अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश की जांच के लिए आज होगी बैठक, मरने वालों का आंकड़ा 274 तक पहुंचा

अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले को लेकर मंत्री राम मोहन नायडू आज बैठक करने वाले हैं. जानकारी के अनुसार ये बैठक सुबह 10:30 मंत्रालय में होगी. इस दौरान मंत्री एयर सेफ्टी को लेकर रिव्यू मीटिंग करेंगे . अब विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 06:29 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश की जांच के लिए आज होगी बैठक, मरने वालों का आंकड़ा 274 तक पहुंचा
Photo: UB India News Archive

अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले को लेकर मंत्री राम मोहन नायडू आज बैठक करने वाले हैं. जानकारी के अनुसार ये बैठक  सुबह 10:30 मंत्रालय में होगी. इस दौरान मंत्री एयर सेफ्टी को लेकर रिव्यू मीटिंग करेंगे . अब विमान का ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर) बरामद कर लिया गया है, जिससे हादसे की असली वजहों की गुत्थी सुलझेगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने की जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल से 28 घंटे के भीतर फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया है. यह जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे घटना की जांच में काफी मदद मिलेगी.’ हादसे में मृतकों का आंकड़ा अब 265 से बढ़कर 274 हो गया है. इसमें विमान यात्रियों के अलावा 33 अन्य लोग भी शामिल हैं. ग़ैर आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 220 शव के DNA परीक्षण के लिए सैंपल ले लिया गया है. मृतकों के परिजनों को डीएनए की रिपोर्ट आने के बाद शव को दिया जाएगा. विमान यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग और MBBS छात्र मारे गए है

दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट एआई 171 गुरुवार दोपहर क्रैश हो गई. इसमें चालक दल के 12 सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है. गुरुवार दोपहर 1:38 बजे जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, हवाई अड्डे के बाहर स्थित एक अस्पताल के हॉस्टल से टकरा गया और उसमें आग लग गई. विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं. यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे.

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे, जहां से वह दुर्घटना स्थल गए और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लगभग 20 मिनट तक घटनास्थल का मुआयना किया और राहत कार्यों में लगे अधिकारियों तथा एनडीआरएफ की टीमों से जानकारी ली.

इसके बाद, वह अहमदाबाद के सिविल अस्पताल गए, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, और एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से भी बात की. अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ हॉस्टल के छात्र थे. पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मौजूद थे.

विमान के मलबे का निरीक्षण कर रहीं टीमें
एनएसजी, एनडीआरएफ, वायुसेना, एफएसएल, अग्निशमन बचाव बल, एएआईबी, डीजीसीए और सीआईएसएफ की टीमें अहमदाबाद में डॉक्टरों के छात्रावास की छत पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान के मलबे का निरीक्षण कर रही हैं।

संजय राउत ने उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ‘मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन अहमदाबाद में उड़ान भरने के 30 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान मामले ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। क्या किसी दुश्मन देश द्वारा विमान के सिस्टम पर कोई साइबर हमला किया गया था, क्योंकि वे अपने साइबर हमलों से हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं? जब यह बोइंग डील हुई थी, तब भाजपा इसके खिलाफ थी और उस समय प्रफुल पटेल नागरिक उड्डयन मंत्री थे। लोग अब हवाई यात्रा करने से डरते हैं। विमानन क्षेत्र के लिए रखरखाव महत्वपूर्ण है। अहमदाबाद के रखरखाव का ठेका किसके पास है? इसके लिए अहमदाबाद को ही क्यों चुना गया? अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के साथ दुर्घटना क्यों हुई? विमान के मलबे पर जिस तरह से मंत्री व्यवहार कर रहे थे, वह वाकई दुखद है।’

दोपहर 1.30 बजे मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय दोपहर 1.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा और मीडिया को हादसे के बारे में जानकारी देगा।

उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन
इससे पहले सरकार ने 12 जून को अहमदाबाद से गैटविक एयरपोर्ट (लंदन) के लिए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया है, जिसमें 241 लोग मारे गए थे। समिति मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और ऐसी घटनाओं को रोकने और संभालने के लिए जारी दिशा-निर्देशों की जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश सुझाएगी। समिति की अध्यक्षता गृह सचिव करेंगे और इसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय वायु सेना और विमानन विशेषज्ञों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰