ईरान का पलटवार, परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद इजरायली शहरों पर मिसाइल हमला, तेल अवीव में धमाके

ईरान ने अमेरिकी हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी हवाई हमले में परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद ही ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला बोला है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बारिश की है, जिससे तेल अवीव समेत दूसरे प्रमुख इजरायली शहरों में धमाके सुने गए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 22 जून 2025, 06:38 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान का पलटवार, परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद इजरायली शहरों पर मिसाइल हमला, तेल अवीव में धमाके
Photo: UB India News Archive

ईरान ने अमेरिकी हमले के जवाब में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी हवाई हमले में परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद ही ईरान ने इजरायल पर बड़ा हमला बोला है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बारिश की है, जिससे तेल अवीव समेत दूसरे प्रमुख इजरायली शहरों में धमाके सुने गए है। ईरान ने कहा है कि उसने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट और दूसरे इजरायली शहरों को निशाना बनाकर हमला किया है। इजरायली रेस्क्यू सेवाओं ने बताया कि ईरान की मिसाइलों की बौछार से कम से कम 11 इजरायली घायल हुए हैं।
ईरानी मिसाइल हमले के चलते तेल अवीव, हाइफा, नेस जियोना, रिशोन लेजियन समेत मध्य और उत्तरी इजरायल के हिस्सों में सायरन बजने लगे और विस्फोट की आवाजें सुनी गईं।

सभी विकल्प खुले हैं’- ईरान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ईरान को अपने न्यूक्लियर ठिकानों पर हमलों के खिलाफ जवाब देने का पूरा वैध अधिकार है. हम अपनी संप्रभुता, हितों और जनता की रक्षा के लिए सभी विकल्प खुले रखते हैं.’ अरागची ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का खुला उल्लंघन किया है. उन्होंने आगे कहा, ‘आज सुबह जो कुछ हुआ, वह न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि इसके दूरगामी और खतरनाक परिणाम होंगे. हर एक संयुक्त राष्ट्र सदस्य को इस गैरकानूनी और आपराधिक हरकत पर चिंता होनी चाहिए.’

खामेनेई बंकर में छिपे, क्या टीवी पर देंगे धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई आमतौर पर ऐसे असाधारण हालात में राष्ट्र को संबोधित करते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई इस समय एक अज्ञात बंकर में हैं, और उनकी सभी इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन लाइनों को बंद कर दिया गया है, ताकि उनकी लोकेशन को ट्रैक न किया जा सके और किसी संभावित हमले से बचाया जा सके. सुरक्षा कारणों से उनसे संपर्क भी बेहद सीमित और मुश्किल हो गया है. जब तक वह सामने नहीं आते, तब तक ईरान की सरकारी और निर्णायक प्रतिक्रिया स्पष्ट नहीं हो पाएगी.

इजराइल पर 40 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुसार, ईरान ने 40 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल की ओर दागी हैं. यह अब तक का सबसे बड़ा अकेला हमला माना जा रहा है. कई स्थानों पर मिसाइलों के गिरने की खबर है और राहत दल वहां पहुंचकर घायलों की तलाश कर रहे हैं.

ईरान ने इजरायल पर बोला हमला

अमेरिका के हमले से ईरान भड़क गया है. एक बार फिर उसने इजरायल पर अटैक शुरू कर दिया. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने पुष्टि की है कि ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलों का हमला शुरू हो चुका है. यह पहली बार है जब बीते 24 घंटे में ईरान ने सीधे मिसाइल लॉन्च किए हैं. तेल अवीव में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है. सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

अमेरिका के बड़े शहर हाई अलर्ट पर
अमेरिका में ईरान के हमले की आशंका अब घरेलू जमीन तक पहुंच गई है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि ईरान कई रास्तों से जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जिसमें उसकी नेवल ताकत से स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज को बंद करना भी शामिल है. इसके बाद न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी, लॉस एंजेलिस और सैन फ्रांसिस्को जैसे प्रमुख अमेरिकी शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. एयरपोर्ट्स, सैन्य अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

मिडिल की जंग अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. ईरान और इजराइल की टकराव की आग में अब अमेरिका भी खुलकर कूद चुका है. अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर इतिहास का सबसे सफल सैन्य हमला किया है. ट्रंप ने कहा, ‘FORDOW IS GONE.’ यानी फोर्डो अब अस्तित्व में नहीं रहा. इससे भड़के ईरान ने अब पलटवार शुरू कर दिया है. ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों की बारिश शुरू कर दी है. तेल अवीव में सायरन बज रहे हैं. इजरायली डिफेंस फोर्स ने लोगों से सुरक्षित रहने को कहा है. इस हमले में अमेरिका ने पहली बार अपनी सबसे ताकतवर बम तकनीक GBU-57A यानी ‘बंकर बस्टर’ का इस्तेमाल किया. 13,600 किग्रा वजनी ये बम इतने घातक थे कि 60-90 मीटर गहराई में बनी फोर्डो की न्यूक्लियर साइट भी ध्वस्त हो गई. हमला करने आए 6 B-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर्स ने कुल 12 बंकर बस्टर गिराए, जबकि एक B-2 ने नतांज पर 2 और बम बरसाए. वहीं अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बियों ने नतांज और इस्फहान पर 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागीं. ट्रंप ने कहा, ‘ईरान मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा आतंकी समर्थक है. हमने ताकत दिखाई, अब वक्त है शांति का.’ लेकिन ईरान की प्रतिक्रिया इससे कहीं ज़्यादा विस्फोटक रही. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, ‘अब हमारे लिए युद्ध शुरू हो चुका है. उन्हें जहां देखो, मार दो.’ खामेनेई के प्रतिनिधि ने भी कहा, ‘बहरीन में अमेरिकी नौसेना पर हमला करो और हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दो.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰