अमेरिका ने ईरान पर किया स्ट्राइक, न्यूक्लियर ठिकानों पर अमेरिकी हमले से भड़के ईरान का इजरायल पर जवाबी हमला

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स – फोर्डो, नतांज और इस्फहान – पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है. ट्रंप के मुताबिक, लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को प्रमुख रूप से निशाना बनाते हुए बमबारी की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 जून 2025, 05:58 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका ने ईरान पर किया स्ट्राइक, न्यूक्लियर ठिकानों पर अमेरिकी हमले से भड़के ईरान का इजरायल पर जवाबी हमला
Photo: UB India News Archive

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स – फोर्डो, नतांज और इस्फहान – पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है. ट्रंप के मुताबिक, लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को प्रमुख रूप से निशाना बनाते हुए बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं. उन्होंने इसे अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है. यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजरायल के सामने चिंता का विषय बना हुआ है.

LIVE UPDATE :

10:44 AM
उत्तरी इजरायल में लगातार बज रहे सायरन, बॉम्ब शेल्टर्स में शिफ्ट हो रहे लोग

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने इजरायल के कुछ शहरों में मिसाइलें दागी हैं. इजरायल के कई शहरों में इस समय लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं. लोग लगातार बॉम्ब शेल्टर्स में पनाह ले रहे हैं.

10:20 AM
ईजरायल के कई शहरों में तेज धमाके, तेल अवीव में सुनी गई ब्लास्ट की आवाज

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल के कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है. तेल अवीव जैसे प्रमुख शहरों में लगातार लोगों को अलर्ट भेजकर सुरक्षित जगहों पर पनाह लेने के लिए कहा जा रहा है और ब्लास्ट की आवाज सुनाई दे रही है.

9:54 AM
‘अमेरिकी हमलों से कोई नुकसान नहीं, हमारी न्यूक्लियर साइट्स सुरक्षित’, ईरान ने जारी किया बयान

अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान ने कहा है कि उसकी न्यूक्लियर साइट्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है और नागरिकों को रेडिएशन का कोई खतरा नहीं है. हालांकि ट्रंप ने अपने संबोधन में इन हमलों को सफल करार दिया है और ईरान को शांति की तरफ कदम बढ़ाने के लिए कहा है.

9:02 AM
‘अमेरिका के हमलों से आम नागरिकों को कोई खतरा नहीं’, ईरानी सरकारी मीडिया का दावा

ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिका की ओर से प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले नागरिकों को किसी तरह का खतरा नहीं है. इससे पहले ईरान ने धमकी देते हुए कहा था कि ‘अमेरिका का हर नागरिक और सैनिक हमारे निशाने पर है’.

8:55 AM
फोर्डो न्यूक्लियर रिसर्च साइट पर अमेरिका ने गिराए छह बंकर बस्टर बम: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की फोर्डो न्यूक्लियर रिसर्च साइट पर हमले में छह बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया. ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (AEOI) ने हमलों के बाद जारी बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से दुश्मन की ओर से किए जा रहे बर्बर हमलों के क्रम में आज तड़के फोर्डो, नतांज और इस्फहान में देश के परमाणु ठिकानों पर ईरान के दुश्मनों ने हमला किया. बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से परमाणु अप्रसार संधि (NPT), का खुला उल्लंघन है.

8:04 AM
‘अमेरिका का हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन’, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन का आरोप

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (AEOI) ने पुष्टि की है कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान सहित देश के तीन परमाणु ठिकानों पर दुश्मन ने हमले किए हैं. संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (IAEA) पर उदासीनता और मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि ये हमले उस संस्था की निगरानी में हुए, जो परमाणु गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी निभाती है. ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन हमलों की कड़ी निंदा करने की अपील की है और स्पष्ट किया कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम के विकास को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं देगा.

8:01 AM
‘आगे का रास्ता केवल और केवल बातचीत से निकलेगा’, UN महासचिव गुटेरेस ने सभी पक्षों से की शांति की अपील

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका की ओर से ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने इसे खतरनाक बढ़त और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए सीधा खतरा करार दिया. गुटेरेस ने सभी पक्षों से तनाव कम करने की अपील करते हुए कहा कि इस संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है, आगे का रास्ता केवल और केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा.

7:58 AM
‘ईरान में या तो शांति होगी या फिर विनाश’, बोले ट्रंप

ट्रंप ने ईरान से शांति स्थापित करने की अपील करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायली सेना को बधाई दी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अब भी शांति नहीं अपनाई तो भविष्य के हमले इससे कहीं ज्यादा भीषण होंगे. ट्रंप ने साफ कहा, ‘या तो ईरान में शांति होगी या फिर विनाश’. उन्होंने यह भी कहा कि आज रात जो टारगेट चुने गए थे, वे सबसे कठिन थे.

7:52 AM
‘पिछले 40 साल से ईरान अमेरिका के खिलाफ काम कर रहा है’, राष्ट्र को संबोधित करते हुए बोले ट्रंप

ईरान पर हवाई हमलों के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और उसके परमाणु खतरे को हमेशा के लिए खत्म करना था. पिछले 40 साल से ईरान अमेरिका के खिलाफ काम कर रहा है और कई अमेरिकी इस नफरत का शिकार हुए हैं, इसलिए मैंने तय किया है कि अब यह सब और नहीं चलेगा.

7:27 AM
‘पहले ताकत दिखाई जाती है, फिर शांति स्थापित होती है’, ईरान पर हमलों के लिए नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा धन्यवाद
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने वाले ट्रंप के फैसले को ‘इतिहास बदल देने वाला साहसिक कदम’ बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं- ‘शक्ति के जरिए ही शांति आती है.’ पहले ताकत दिखाई जाती है, फिर शांति स्थापित होती है. नेतन्याहू ने कहा कि आज रात अमेरिका और ट्रंप ने पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की है.

6:54 AM
‘हर अमेरिकी नागरिक और सैनिक ईरान के टारगेट पर’, हवाई हमलों के बाद तेहरान की धमकी

अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान के सरकारी टीवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब क्षेत्र में मौजूद हर अमेरिकी नागरिक या सैन्यकर्मी ईरान के टारगेट पर है. यह बयान अमेरिका की ओर से बंकर बस्टर बम के इस्तेमाल के जवाब में आया है, जिससे क्षेत्र में हालात और अधिक गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है.

6:09 AM
व्हाइट हाउस ने टीवी नेटवर्क को जारी किया अलर्ट

व्हाइट हाउस ने टेलीविजन नेटवर्क को अलर्ट किया है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थोड़ी देर में देश को संबोधित करने वाले हैं. इस संबोधन में वह ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स पर किए गए स्ट्राइक के बारे में बता सकते हैं.

5:58 AM
ईरान पर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का थोड़ी देर में संबोधन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंब लोकल टाइम के मुताबिक रात 10 बजे देश को संबोधित करेंगे. भारतीय समयानुसार उनका संबोधन सुबह 7.30 बजे होगा.

5:53 AM
अमेरिका ने अपने एयरबेस पर जारी किया हाई अलर्ट

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु साइट्स पर बी2 बॉम्बर्स से बम गिराने के बाद पश्चिम एशिया में अपने सभी सैन्य ठिकानों पर अधिकतम अलर्ट जारी किया है.

5:50 AM
अमेरिका ने ईरान पर किया स्ट्राइक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं. सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं. प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया. सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं. हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई. दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी. अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰