इस्लाम में ईद की तरह ही ईद उल-अजहा का पर्व भी बेहद पवित्र माना जाता है. इसे ईद-उल-जुहा, बकरीद (Bakrid) या कुर्बानी जैसे नामों से भी जाना है. बकरीद दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक जुल-हिज्जा या धुल-हिज्जा की 10 तारीख को मनाया जाता है.
सऊदी में नजर आया जुल-हिज्जा का चांद
सऊदी अरब में जुल-हिज्जा का चांद नजर आने के बाद ईद उल-अजहा की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है. वहां 6 जून को यह पर्व मनाया जाएगा. इसकी आधिकारिक जानकारी सऊदी के सुप्रीम कोर्ट ने ‘X’ पर दी है. आइये जानते हैं भारत में कब मनाया जाएगा ईद उल-अजहा का पर्व.
भारत में 7 जून को बकरीद
सऊदी अरब में तो बकरीद की तारीख तय हो गई है और आधिकारिक रूप से इसका ऐलान भी कर दिया गया है. लेकिन भारत में बकरीद कब होगी, आइए जानते हैं. दरअसल भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में आज 28 मई को चांद देखा जाएगा. अगर आज चांद का दीदार हो जाता है तो धुल-हिज्जा की शुरुआत 29 मई से होगी और इसके 10वें दिन ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में भारत में शनिवार 7 जून 2025 को बकरीद मनाई जाएगी.







