अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा ……

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। हर कोई इस खिताबी मुकाबले के लिए उत्साहित है क्योंकि 2022 के बाद पहली बार आईपीएल को नया चैंपियन मिलने वाला है। इस सब से ऊपर यह है कि ये दोनों टीमें 18 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 3 जून 2025, 06:43 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होगा ……
Photo: UB India News Archive

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है। हर कोई इस खिताबी मुकाबले के लिए उत्साहित है क्योंकि 2022 के बाद पहली बार आईपीएल को नया चैंपियन मिलने वाला है। इस सब से ऊपर यह है कि ये दोनों टीमें 18 साल से अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी की तलाश में हैं। किसी एक का आज सपना पूरा होने वाला है।

बेंगलुरु और पंजाब दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस पूरे सीजन कमाल का रहा है। आरसीबी ने क्वालिफायर 1 में पंजाब को हराया था और फाइनल में अपनी जगह बनाई थी जबकि पंजाब ने दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है।

बेंगलुरु और पंजाब का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 18 मैच आरसीबी तो 18 मैच ही पीबीकेएस ने जीते हैं। दोनों टीमों ने बराबर मैच जीते हैं। आंकड़ों की माने तो दोनों टीमों के बीच हमेशा से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है और फाइनल कोई भी जीत सकता है, कोई टीम फेवरेट नहीं है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने 5 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

पंजाब 11 तो आरसीबी 9 साल बाद फाइनल में आई

पंजाब किंग्स ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है। पिछली बार 2014 में उन्होंने केकेआर के साथ फाइनल खेला था। पंजाब सिर्फ दूसरी बार ही आईपीएल फाइनल खेल रही है। दूसरी ओर आरसीबी का यह चौथा आईपीएल फाइनल है। बेंगलुरु ने अपमा आखिरी आईपीएल फाइनल 9 साल पहले 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था।

अय्यर के पास लगातार दूसरी बार आईपीएल जीतने का मौका

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास लगातार दूसरी बार बतौर खिलाड़ी और कप्तान आईपीएल जीतने का मौका है। उन्होंने पिछले साल अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल का खिताब जिताया था। वहीं इस साल पंजाब किंग्स के साथ वह यह कारनामा कर सकते हैं।

आईपीएल फाइनल से पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़.

अहमदाबाद में आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले का रोमांच चरम पर है. शहर का सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा हुआ है. पिछले तीन दिनों में यहां जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. लोग बड़ी संख्या में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंच रहे हैं.

31 मई को रिकॉर्ड 43,000 लोग पहुंचे एयरपोर्ट
31 मई को हुए एलिमिनेटर मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर करीब 43,000 यात्री पहुंचे. कुल 305 नियमित फ्लाइट्स और 20 चार्टर्ड विमानों ने इस दिन एयरपोर्ट पर उड़ान भरी या उतरी. आम दिनों में जहां करीब 37,000 यात्री आते हैं, वहां इस दिन रिकॉर्ड तोड़ भीड़ रही. रविवार को भी कुछ कम नहीं था – 41,300 यात्रियों की आवाजाही और 30 चार्टर्ड फ्लाइट्स ने माहौल को और गरमाया.

फाइनल से पहले ही शहर में क्रिकेट महोत्सव जैसा माहौल
सोमवार को IPL फाइनल की तैयारी में पूरा शहर डूबा रहा. शाम 6 बजे तक 40,000 से ज्यादा यात्री और 250 से अधिक उड़ानों का संचालन हुआ. साथ ही गर्मियों की छुट्टियों के कारण भी यात्री संख्या में इजाफा देखा गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज फाइनल मैच के चलते अहमदाबाद एक बार फिर क्रिकेट का बड़ा मंच बन गया है.

होटल और रेस्टोरेंट्स में जबरदस्त बिजनेस
एयरपोर्ट ही नहीं, होटल इंडस्ट्री भी आईपीएल से खूब मुनाफा कमा रही है. शहर के फाइव स्टार होटल से लेकर बजट होटलों तक में 85% से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है. क्रिकेट फैंस की आमद से रेस्टोरेंट्स और स्थानीय खानपान की दुकानों में भी रौनक बढ़ गई है. बाहर से आए दर्शक खाने-पीने और घूमने-फिरने में भी खूब खर्च कर रहे हैं.

टिकटों की कालाबाजारी पर पुलिस की नजर
आईपीएल फाइनल की टिकटों की भारी डिमांड के बीच कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठा रहे हैं. रविवार को पुलिस ने तीन लोगों को फाइनल मुकाबले की टिकटें महंगे दामों पर बेचते हुए पकड़ा. पहला मामला नरेंद्र मोदी स्टेडियम के गेट नंबर 1 के पास से आया, जहां एक युवक और युवती टिकट बेचते पकड़े गए. उनके पास 2,500 रुपये की 8 टिकटें थीं. दूसरा मामला कॉमर्स सिक्स रोड्स का था, जहां एक व्यक्ति 1,500 और 2,000 रुपये की टिकटें 5,000 और 6,000 रुपये में बेचता मिला.

गुजरात पुलिस एक्ट के तहत केस दर्ज
तीनों लोगों के खिलाफ गुजरात पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम दर्शकों को परेशानी न हो और खेल का मजा खराब न हो.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून