बिहार विधानसभा चुनाव मे कुल 8 पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

बिहार में अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इलेक्शन कमिशन ने आगामी चुनाव को देखते हुए आठ दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को फिर से नाव चुनाव चिन्ह वापस मिल गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को पर्स चुनाव चिह्न दिया गया था, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 जून 2025, 11:20 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव मे कुल 8 पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
Photo: UB India News Archive

बिहार में अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इलेक्शन कमिशन ने आगामी चुनाव को देखते हुए आठ दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को फिर से नाव चुनाव चिन्ह वापस मिल गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को पर्स चुनाव चिह्न दिया गया था, लेकिन एक बार फिर पुराना चुनाव चिह्न नाव प्राप्त हो गया है.

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह भीमराव अंबेडकर के संविधान की जीत है. कई प्रावधानों को पार करने के बाद एक बार फिर पुराना चुनाव चिन्ह नाव प्राप्त हो गया. वीआईपी का नाव चुनाव चिन्ह से भावनात्मक लगाव रहा है.

वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को “गैस सिलेंडर” चुनाव चिन्ह स्थाई रूप से आवंटित किया गया है. चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” अलॉट किया है. पार्टी के सभी 243 प्रत्याशी इस निशान पर चुनाव मैदान में उतरेंगे.

जन सुराज पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल बैग शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है, जो उनकी विचारधारा को दर्शाता है. वहीं भारत सार्थक पार्टी को कैंची, लोहिया जनता दल को बाल्टी, जन सहमति पार्टी को लेडीज पर्स, भारतीय जनता समाजसेवी पार्टी को बांसुरी, राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी को अंगूठी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है.

इन सियासी दलों ने चुनाव आयोग को सिंबल के लिए आवेदन दिया था. अब यह पार्टियां जहां से भी उम्मीदवार उतारेंगी वहां किसी अन्य उम्मीदवार को इनके चुनाव चिन्ह नहीं आवंटित किए जाएंगे. बिहार में ठीक चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. 243 सीटें हैं. NDA का मुकाबला महागठबंधन से है लेकिन प्रशांत किशोर संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हुए हैं. कई अन्य छोटी पार्टियां भी मैदान में उतरेंगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
पटना

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में। पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक […]

UB India News19 नव॰
सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा
पटना

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News19 नव॰
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
पटना

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News19 नव॰
मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत
पटना

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे और इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए एनडीए ने ज्योतिषीय सलाह के आधार […]

UB India News19 नव॰
8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार
पटना

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है. वे अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अगले 3-4 दिनों में फिर से 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार. 8वां इस्तीफा, 10वीं बार CM […]

UB India News17 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद नई सरकार को लेकर राज्य को लोगों ही नहीं पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी हो रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती […]

UB India News15 नव॰
छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………
पटना

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा […]

UB India News15 नव॰
बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट
पटना

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News14 नव॰
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰