तो दूसरा हिस्सा पूर्वी ओर था, जो अब बांग्लादेश है. वर्ष 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में सेना के दमन के बाद बड़े पैमाने पर शरणार्थी भारत आने लगे. भारत की स्थितियों पर असर पड़ा. इन हालात में दोनों देशों के बीच निर्णायक युद्ध हुआ. नतीजतन पाकिस्तान टूटा, नया देश बांग्लादेश बना.

तीसरा युद्ध 13 दिनों तक चला
1971 का तीसरा भारत-पाक युद्ध 3 दिसंबर 1971 को शुरू हुआ. ये 16 दिसंबर 1971 तक चला. इसके पाकिस्तान दो हिस्सों में टूट गया. पूर्वी पाकिस्तान नया देश बांग्लादेश बना. ये भारत द्वारा लड़ा गया अकेला ऐसा युद्ध रहा है, जिसमें पाकिस्तान को इतना बड़ा झटका मिला. पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार हुई. 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया. युद्ध के कुछ महीने बाद शिमला में समझौता हुआ. जिसमें एलओसी पर समझौता हुआ. भारत ने पाकिस्तान से छीनी गई बड़ी जमीन उसको वापस कर दी.

1999 का कारगिल युद्ध
कारगिल युद्ध करीब 2 महीने और 20 दिनों तक चला. तब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे. युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ और 26 जुलाई 1999 तक चला. इसकी वजह पाकिस्तानी सेना और आतंकियों की भारतीय क्षेत्र में कारगिल पहाड़ियों में घुसपैठ थी. भारत की सैन्य विजय हुआ. भारत ने पाकिस्तान के कब्जे से अपने क्षेत्र को वापस छुटाया. इसे लेकर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय किरकिरी हुई. पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट करके जनरल परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ की सरकार को अपदस्थ कर दिया.

Generated image

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या के बाद भारत को 7 मई को सर्जिकल स्ट्राइक करनी पड़ी. इसके बाद दोनों देशों के बीच तीखे हमले शुरू हो गए. एलओसी पर भी जबरदस्त गोलाबारी हुई.

मौजूदा संघर्ष केवल 4 दिन
मौजूदा संघर्ष की भूमिका 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या के बाद बंध चुकी थी. भारत ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक शुरू की. इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले शुरू कर दिए. भारत की सीमा में मिसाइलें दागीं. ड्रोन छोड़े गए. एलओसी पर भारी गोलाबारी शुरू हो गई. भारत ने भी इसका तगड़ा जवाब दिया. ये अगले चार दिनों तक चलता रहा. 10 मई 2025 की शाम पांच बजे दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम यानि सीजफायर हो गया. अमेरिका ने इसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाई.

अन्य प्रमुख सैन्य संघर्ष और ऑपरेशन
1965 का रण ऑफ कच्छ संघर्ष – अप्रैल 1965 में गुजरात के कच्छ में सीमा पर झड़पें. ये करीब एक से दो हफ्ते तक चलीं.

2001-2002 ऑपरेशन पराक्रम – संसद हमले (13 दिसंबर 2001) के बाद भारत-पाक सीमा पर 10 महीने तक दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने तैनात रहीं. पूरा युद्ध नहीं हुआ, लेकिन तनावपूर्ण सैन्य गतिरोध बना रहा.

सर्जिकल स्ट्राइक
उरी सर्जिकल स्ट्राइक (2016) – 18 सितंबर 2016 को उरी हमले के जवाब में 29-30 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने LOC पार कर सर्जिकल स्ट्राइक की. ये एक रात में कुछ घंटे का ऑपरेशन था.

बालाकोट एयर स्ट्राइक (2019) – 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की. ये कुछ मिनटों का हवाई हमला था.

Categories: ब्लॉग
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?
शिक्षा

एआई की ट्रेनिंग और मुफ्त कोचिंग के लिए क्या देश में तकनीक का प्रभावी नेटवर्क है?

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और अगले साल तक एक करोड़ युवा भारतीयों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में ट्रेनिंग देने की घोषणा की। यह स्पष्ट संकेत था कि मोदी सरकार युवाओं को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करना चाहती है। खास बात […]

UB India News25 अग॰
सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..
खास खबर

सावन में मछली दावत को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज ………..

सावन के महीने में मछली की दावत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. […]

UB India News24 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
क्यों सता रही है सभी को Gen Z की चिंता?
खास खबर

क्यों सता रही है सभी को Gen Z की चिंता?

आभासी दुनिया की उपज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सतह पर आते ही देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों को अब जेन- Z की चिंता बताने लगी है. भाजपा ने उनके उग्र होते ही अपने पसंदीदा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार करा लिया. झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने नौकरियों की 2014 और उसके […]

UB India News22 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….
कानून

एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….

वकीलों द्वारा सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल, पेशेवर नैतिकता, विज्ञापन, क्लाइंट बनाने की कोशिश और कानूनी पेशे के व्यावसायीकरण से जुड़े अहम सवाल खड़े करता है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से प्रमोशनल रील्स, पैसे कमाने वाले कानूनी कंटेंट, इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर काम करने, पेड विज्ञापनों और क्लाइंट बनाने के लिए […]

UB India News17 अग॰