पाक को बेनकाब करने आज शशि थरूर और बैजयंत पांडा का दल यूएसए – सऊदी रवाना …

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का मकसद और दुनिया के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारतीय सांसदों की दो और टीमें विदेश दौरे के लिए शुक्रवार रात रवाना हो गईं. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 24 मई 2025, 03:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाक को बेनकाब करने आज शशि थरूर और बैजयंत पांडा का दल यूएसए – सऊदी रवाना …
Photo: UB India News Archive

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का मकसद और दुनिया के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारतीय सांसदों की दो और टीमें विदेश दौरे के लिए शुक्रवार रात रवाना हो गईं. दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अगुवाई में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के लिए उड़ान भरी, वहीं बीजेपी सांसद जय बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सांसदों की एक टीम खाड़ी देशों के लिए रवाना हुई. शशि थरूर और उनकी टीम संयुक्त राज्य अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया सहित पांच देशों की यात्रा करेगी.

दिल्ली हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, ‘हमें अपने देश के लिए और आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया के लिए आवाज उठानी होगी. हमें विश्व को यह संदेश देने की आवश्यकता है कि हम चुपचाप आतंकवाद का दंश नहीं झेलेंगे और जवाब देंगे. हम नहीं चाहते कि दुनिया आतंकवाद से सिर्फ इसलिए आंखें फेर ले क्योंकि यह सिर्फ हम झेल रहे हैं. हम नहीं चाहते कि उदासीनता सच्चाई पर विजय प्राप्त करे. यह शांति का मिशन है, उम्मीद का मिशन है. हम वहां लोगों को अपने अनुभव बताने जा रहे हैं, हमने जो किया वो क्यों किया और भविष्य में आतंकवाद के खिलाफ भारत का रवैया क्या होगा. हम लोगों से मिलेंगे और बताएंगे कि पिछले कई सालों से हम क्या झेल रहे हैं.’

शशि थरूर के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में लोक जनशक्ति पार्टी से शांभवी चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा से डॉ. सरफराज अहमद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, तेलुगु देशम पार्टी के गंती हरीश मधुर बालयोगी, भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या, शिव सेना के मिलिंद देवड़ा और दो गैर-राजनेता शामिल हैं, जिनमें तरनजीत सिंह संधू (अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत) और डॉ. वरुण जेफ (डायरेक्टर इंडियन ओशन रीजन) शामिल हैं. ये दोनों प्रतिनिधिमंडल के लिए संपर्क अधिकारी हैं. भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हम सभी पर दुनिया को यह बताने की बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है कि पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद पर भारत का रुख क्या है और इसके खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति का क्या मतलब है. साथ ही, दुनिया को पाकिस्तान द्वारा बनाए गए इस आतंकी प्रतिष्ठान और आतंकी ढांचे पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि यह न केवल भारत के लिए खतरनाक है, बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए भी खतरा है.

वहीं जय बैजयंत पांडा के नेतृत्व में निशिकांत दुबे, फंगनन कोन्याक, रेखा शर्मा (सभी भाजपा), असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम), सतनाम संधू (मनोनीत), पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला का प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा पर रवाना हुआ. पांडा ने विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम पश्चिम एशिया की यात्रा पर निकल रहे हैं. हमारे पास बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं. सबसे बड़ा संदेश एकता का है, जो भारत ने दुनिया को दिखाया है. हम इस संदेश को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि युद्ध के मैदान में जीत हासिल करने के बाद, दुनिया को आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहना भी महत्वपूर्ण है, जिससे दुनिया भर के कई देश पीड़ित हैं. लेकिन हम एक विशेष प्रकार के आतंकवाद से पीड़ित हैं जो एक देश द्वारा प्रायोजित है, और जैसा कि आपने हाल ही में देखा है, कई देश इस संदेश के समर्थन में आगे आ रहे हैं और यही हमारा मिशन है.’

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया से कहा, ‘हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान आतंकवादी शिविर चला रहा है और उन्हें समर्थन दे रहा है. ये आतंकवादी भारत में आकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं. हम इन चारों देशों से इन मुद्दों पर बात करेंगे.’ राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने कहा, ‘हम वहां भारत का पक्ष रखने जा रहे हैं. हम पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपने पास मौजूद तथ्य पेश करेंगे, कि कैसे वह निर्दोष भारतीय नागरिकों पर हमला कर रहा है और कैसे भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी मुख्यालयों के खिलाफ सटीक और नपे-तुले तरीके से कार्रवाई की है. हमारा प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा और फेक नैरेटिव की पोल खोलेगा.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰