पाकिस्‍तान आतंकवादियों को पैदा करता है…

पहलगाम टेरर अटैक के बाद दुनिया के सामने पाकिस्‍तान का चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है. हालात ये हैं कि अब तो पाकिस्‍तानी नेता भी मानने लगे हैं कि उनके देश ने ही आतंकियों को पाला-पोसा और अब वे भारत समेत अन्‍य पड़ोसी देशों के लिए खतरा बन चुके हैं. पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 6 जून 2025, 06:17 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्‍तान आतंकवादियों को पैदा करता है…
Photo: UB India News Archive

पहलगाम टेरर अटैक के बाद दुनिया के सामने पाकिस्‍तान का चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है. हालात ये हैं कि अब तो पाकिस्‍तानी नेता भी मानने लगे हैं कि उनके देश ने ही आतंकियों को पाला-पोसा और अब वे भारत समेत अन्‍य पड़ोसी देशों के लिए खतरा बन चुके हैं. पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी के अध्‍यक्ष बिलावल भुट्टो ने ऐसा बयान दिया है, जिससे आतंकिस्‍तान बन चुके पड़ोसी देश के चेहरे से नकाब उतार दिया है. बिलावल भुट्टो ने सबसे बड़ा कबूलनामा करते हुए कहा कि उनके देश ने ही आतंकवादियों को पाला था. साथ ही उन्‍होंने भारत को गीदड़ भभकी देना नहीं भूले. भारत ने सिंधु जल समझौते को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया है, जिससे पाकिस्‍तान की हालत खराब है. आतंकवादियों को दानापानी देने वाले पाकिस्‍तान के लाखों लोगों के प्‍यासे मरने की नौबत आ गई है. साथ ही खेतीबारी के चौपट होने की आशंका भी बढ़ गई है.

दरअसल, बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान का आतंकी बम फोड़ा है. उन्‍होंने कहा कि आतंकवादियों को हमने ही पाला था. वॉशिंगटन के ‘मिडल ईस्ट इंस्टिट्यूट’ में बोलते हुए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक ऐसा बयान दे दिया जो अब पाकिस्तान की ही पोल खोल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि Pakistan Breeds Terrorists (पाकिस्‍तान आतंकवादियों को पैदा करता है). उन्‍होंने आगे कहा कि अफगान जिहाद के दौर में जिन आतंकी संगठनों की नींव पड़ी थी, वही अब भारत समेत पड़ोसी देशों के लिए खतरा बने हुए हैं. बिलावल ने खुद कबूला कि लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन उस दौर में अमेरिकी टैक्सपेयर के पैसों से पाले गए और उन्‍हें जिहाद सिखाया गया. उन्होंने कहा, ‘जब नाटो की सेनाएं अफगानिस्तान में थीं तो इन आतंकियों का एक मकसद था, लेकिन जैसे ही अमेरिका ने पीछे हटना शुरू किया तो ये संगठित आतंकवादी फिर एक सरहद से दूसरी सरहद की ओर मुड़ गए.’
सिंधु जल समझौते के ठंडे बस्‍ते में डालने के भारत के कदम से पाकिस्‍तान की हालत खराब है. बौखलाहट में आतंकिस्‍तान के नेताओं की ओर से अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं. अब इसमें बिलावल भुट्टो का नाम भी शामिल हो गया है. बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि भारत पानी को लेकर परमाणु युद्ध की ज़मीन तैयार कर रहा है. भारत के खिलाफ एक बार फिर ज़हर उगलते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री रह चुके बिलावल भुट्टो ने इस बार सिंधु जल संधि को लेकर धमकी दी है. वॉशिंगटन में दिए गए एक बयान में उन्होंने दावा किया कि भारत अगर पाकिस्तान का पानी बंद करता है तो यह न्‍यूक्लियर वॉर की शुरुआत होगी. बौखलाए बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान पानी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, क्योंकि यह उनके लिए अस्तित्व का संकट है.
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो इससे पहले भी अपनी बेइज्‍जती कराई है. संयुक्त राष्ट्र में एक पत्रकार के सवाल से वे हैरान रह गए. दरअसल, पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो जरदारी के झूठ को एक पत्रकार ने मौके पर ही पकड़ लिया. पाकिस्तानी नेता ने आरोप लगाया कि पहलगाम आतंकी हमले का इस्तेमाल भारत में मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक साजिश के रूप में किया जा रहा है. आतंकी हमले को भारत सरकार राजनीतिक रूप से इस्तेमाल कर रही है. इस पर एक पत्रकार अहमद फथी ने कहा कि आप कह रहे हैं मुसलमानों को बदनाम करने के ये सब किया जा रहा है, लेकिन भारतीय सेना की ब्रीफिंग्स में खुद मुस्लिम भारतीय सैन्य अधिकारी शामिल थीं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰