मैंने इजरायल-ईरान में युद्ध विराम कराने को जी7 नहीं छोड़ा, कुछ बड़ा है, जो बाद में पता चलेगा…………….

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन छोड़ने की खबरों के बीच एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने अपने मीडिया एकाउंट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि “फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रसिद्धि पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गलत तरीके से कहा कि मैं कनाडा में हो रहे G7 शिखर सम्मेलन से इजरायल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 08:05 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मैंने इजरायल-ईरान में युद्ध विराम कराने को जी7 नहीं छोड़ा, कुछ बड़ा है, जो बाद में पता चलेगा…………….
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन छोड़ने की खबरों के बीच एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने अपने मीडिया एकाउंट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि “फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रसिद्धि पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गलत तरीके से कहा कि मैं कनाडा में हो रहे G7 शिखर सम्मेलन से इजरायल और ईरान के बीच “सीज़फायर” (युद्धविराम) पर काम करने के लिए वॉशिंगटन डी.सी. लौट गया। गलत! उन्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है कि मैं अब वॉशिंगटन क्यों जा रहा हूं, इसका युद्धविराम से कोई लेना-देना नहीं है। बात उससे कहीं बड़ी है। चाहे जानबूझकर हो या गलती से, इमैनुएल हमेशा गलत ही समझते हैं।”

ईरान पर क्या होने वाला है बड़ा हमला

ट्रंप के इस बयान के कई बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। अमेरिका की तैयारियों और ट्रंप के बयानों से लग रहा है कि यूएस आर्मी भी ईरान पर बड़े हमले कर सकती है। वजह साफ है ईरान का परमाणु कार्यक्रम जारी रखना, जिसे लेकर अमेरिका लंबे समय से तेहरान को रोकने के लिए कहता रहा है। इसे लेकर अमेरिका और ईरान में लंबे समय से परमाणु वार्ता भी चल रही थी। मगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखा था। इसके बाद ही इजरायली सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। अब क्या अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तहस-नहस कर देने चाहता है?…ट्रंप का संकेत तो फिलहाल इसी ओर है।

ईरान से इजरायल और अमेरिका का क्या है झगड़ा?

हाल के वर्षों में इज़रायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता रहा है। इसकी प्रमुख वजह ईरान द्वारा इजरायल पर हमला करने वाले हमास, हिजबुल्ला और हूती आतंकी संगठनों का समर्थन करना है। इतना ही नहीं, ईरान ने खुलकर इन आतंकी संगठनों के सपोर्ट में हाल ही में इजरायल पर 180 मिसाइलों से पहली बार हमला किया था। इसके बाद इजरायल ने भी तेहरान पर तत्काल जवाबी हमला किया था। मगर तब संघर्ष रुक गया था। अब गत हफ्ते जब इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर 200 से अधिक फाइटर जेट से हमला किया तो ईरान दहल गया। इसके बाद ईरान ने भी तेल अवीव को मिसाइलों से तबाह कर दिया। वहीं अमेरिका का ईरान से मुख्य झगड़ा तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान परमाणु बम बनाए। यही चिंता इजरायल की भी है। इसलिए इजरायल और अमेरिका दोनों मिलकर ईरान पर हमला कर सकते हैं।

अमेरिका क्यों करता है ईरान के खिलाफ इजरायल का समर्थन

अमेरिका ईरान की परमाणु गतिविधियों को लेकर उससे खफा है। अमेरिका ईरान पर इसीलिए बार-बार परमाणु समझौते का दबाव बनाता आ रहा है और तेहरान के साथ परमाणु वार्ता कर रहा है। अमेरिका नहीं चाहता कि ईरान परमाणु संपन्न देश बने। क्योंकि इससे मिडिल ईस्ट में जंग और तबाही का खतरा बढ़ेगा। इसके अलावा अमेरिका सीरिया और लेबनान में ईरानी गतिविधियों को लेकर भी उससे खफा है। खासकर लेबनान में हिजबुल्लाह और फिलिस्तीन में हमास जैसे आतंकी संगठनों को ईरानी सपोर्ट के चलते भी। इसीलिए अमेरिका ने पहले भी इन स्थितियों में इजरायल को कूटनीतिक समर्थन और हथियार सहायता दी है, लेकिन ईरान पर सीधे सैन्य कार्रवाई कम ही की है। मगर अब ट्रंप के बयान से लग रहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ कोई बड़ा जवाबी कदम उठा सकता है। इसमें सीधे सैन्य कार्रवाई की आशंका ज्यादा है। इसके अलावा साइबर अटैक और ईरान पर नये आर्थिक प्रतिबंधों की एक नई श्रृंखला भी शुरू की जा सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰