सज गई अयोध्या नगरी, दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा शुरू, राजा राम होंगे विराजमान ,राम मंदिर सोने से जगमग

अब अयोध्या का राम मंदिर सोने से जगमग हो गया है. राम मंदिर में 5 जून को होने जा रहे दूसरे प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के पहले मंदिर के शिखर पर सोने की परत चढ़ाई गई है. यह दूर से ही अपनी चमक बिखेर रहा है, मंदिर को दर्शनीय और भव्य बना रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 3 जून 2025, 07:04 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सज गई अयोध्या नगरी, दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा शुरू, राजा राम होंगे विराजमान ,राम मंदिर सोने से जगमग
Photo: UB India News Archive

अब अयोध्या का राम मंदिर सोने से जगमग हो गया है. राम मंदिर में 5 जून को होने जा रहे दूसरे प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के पहले मंदिर के शिखर पर सोने की परत चढ़ाई गई है. यह दूर से ही अपनी चमक बिखेर रहा है, मंदिर को दर्शनीय और भव्य बना रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार, 1 जून को मंदिर के सोने से जड़े भव्य और चमकदार शिखर की तस्वीरें जारी की हैं. चलिए आपको हम यहां देश के 6 ऐसे अन्य मंदिरों के बारे में बताते हैं, उन्हें आपको दिखाते हैं जिन्हें सोने में लपेटा गया है.

राम मंदिर में तीन जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हो गई है. यह समारोह तीन जून से लेकर 5 जून तक चलेगा. इस दौरान राम जन्मभूमि के पहले तल पर राम दरबार, परकोटा के 6 मंदिर शिवलिंग, गणपति, हनुमान, सूर्य, भगवती और अन्नपूर्णा साथ में शेषावतार मंदिर, इन 8 मंदिर में देव विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इसके लिए राम मंदिर को सुंदर रोशनी से सजाया गया है. बता दें कि साल 2024 में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम बालक स्वरूप में स्थापित किए गए थे. अब दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए जाएंगे. राम मंदिर के पहले तल पर राजा राम का दरबार होगा. इस दरबार में भगवान राम उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे.

  • अयोध्या राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब. राम दरबार की स्थापना पर दूर-दराज से अयोध्या पहुंच रहे हैं श्रद्धालु. श्रद्धालुओं में बालक राम के बाद राजा राम की स्थापना को लेकर है उत्साह. राम मंदिर के प्रथम तल पर आज चल रहा है प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन. सुबह 6:30 शुरू हुआ है राम दरबार समेत पर कोटा के 6 मंदिर समेत शेषावतार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दौर. 108 वैदिक देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों के कर रहे हैं धार्मिक पूजन. मुख्य आचार्य जयप्रकाश कर रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा का पूजन.
  • राम मंदिर परिसर में शुरू हुआ राम दरबार समेत परकोटे के मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव. सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान का दौर. कल प्रायश्चित पूजन के साथ कलश यात्रा का हुआ था आगाज. आज गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव. देशभर के धार्मिक स्थलों से 108 वैदिक विद्वान करा रहे हैं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न. काशी के प्रकांड विद्वान जयप्रकाश है मुख्य आचार्य. गणेश पूजन के साथ देश के कल्याण की मनोकामना का लिया गया संकल्प. पुण्यार्जन, दुर्गा पूजन, नांदी श्राद्ध और पंचांग कर्म के साथ आज की जाएगी अग्नि की स्थापना. सभी मूर्तियों का आज होगा जलाधिवास.

अब अयोध्या का राम मंदिर सोने से जगमग हो गया है. राम मंदिर में 5 जून को होने जा रहे दूसरे प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के पहले मंदिर के शिखर पर सोने की परत चढ़ाई गई है. यह दूर से ही अपनी चमक बिखेर रहा है, मंदिर को दर्शनीय और भव्य बना रहा है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार, 1 जून को मंदिर के सोने से जड़े भव्य और चमकदार शिखर की तस्वीरें जारी की हैं. चलिए आपको हम यहां देश के 6 ऐसे अन्य मंदिरों के बारे में बताते हैं, उन्हें आपको दिखाते हैं जिन्हें सोने में लपेटा गया है.

सप्त मंडपम क्षेत्र में स्थित सात मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी

इसके अलावा सप्त मंडपम क्षेत्र में स्थित सात मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिनमें ऋषि वशिष्ठ, वाल्मीकि, अगस्त्य, विश्वामित्र, अहिल्या, शबरी और निषादराज जैसे देवता और पूजनीय आकृतियां प्रतिष्ठित होंगी. शेषावतार मंदिर में लक्ष्मणजी की मूर्ति की भी प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी. राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया गया था.

मंदिर परिसर में शेष निर्माण कार्य सितंबर या अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के अनुसार मंदिर परिसर में शेष निर्माण कार्य सितंबर या अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है. परिसर के भीतर सप्त मंदिर पहले ही बनकर तैयार हो चुका है और वहां ऋषियों की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी. मिश्रा ने कहा था,‘‘राम मंदिर निर्माण का यह चरण आस्था और भव्यता का प्रतीक बन रहा है. साथ ही राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है.’’

राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार में राजा राम की स्थापना की जाएगी. राजा के अवतार में भगवान राम की मूर्ति, देवी सीता के साथ दो फुट ऊंचे सफेद संगमरमर के सिंहासन पर रखी जाएगी. राम दरबार के सामने भगवान हनुमान और लक्ष्मण की मूर्तियाँ भी बैठी हुई अवस्था में स्थापित की जाएगी. सिंहासन के पीछे भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां खड़ी अवस्था में स्थापित की जाएगी. सभी मूर्तियां जयपुर, राजस्थान में सफेद संगमरमर से गढ़ी गई हैं, राम दरबार सहित अन्य मूर्तियां मंदिर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित की जाएगी.

 

दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सोने से मढ़ा शिखर (गुंबद) स्थापित किया गया है. तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में 101 संतों का समूह करेगा अनुष्ठान. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी, 2025 को मनाई गई थी. समारोह गंगा दशहरा के दिन ही पड़ता है, जो स्वर्ग से गंगा नदी के अवतरण का प्रतीक है. स्थानीय महिलाएं 2 जून को सुबह सरयू नदी से जल लेकर आएंगी और घाट से मंदिर परिसर तक जल कलश यात्रा निकालेंगी. इस जल का उपयोग मूर्तियों को स्नान कराने में किया जाएगा.

सीएम योगी आदित्यनाथ का खास जन्मदिन

वहीं 5 जून को योगी आदित्यनाथ का 53वें जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस दोनों मनाए जाएंगे. उसी दिन राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. वह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ के मुख्य पुजारी भी हैं, जो राम मंदिर आंदोलन से ऐतिहासिक रूप से जुड़ा रहा है.

राम मंदिर की घटनाओं की टाइमलाइन

1528– हिन्दुओं का दावा- मंदिर गिराकर बाबरी मस्जिद बनी
1949- विवादित जगह पर भगवान श्रीराम की मूर्ति रखी गई
1986– कोर्ट ने ताला खुलवा कर पूजा की इजाजत दी
1989– विवादित भूमि पर राम जन्मभूमि का शिलान्यास
1990– लालकृष्ण आडवाणी ने रथ यात्रा निकाली
6 दिसंबर 1992- अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया
30 सितंबर 2010– विवादित भूमि 3 हिस्से में बांटने का हाईकोर्ट का फैसला
9 मई 2011 – इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे

राम मंदिर निर्माण की टाइमलाइन

9 नवंबर 2019- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, विवादित जमीन पर ट्रस्ट के जरिए राम मंदिर बनाए
5 फरवरी 2020– पीएम मोदी ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का एलान किया
5 अगस्त 2020– भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि का भूमि पूजन किया
20 अगस्त 2020 से राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण काम शुरू हुआ
जुलाई 2023- श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर निर्माण कार्य शुरू हुआ
22 जनवरी 2024- पीएम मोदी ने भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

अयोध्या रीजन में पर्यटक

2017– 2.48 करोड़
2018– 2.85 करोड़
2019– 3.05 करोड़
2020– 87.89 लाख
2021– 1.95 करोड़
2022– 2.39 करोड़
2023– 6.3 करोड़
2024- 16.4 करोड़

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰