इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी , भारत ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से निकलने की दी सलाह

इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से बाहर निकलने और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाने की सलाह दी है। कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 06:35 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी , भारत ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से निकलने की दी सलाह
Photo: UB India News Archive

इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इस बीच ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में रह रहे लोगों को वहां से बाहर निकलने और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाने की सलाह दी है। कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी तेहरान में रहने वाले सभी लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी जारी की थी। ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत दूतावास से संपर्क करें। साथ ही, दूतावास ने भारतीय नागरिकों और पीआईओ (भारतीय मूल के लोगों) को सलाह दी है कि अगर उनके पास खुद के साधनों से तेहरान से बाहर निकलने का विकल्प है, तो वे तुरंत ऐसा करें और किसी सुरक्षित जगह पर चले जाएं।

इजराइल ने तेहरान पर सोमवार रात कई बार एयरस्ट्राइक की। वहीं, ईरान ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव और हाइफा पर बमबारी की। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग खत्म करने को लेकर कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की हत्या से जंग बढ़ेगी नहीं, बल्कि खत्म होगी।

इजराइली हमलों में अब 224 ईरानी मारे जा चुके है, जबकि 1,481 लोग घायल हुए हैं। वहीं, इजराइल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से ज्यादा घायल हैं।

इजराइल में ईरान के मिसाइल हमले फिर शुरू

ईरान ने इजराइल में मंगलवार सुबह एक बार फिर से मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली सेना ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जनता से अगले आदेश तक सुरक्षित जगहों पर चले जाने को कहा है।

ट्रम्प अमेरिका रवाना, G7 समिट से जल्दी निकले

राष्ट्रपति ट्रम्प कनाडा के अल्बर्टा में G7 समिट से जल्दी बाहर निकलने के बाद अमेरिका जाने के लिए एयर फोर्स वन में सवार हो गए हैं। ट्रम्प प्रशासन ने कहा कि राष्ट्रपति ईरान-इजराइल संकट को जल्द सुलझाने के लिए अमेरिका आ रहे हैं। ट्रम्प के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी लौट रहे हैं।

इजराइल ने टीवी चैनल बिल्डिंग में बमबारी की, 3 की मौत

इजराइल ने सोमवार रात तेहरान में ईरान की सरकारी टीवी चैनल IRIB न्यूज चैनल के ऑफिस पर बमबारी की थी। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं। IRIB ने मंगलवार सुबह इसकी जानकारी दी।

अमेरिका ने यूरोप और मिडिल ईस्ट में सैन्य ताकत बढ़ाई

अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने मिडिल ईस्ट और यूरोप में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है। अमेरिका ने इस जगहों पर और फाइटर जेट्स में तेल भरने वाले प्लेन और वॉरशिप तैनात किए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार और सोमवार को अमेरिका से दो दर्जन से ज्यादा टैंकर विमान यूरोप भेजे। ये विमान अमेरिका के अलग-अलग इलाकों से उड़ान भरकर स्पेन, ग्रीस, जर्मनी, इटली और स्कॉटलैंड के एयरबेस पर पहुंचे। इन विमानों में KC-135 स्ट्रैटो टैंकर और KC-46 पेगासस जैसे विमान शामिल हैं, जो हवा में ही दूसरे विमानों को ईंधन भरने में मदद करते हैं। इसके साथ ही कुछ बड़े मालवाहक जेट भी इन मिशनों में शामिल थे।

इजराइल में आज भी बंद रहेगा अमेरिकी दूतावास

इजराइल में सभी अमेरिकी दूतावास मंगलवार को भी बंद रहेंगे। यरुशलम दूतावास ने इसकी पुष्टि की। दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को निर्देश दिया है कि वे अगले आदेश तक अपने घरों के आसपास ही रहें और सुरक्षित जगह पर रहें। दूतावास ने यह भी साफ किया है कि इस समय वह इजराइल में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को न तो बाहर निकाल सकता है और न ही उन्हें सीधे मदद दे सकता है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास 3 जहाजों में आग लगने का दावा

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने बताया है कि उसे UAE के करीब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास कुछ अनहोनी की जानकारी मिली है। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या हुआ है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि ओमान की खाड़ी में स्‍ट्रेट्‌ ऑफ होर्मुज के पास तीन जहाजों में आग लगी है। इन दावों के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

NASA के फायर इन्फॉर्मेशन फॉर रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (FIRMS) मैप में ओमान की खाड़ी में तीन लाल निशान दिखाई दिए, लेकिन यह पता नहीं है कि ये लाल निशान आग की वजह से बने हैं।

NASA ने मंगलवार को यह तस्वीर जारी की। इसमें समुद्र में तीन लाल निशाना दिखाई दे रहे हैं।
NASA ने मंगलवार को यह तस्वीर जारी की। इसमें समुद्र में तीन लाल निशाना दिखाई दे रहे हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री चोकपॉइंट में से एक है। यह ओमान की खाड़ी, ओमान, ईरान, पाकिस्तान और यूएई के बीच है। यह अरब सागर को फारस की खाड़ी से जोड़ती है। यह क्षेत्र इजराइल-ईरान तनाव की खास वजह है, क्योंकि दुनिया का 20% तेल इसी स्‍ट्रेट्‌ ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। ईरान धमकी दे चुका है कि वह इस रास्ते को बंद कर सकता है, जिसका असर तेल बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े सकता है।

इजराइली राजदूत बोले- US ही फोर्दो पर हमला कर सकता है

अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि अमेरिका ही फोर्दो न्यूक्लियर साइट पर हमला करने के काबिल है। लीटर ने कहा कि सिर्फ अमेरिका के पास ऐसा बम है जो इतनी गहराई तक नुकसान पहुंचा सकता है।

ईरान का फोर्दो न्यूक्लियर साइट ईरान के कोम शहर के पास पहाड़ों के नीच गहराई में बना हुआ है। इसमें एडवांस सेंट्रीफ्यूज लगे हुए हैं जो यूरोनियम को शुद्ध करते हैं। परमाणु हथियार बनाने के लिए यूरेनियम का कम से कम 90% तक शुद्ध होना जरूरी है।

राजदूत लीटर ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में ईरान पर और बड़ा हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि गुरुवार या फिर शुक्रवार को कुछ ऐसा होगा जो बाकी सारे ऑपरेशन को मामूली बना देगा।

फोर्डो न्यूक्लियर साइट की सैटेलाइट इमेज। मैक्सार टेक्नोलॉजी ने 14 जून को यह इमेज जारी की।
फोर्डो न्यूक्लियर साइट की सैटेलाइट इमेज। मैक्सार टेक्नोलॉजी ने 14 जून को यह इमेज जारी की।
ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला कर सकता है अमेरिका: रिपोर्ट

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ईरान की फोर्दो न्यूक्लियर साइट पर हमला किया जाए या नहीं।

यह जगह जमीन के काफी नीचे है, और केवल अमेरिका के सबसे भारी बम ‘मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP)’ से ही इस पर हमला किया जा सकता है। इस बम को B-2 बमवर्षक विमान ही गिरा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमेरिका ऐसा हमला करता है, तो वह सीधे तौर पर ईरान के साथ युद्ध में शामिल हो जाएगा।

हालांकि यह लेख ‘न्यूज’ की बजाय ‘एनालिसिस’ के तहत पब्लिश किया गया है। इसमें यह नहीं बताया गया है कि यह जानकारी किसी स्पेशल सोर्स से मिली है या नहीं।

इजराइल ने ईरान के फोर्दो साइट पर 13 जून को भी हमला किया था।
इजराइल ने ईरान के फोर्दो साइट पर 13 जून को भी हमला किया था।

अमेरिका ने अपने सबसे घातक बम बरसाने वाले विमान B-2 स्पिरिट बॉम्बर का 30% फ्लीट हिंद महासागर में एक छोटे से द्वीप डिएगो गार्सिया में तैनात कर रखा है।

29 मार्च को अमेरिका के ‘प्लैनेट लैब्स’ ने कुछ सैटेलाइट इमेज जारी कीं। इनमें दिखाया गया कि हिंद महासागर में ब्रिटेन के अधिकार वाले इलाके डिएगो गार्सिया में कम से कम चार B-52 बॉम्बर तैनात किए गए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰