केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 7 लोगों की हुई मौत

आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर ने केदार नाथ धाम यात्रा के लिए प्रातः 5:21 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी, क्रैश हो गया और उसमें सवार छह लोग और एक बच्चे की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर को रविवार की सुबह 5:24 बजे वेली प्वाइंट के पास देखा गया था, जब हेलीकॉप्टर 6:13 बजे गुप्तकाशी नहीं पहुंचा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 15 जून 2025, 10:51 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 7 लोगों की हुई मौत
Photo: UB India News Archive

आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर ने केदार नाथ धाम यात्रा के लिए प्रातः 5:21 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी, क्रैश हो गया और उसमें सवार छह लोग और एक बच्चे की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर को रविवार की सुबह  5:24 बजे वेली प्वाइंट के पास देखा गया था, जब हेलीकॉप्टर 6:13 बजे गुप्तकाशी नहीं पहुंचा तो इसकी जानकारी हेलीकॉप्टर कंपनी ने दी। इसके पश्चात तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। खोज के दौरान नेपाली मूल के एक व्यक्ति, जो घास काटने गया था, तथा गौरीकुंड के ऊंचाई क्षेत्र में घास एकत्र कर रही नेपाली महिलाओं से मिली जानकारी के अनुसार, उस जगह धुएं का गुबार देखा गया था।

हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, सात लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल को रवाना की गईं। सुरक्षादल की टीम गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर ऊपर स्थित गौरी में खड़क नामक स्थान पर पहुंची, जहां सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया जिसमें हेलीकॉप्टर के क्रैश होने और उसमें आग लग जाने से सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई। हेलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, गुजरात के 1-1 यात्री थे। हादसे में कैप्टन राजबीर सिंह चौहान, विक्रम रावत, विनोद देवी, तृष्टि सिंह, राजकुमार सुरेश जायसवाल, श्रद्धा राजकुमार जायसवाल, काशी की मौत हो गई।

इस बीच, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हेली सर्विस के संचालन को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। इसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाएगा।

CM धामी बोले: राहत-बचाव का काम जारी हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- ‘रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

हवाई सेवा के बाद पैदल यात्रा भी स्थगित

जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा पत्थर गिरने से केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग टूट गया है। इसके बाद प्रशासन ने सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक का मार्ग अगली सूचना तक बंद कर दिया है।

इससे केदारनाथ पैदल यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे जहां हो उसके पास सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

कैसे हुई दुर्घटना, जानें वजह

आर्यन कंपनी के एक पायलट ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि हेली कंपनी की तरफ से ईंधन बचाने का प्रेशर होता है, जिसके कारण निर्धारित ऊंचाई से नीचे हेली उड़ान भरते हैं और इस तरीके के हादसे होते हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच घाटी संकरी है जिसके कारण वहां पर काफी धुंध अचानक से आ जाता है, गरुड़ चट्टी और सोनप्रयाग तक अचानक बादल आ जाने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती है।

पायलट ने बताया कि कई बार खराब मौसम की गाइडलाइन्स को भी इग्नोर किया जाता है। एयरलाइन्स होड़ मे रहती है ज्यादा से ज्यादा उड़ान भरने की, क्योंकि उड़ान के लिए कोई निर्धारित नंबर नहीं है, नंबर  मौसम पर निर्भर करता है कि कितनी उड़ान भरी जा सकती है, इसलिए इस तरीके की खतरनाक उडानें भरी जाती हैं।

जब से केदारनाथ यात्रा शुरू हुई है अभी तक पांच हवाई हेली हादसे हो चुके हैं।

केदारनाथ धाम के लिए फिलहाल 8 हेली कंपनियां सेवाएं दे रही है और टोटल 9  हेलीपैड हैं। गुप्तकाशी से 2 हेली कंपनी वर्किंग है, फटा से 3 हेली कंपनी वर्किंग है, सिसरी से 3 हेली कंपनी वर्किंग है।

एक दिन में ये सभी कंपनियां मिलकर एवरेज 215 उड़ने भर रही हैं। पिछले 2 महीने से मौसम ठीक होने पर एक दिन में मैक्सिमम 290 उड़ानें भरी गईं हैं।

हेलीकॉप्टर में मैक्सिमम पायलट को मिलाकर 6 लोग बैठ सकते हैं। गौरीकुंड में जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ उसमें सात लोग थे क्योंकि एक दो साल का बच्चा था जिसका वजन 10 किलो था इसीलिए  कुल संख्या 7 थी।

 DGCA ने एक हफ्ते पहले उड़ानों की संख्या कम करने के निर्देश दिए थे जिसमें गाइडलाइंस ऐसी थी कि एक घंटे में केवल दो उडानें ही भरी जाएंगी अगर मौसम ठीक होता है तो मैक्सिमम तीन उड़ानें एक घंटे में भरी जा सकती हैं।

हेलीकॉप्टर में फ्यूल का वजन और टेंपरेचर देख कर ही यात्रियों को बैठाया जा सकता है, यानी अगर फ्यूल कम है तो मैक्सिमम लोग 6 होंगे, मगर 45 किलो का फ्यूल पूरा है तो यात्री कम बैठेंगे।

2 साल पहले भी आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ में क्रैश हुआ था। गरुड़चट्टी में 18 अक्टूबर 2022 में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी।

इतना मिलता है मुआवजा

आपको बता दें भारत में में सभी हेलिकॉप्टर सेवाएं DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) की निगरानी में चलती हैं. और जो भी कंपनियां  हेलीकॉप्टर की सेवाओं को ऑपरेट करती हैं. उन सबको विमानन बीमा करवाना जरूरी होता है. इस बीमा के तहत यात्रियों की मृत्यु या चोट की स्थिति में मुआवजा दिया जाता है. यह मुआवजा राशि आम तौर पर बीमा पॉलिसी पर निर्भर करती है. लेकिन नियमानुसार प्रति यात्री कम से कम 20 लाख रुपये तक का बीमा जरूरी होता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰