पटना दो हत्याओं के बाद लालू यादव ने नीतीश सरकार पर 65,000 हत्याओं का लगाया आरोप……………. .

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी जंग तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोलते हुए नीतीश कुमार सरकार की कानून-व्यवस्था को निशाने पर लिया. लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 10 जून 2025, 05:55 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना दो हत्याओं के बाद लालू यादव ने नीतीश सरकार पर 65,000 हत्याओं का लगाया आरोप……………. .
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी जंग तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोलते हुए नीतीश कुमार सरकार की कानून-व्यवस्था को निशाने पर लिया. लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार को निशाने पर लिया है. लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये आंकड़ों का जिक्र करते हुए नीतीश सरकार पर सवाल उठाया है.

दरअसल लालू ने अपने पोस्ट में लिखा, ” नीतीश बतावें कि शाम पाँच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आँकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000! नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही.” लालू यादव के इस पोस्ट पर एनडीए की ओर से भी तीखी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है.

वहीं एनडीए के नेता लालू यादव के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं. जेडीयू प्रवक्ता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लालू-राबड़ी के जंगलराज में बिहार अपराध का गढ़ था. नीतीश ने सुशासन लाकर बिहार को बदला. RJD झूठे आंकड़े गढ़कर जनता को गुमराह कर रही है.” जेडीयू ने दावा किया कि नीतीश के शासन में अपराध नियंत्रण में है और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं.
हालांकि, बिहार में हाल की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े किए हैं. हाल ही में मुजफ्फरपुर में एक दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, पटना सिटी में डबल मर्डर, आरा में ज्वेलरी लूटकांड समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में अपराध के बढ़ते मामले लगातार बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों वीआईपी इलाके में खुलेआम हुई फायरिंग की घटना ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने का काम किया है.

पटना में दो युवकों की कनपटी में गोली मारकर हत्या

पटना में 24 घंटे में दूसरा डबल मर्डर की घटना सामने आया है। सोमवार सुबह मां-बेटी की गोली मारकर हत्या की गई। मंगलवार की सुबह पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना क्षेत्र में 2 युवक की लाश मिली है।

दोनों को गोली मारी गई है। मौके से एक अपाचे बाइक और 10 खोखे भी बरामद हुए हैं।

घटना बिक्रम थाना क्षेत्र के मझौली सिंघाड़ा की है। मृतकों की पहचान विक्रम थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी सोनू कुमार और बाघाकोल निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है।

दोनों 3 साल पहले हुए चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की हत्या में नामजद आरोपी थे। इस डबल मर्डर को आपसी रंजिश से जुड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों की कनपटी पर गोली मारी गई है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स भेजा है।

चौकीदार मर्डर केस में नामजद थे दोनों

हत्या के पीछे का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। लगभग 3 साल पहले बिक्रम थाना क्षेत्र के नगहर गांव में बिक्रम थाना के चौकीदार धर्मेंद्र पासवान की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें सोनू कुमार और रौशन कुमार नामजद थे।

दोनों युवकों ने घर में बताया था कि इस हत्या केस को रफादफा करने के लिए अख्तियारपुर गांव जा रहे हैं। लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस चौकीदार हत्या मामले से ही इस मामले को जोड़कर देख रही है।

रात में हत्या होने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे खून से लथपथ दो शव देखे। उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची बिक्रम थाने की पुलिस ने 10 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस का अनुमान है कि हत्या रात में की गई है।

बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ‘हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पटना एफएसएल टीम को घटना की जानकारी दी गई है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

पालीगंज डीएसपी 2 उमेश्वर कुमार चौधरी ने बताया कि ‘परिजन को जानकारी दे दी गई है। उनकी ओर से आवेदन आने का इंतजार कर रहे हैं।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰