भारत ने FATF को पाकिस्तान के खिलाफ सबूत सौंपने की तैयारी की……………

पाकिस्तान एक बार फिर वैश्विक मंच पर आतंकवाद के मुद्दे पर घिरता नजर आ रहा है. भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों की खुलेआम हो रही रैलियों और उनमें पाकिस्तानी प्रशासन व सैन्य अधिकारियों की भागीदारी को लेकर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को सबूत सौंपने की तैयारी कर ली है. भारत चाहता है कि पाकिस्तान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 जून 2025, 08:08 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ने FATF को पाकिस्तान के खिलाफ सबूत सौंपने की तैयारी की……………
Photo: UB India News Archive
पाकिस्तान एक बार फिर वैश्विक मंच पर आतंकवाद के मुद्दे पर घिरता नजर आ रहा है. भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों की खुलेआम हो रही रैलियों और उनमें पाकिस्तानी प्रशासन व सैन्य अधिकारियों की भागीदारी को लेकर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) को सबूत सौंपने की तैयारी कर ली है. भारत चाहता है कि पाकिस्तान को दोबारा FATF की ग्रे लिस्ट में डाल दिया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय दबाव में आकर वो आतंकवादियों को समर्थन देना बंद कर दे.
जो पाक दुनिया के सामने शराफत का नकाब ओढ़कर खुद को पाक-साफ दिखाने की कोशिश में जुटा रहता है. वो बात अलग है कि उसके नेता और सेना आतंकियों की गोद में बैठी रहती है. भारत अब पाकिस्तान के इसी चेहरे को बेनकाब करने वाला है और इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है.

आतंकियों की रैलियों में खुलेआम जाती है सेना और नेता

भारत के खिलाफ हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य प्रतिबंधित संगठनों की रैलियां हुईं है. इन रैलियों में आंतंकी संगठनों के सरगनाओं ने खुले मंच से भाषण दिए हैं. हैरानी की बात तो ये है कि इन रैलियों में पाकिस्तानी फौज के अफसर और सत्ता पक्ष के नेता भी मौजूद थे, जो साफ दिखाता है कि यह महज आतंकियों की नहीं, बल्कि पाकिस्तान की प्रायोजित गतिविधियां हैं. इन रैलियों में हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद, लश्कर के डिप्टी कमांडर और पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसारी जैसे आतंकियों ने भारत के खिलाफ खुलेआम जहर उगला और हमले करने की धमकी दी और हैरानी की बात यह है कि इन आतंकियों को सुरक्षा भी पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा दी जा रही है.

पाकिस्तानी सेना की खुली भागीदारी

ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें देखा गया कि पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी मारे गए आतंकियों को श्रद्धांजलि देने उनके स्मारकों पर फूल चढ़ा रहे हैं. इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि आतंकियों को सिर्फ राजनीतिक संरक्षण नहीं बल्कि सैन्य समर्थन भी हासिल है. 

FATF की ग्रे लिस्ट में जाने के नुकसान

भारत ने इन घटनाओं के तमाम वीडियो और दस्तावेज जुटाकर FATF को सौंपने का पूरा इंतज़ाम कर लिया है. आपको बता दें कि FATF एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो उन देशों की निगरानी करता है जो आतंकी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा देते हैं. अगर पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाता है, तो उसे विदेशी निवेश, कर्ज और आर्थिक सहायता पाने में गंभीर बाधाएं झेलनी पड़ सकती हैं. याद दिला दें कि पाकिस्तान को 2018 में FATF की ग्रे लिस्ट में डाला गया था, जिसकी वजह से वो सालों तक अंतरराष्ट्रीय प्रेशर में था. तब भी भारत ने इसी तरह पुख्ता सबूतों के आधार पर पाकिस्तान की असलियत उजागर की थी, हालांकि आर्थिक नुकसान और वैश्विक आलोचना के बाद पाकिस्तान ने दिखावटी कार्रवाई की और खुद को FATF से बाहर निकल लिया. अब एक बार फिर से उसकी आतंकवाद को पोसने वाली नीतियां दुनिया के सामने हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰