इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में नया मोड़ , घुटनों पर ईरान, नेतन्याहू से लगाई युद्धविराम की गुहार

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं. ईरान के शीर्ष राजनयिक ने साफ संकेत दिया है कि अगर इजरायल अपने हमले रोकता है तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई बंद कर देगा. इस बीच, एक सूत्र के हवाले से द जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि ईरान ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 15 जून 2025, 10:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में नया मोड़ ,  घुटनों पर ईरान, नेतन्याहू से लगाई युद्धविराम की गुहार
Photo: UB India News Archive

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं. ईरान के शीर्ष राजनयिक ने साफ संकेत दिया है कि अगर इजरायल अपने हमले रोकता है तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई बंद कर देगा. इस बीच, एक सूत्र के हवाले से द जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि ईरान ने ओमान और कतर से मध्यस्थता करने का आग्रह किया है ताकि वॉशिंगटन के साथ परमाणु वार्ताएं फिर से शुरू कराई जा सकें और इजरायली हमले रोके जा सकें.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि अगर उनके देश पर इजरायल के हमले बंद हो जाएं तो ‘हमारी जवाबी कार्रवाई भी रुक जाएगी।’ अराघची ने तेहरान में राजनयिकों के समक्ष यह टिप्पणी की है। शुक्रवार को इजरायली हमले शुरू होने के बाद अराघची पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आक्रामण बंद हो जाते हैं तो हमारी जवाबी कार्रवाई भी बंद हो जाएगी।

इजरायल ने नहीं दी प्रतिक्रिया

इजरायल की ओर अब्बास अराघची के बयान पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अराघची ऐसे दिन नजर आए हैं जब उन्हें तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर ओमान में अमेरिका के साथ बातचीत करनी थी, लेकिन इजरायली हमलों के बीच यह बातचीत नहीं हुई।

इजरायल ने किया घातक हमला

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। ताजा किए गए हमलों में इजरायल की सेना ने ईरान के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय उड़ा दिया है। इजरायल की ओर से ईरान कई अन्य बेहद अहम ठिकानों पर भी अटैक किया गया है जिनमें तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी शामिल हैं।

फिलहाल इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है. पिछली रात इजरायल के हाइफा पर हुए हमलों में ईरान ने कुछ ऐसी मिसाइलों का इस्तेमाल किया जिन्हें पहली बार युद्ध में शामिल किया गया था. इस हमले में इमाद, गदीर और खैबरशेकन मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें ईरान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं में बेहद प्रभावी माना जाता है.

ईरान-इजराइल महायुद्ध में गैस फील्ड तबाह, परमाणु ठिकानों पर हमला

ईरान और इजरायल की जंग तीसरे दिन में पहुंच चुकी है. दोनों ने बीती रात फिर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायल ने ईरान की गैस फील्ड साइट पर हमला कर दिया है. ये दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड साइट है. इजरायल के सटीक मिसाइल हमलों से गैस फील्ड साइट धधक उठी है और प्रोडक्शन रोक दिया गया है. इजरायल ने कई और ठिकानों पर हमले किए. न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया गया है. ईरान में 138 लोग अब तक मारे जा चुके है.

‘अभी तो सिर्फ शुरुआत है…’

उधर ईरान ने बीती रात 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. इसमें से कुछ मिसाइलें टारगेट पर लगी भी हैं. इजरायल में सात लोगों की मौत हुई है. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ईरान को धमकी दी है कि ईरान रुक जाए अन्यथा ये तो शुरुआत है. आगे बहुत बड़ी तबाही ईरान में ला देंगे. ईरान को इजरायली हमले में भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इजरायल ने एक साथ कई फ्रंट पर ईरान को निशाना बनाया. एक तरफ उसकी सेना के टॉप कमांडर मारे गए तो दूसरी तरफ उसके परमाणु कार्यक्रमों की भी धज्जियां उड़ गईं.

इजरायल के निशाने पर ईरान की ऑयल ताकत

शुक्रवार सुबह इजरायल ने ईरानी शहरों पर बम और बारूद की जो बौछार की वो रविवार आते-आते और भी भीषण हो गई. इजरायल के निशाने पर एक साथ ईरान के कई सैन्य अड्डे और परमाणु ठिकाने आ गए. ताजा हमले तेल और गैस डिपो पर हुए. कमोबेश सभी परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद इजरायल ने ईरान की ऑयल ताकत को कमजोर करने की ठानी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰