यूक्रेन ने रूस के कई एयरबेस पर ड्रोन से किया हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान तबाह

यूक्रेन की सिक्‍योरिटी सर्विस (एसबीयू) की तरफ से रूस पर रविवार को अब तक का सबसे बड़ा हमला किए जाने की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि एसबीयू ने रूस के एयर बेसेज को निशाना बनाया है. कीव इंडिपेंडेंट ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि इस हमले में 40 से ज्‍यादा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 जून 2025, 02:46 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूक्रेन ने रूस के कई एयरबेस पर ड्रोन से किया हमला, 40 से ज्यादा लड़ाकू विमान तबाह
Photo: UB India News Archive

यूक्रेन की सिक्‍योरिटी सर्विस (एसबीयू) की तरफ से रूस पर रविवार को अब तक का सबसे बड़ा हमला किए जाने की खबरें हैं. बताया जा रहा है कि एसबीयू ने रूस के एयर बेसेज को निशाना बनाया है. कीव इंडिपेंडेंट ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि इस हमले में 40 से ज्‍यादा रूसी बॉम्‍बर जेट्स को नुकसान पहुंचा है. इससे पहले न्‍यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार रविवार को ही रूस में दो पुलों को निशाना बनाया गया है जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है. इस मामले पर अभी और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है.

यूएवी ने बनाया निशाना 

जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार यूक्रेन के एक बड़े ड्रोन हमले के बाद ओलेन्या एयरबेस पर कई रूसी स्‍ट्रैटेजिक बॉम्‍बर्स में आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने रूस के एयरबेस 0106 को निशाना बनाया है. इरकुत्स्क क्षेत्र के रूसी गवर्नर ने ऐलान किया है कि यूक्रेनी रिमोट-कंट्रोल्‍ड यूएवी ने श्रीदनी गांव में एक मिलिट्री यूनिट्स पर हमला किया है और साइबेरिया में यह इस तरह का पहला हमला है. वहीं न्‍यूज एजेंसी एपी ने यूक्रेन के हवाले से बताया है कि तीन साल की जंग में रूस ने रविवार को उसके खिलाफ भारी मात्रा में ड्रोन लॉन्‍च किए हैं.

यूक्रेन का खास अभियान 

सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन ने रूसी मिलिट्री एयरक्राफ्ट के खिलाफ ‘बड़े पैमाने पर’ हमला बोला है. बताया जा रहा है कि पूर्वी साइबेरिया में एक बेस को निशाना बनाया गया है जो इसकी सीमा से हजारों किलोमीटर दूर है. सूत्रों के अनुसार यूक्रेन की सिक्‍योरिटी सर्विसेज रूस में मोर्चे से दूर दुश्मन के बॉम्‍बर्स को खत्‍म करने के मकसद से बड़े पैमाने पर खास अभियान चला रही हैं. सूत्रों ने बताया है कि लक्षित बेलाया एयर बेस में हमले की वजह से आग भी लग गई है.

रूस के न्यूक्लियर सब-मरीन पोर्ट पर भी बड़ा हमला

इस बीच सूचना आ रही है कि यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर सब-मरीन पोर्ट पर भी बड़ा हमला किया है। रूस के सेवेरोमोर्स्क में विस्फोट और धुआं निकलने की सूचना मिली है, जो कि परमाणु-सशस्त्र पनडुब्बियों का भंडारण पोर्ट है। यह बैरेंट्स सागर के पास कोला खाड़ी में रूसी उत्तरी बेड़े का मुख्य अड्डा है। यहाँ रूस की दो-तिहाई परमाणु-संचालित पनडुब्बियाँ हैं, जिनमें यासेन, ऑस्कर II, सिएरा II और विशेष-उद्देश्य वाली पनडुब्बियाँ शामिल हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰