लालू-तेजस्वी की टेंशन बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव?

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया है। उनके ट्विटर हैंडल से एक महिला के साथ 12 साल पुराने रिश्ते के खुलासे और उसके साथ शादी और कुछ पर्सनल फोटो वायरल होने के बाद लालू ने ये कड़ी कार्रवाई की थी। उसके बाद तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 7 जून 2025, 04:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू-तेजस्वी की टेंशन बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव?
Photo: UB India News Archive

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया है। उनके ट्विटर हैंडल से एक महिला के साथ  12 साल पुराने रिश्ते के खुलासे और उसके साथ शादी और कुछ पर्सनल फोटो वायरल होने के बाद लालू ने ये कड़ी कार्रवाई की थी। उसके बाद तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं और सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। शनिवार की सुबह सुबह तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।

इससे पहले शुक्रवार को तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपने ऑफिस में जाते दिख रहे हैं और साथ ही उन्होंने सपने को सच करने की बात भी कही है। बता दें कि जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो सकती हैं और सियासी पारा चरम पर है।

बिहार में तेज प्रताप ने बढ़ाया सियासी पारा

तेज प्रताप के इस नए वीडियो से बिहार की सियासत में भूचाल आ सकता है और साथ ही इस वीडियो ने फिर से लालू, तेजस्वी के साथ ही सबकी टेंशन बढ़ा दी है। वीडियो के साथ तेज प्रताप सपने को सच करने की बात कह रहे हैं। अब इस वीडियो को देखकर सवाल उठ रहे हैं कि तेज प्रताप यादव किस सपने की बात कर रहे हैं। क्या तेज प्रताप ने कोई नई पार्टी बना ली है? क्योंकि वीडियो में वो अपने ऑफिस में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज प्रताप एक घर में जा रहे हैं और इसके एक कमरे को ऑफिस की तरह बनाया गया है। कमरे में एक कुर्सी लगी है और कुर्सी के ठीक ऊपर दीवार पर लालू यादव और राबड़ी देवी की बड़ी तस्वीर लगी है। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है, तेज प्रताप अंदर जा रहे हैं और कुर्सी खींचकर बैठ रहे हैं। तेज प्रताप ने इस वीडियो के साथ लिखा है- ‘All our dreams can come true; if we have the courage to pursue them’ इसका मतलब है कि हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो।

आखिर किस सपने की बात कर रहे हैं तेज प्रताप यादव?

अब  तेज प्रताप के इस वीडियो ने बिहार में सियासी हलचल बढ़ा दी है कि आखिर वे किस सपने की बात कर रहे हैं। सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तेज प्रताप यादव कोई नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। वीडियो सामने आते ही बयानबाजी शुरू हो गई है। हालांकि, तेज प्रताप ने आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है। उन्होंने पार्टी से निकाले जाने के अपने पिता की आज्ञा को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का भी फैसला किया है और इसे लेकर भी ट्वीट किया है।

1 जून को किए थे दो ट्वीट

पहला पोस्ट सुबह 5.27 बजे
इससे पहले तेज प्रताप ने बीते रविवार को सुबह-सुबह पांच बजकर 27 मिनट में ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपने पिता और मां के लिए अपने प्यार और सम्मान का इजहार किया, जबकि अपने खिलाफ राजनीति करने वालों को भी सख्त संदेश दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘मेरे प्यारे मम्मी पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप है तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए न कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।’
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰