इजराइल-ईरान में 8 घंटे भीषण लड़ाई , इजरायल ने ईरान के जंजान में आर्म्ड ब्रिगेड का मैन बेस किया तबाह, ईरान ने भी 150 मिसाइलें दागीं…………….

इजराइल ने शुक्रवार देर रात भारतीय समयानुसार करीब 10:30 बजे ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए। जवाब में ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। इनमें से 6 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 06:38 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजराइल-ईरान में 8 घंटे भीषण लड़ाई , इजरायल ने ईरान के जंजान में आर्म्ड ब्रिगेड का मैन बेस किया तबाह, ईरान ने भी 150 मिसाइलें दागीं…………….
Photo: UB India News Archive

इजराइल ने शुक्रवार देर रात भारतीय समयानुसार करीब 10:30 बजे ईरान पर एयरस्ट्राइक की। इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए।

जवाब में ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरीं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का दावा किया गया।

यह हमले भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे तक जारी रहे।

ईरान की ओर से हमले की आशंका के चलते इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया था। इजराइल ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरानी परमाणु और कई मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा मिलिट्री कमांडर्स मारे गए थे।

इजरायली वायुसेना ने ईरान से आए कई ड्रोन मार गिराए

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, डेड सी और दक्षिणी वेस्ट बैंक क्षेत्र में सायरन बजने के बाद इजरायली सेना (IDF) ने जानकारी दी है कि ईरान से इजरायल की ओर भेजे गए कई ड्रोन को वायुसेना ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर गिरा दिया है. सेना के मुताबिक, यह ड्रोन हमले की कोशिश थी जिसे समय रहते रोक दिया गया.

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान को चेताया- ‘अब भी वक्त है, परमाणु डील पर लौटें’

मिडिल ईस्ट इस वक्त गंभीर उथल-पुथल से गुजर रहा है. इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती जंग की स्थिति ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना दिया है. दोनों देश अब युद्ध के कगार पर हैं. इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दोबारा चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अभी भी देर नहीं हुई है, ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की टेबल पर लौट आना चाहिए. ट्रंप ने इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों को “सटीक और सफल” बताया. उन्होंने कहा, “हमें पहले से इस कार्रवाई की जानकारी थी. मैंने ईरान को शर्म और बर्बादी से बचाने की पूरी कोशिश की, क्योंकि मैं उनके साथ एक समझौता करना चाहता था.”

अमेरिका से न्यूक्लियर डील पर बात करना बेकार- ईरान

इजरायल ईरान युद्ध लाइव: ईरान ने शुक्रवार को कहा कि इज़रायल के अब तक के सबसे बड़े हमले के बाद अमेरिका के साथ परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत “बेकार” है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका ने इज़रायल को हमला करने की इजाजत देकर वार्ता की सारी उम्मीदें तोड़ दीं. उन्होंने अमेरिका पर इजरायल को समर्थन देने का आरोप लगाया. रविवार को मस्कट में होने वाली छठी दौर की अमेरिका-ईरान वार्ता अब अनिश्चित है. ईरान का कहना है कि उसका यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम सिर्फ नागरिक उद्देश्यों के लिए है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि हमले की जानकारी थी, फिर भी समझौते की गुंजाइश बाकी है.

ईरान में इजरायली हमले जारी, IDF ने कहा- ‘खतरा खत्म होने तक कार्रवाई चलेगी’

इजरायली सेना (IDF) ने बताया है कि वह ईरान में हवाई हमले लगातार कर रही है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, IDF ने टेलीग्राम पर कहा, “हमारी वायुसेना ईरान में मौजूद खतरों को खत्म करने के लिए हमले जारी रखे हुए है.” इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें हवाई हमलों के दृश्य दिख रहे हैं. यह हमला 24 घंटे पहले शुरू हुआ था, जिसमें IDF के मुताबिक ईरान के तीन सैन्य कमांडरों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में ईरान ने शनिवार सुबह तक इजरायल पर मिसाइलें दागीं. हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.

जराइल और ईरान में 24 घंटे का टकराव, 7 पॉइंट्स में बड़ी बातें

1. इजराइल ने 200 फाइटर जेट्स से ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया।

2. इजराइल ने इसे ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया।

3. इजराइली ऑपरेशन में ईरान के 6 वैज्ञानिक, 20 मिलिट्री कमांडर मारे गए।

4. ईरान ने पलटवार किया, इसे ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया। 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।

5. ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से इजराइली रक्षा मंत्रालय को हिट करने का दावा किया।

6. नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बातचीत की और हालात की जानकारी दी।

7. ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी, कहा- परमाणु समझौता करें वरना बड़ा हमला होगा।

ईरान का दावा- गिराया गया इजरायली F-35 फाइटर जेट

भारत में ईरान के दूतावास ने एक तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया है कि ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम ज़ायनिस्ट शासन (इज़रायल) के एक F-35 फाइटर जेट को मार गिराया है. एक्स पोस्ट पर एक तस्वीर भी शेयर की गई है. वहीं, तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए विमानों में से एक की महिला पायलट को हिरासत में लिया गया है.

ईरानी रॉकेट से एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

ईरान के रॉकेट हमले ने तेल अवीव के दक्षिण में रिशोन लेज़ियोन के रिहायशी इलाके को निशाना बनाया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इजरायल की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि मलबे में कई लोग फँसे थे, और बचाव कार्य जारी है. मौके पर भारी संख्या में पैरामेडिक्स तैनात हैं.

चीन ने की इजराइल की आलोचना, कहा- ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कोंग ने इमरजेंसी सुरक्षा परिषद की बैठक में इजराइल पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि इजराइल ने ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है. फू कोंग ने चेताया, ‘अगर यह संघर्ष बढ़ा तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा.’ चीन ने सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान अपनाने की अपील की. इससे पहले दिन में चीन के विदेश मंत्रालय ने भी इजराइल के हमले को लेकर ‘गंभीर चिंता’ जताई थी और इसके ‘गंभीर परिणाम’ की चेतावनी दी थी.

ईरान के चार कमांडर मारे गए

इजरायल ने शुक्रवार को तेहरान के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी हवाई हमले की कार्रवाई शुरू की, जिसमें ईरान के चार बड़े सैन्य कमांडर मारे गए. हमले में नतांज यूरेनियम संवर्धन साइट और परमाणु सुविधाएं शामिल थीं. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ होसैन सलामी, सशस्त्र बलों के प्रमुख मोहम्मद बघेरी, और दो अन्य कमांडरों के साथ-साथ दो परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰