सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 नवंबर 2025, 08:33 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय
नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ
बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है. इसके साथ ही बीजेपी ने डिप्टी सीएम के लिए एक बार फिर अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है. नई एनडीए सरकार के तहत सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है.
नई सरकार में इन दोनों नेताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और इसी फैसले से सरकार गठन की प्रक्रिया और भी स्पष्ट हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को ही पटना पहुंचेंगे.
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार दो उपमुख्यमंत्रियों और करीब 20 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं. इस कैबिनेट में भाजपा, जदयू के अलावा लोजपा (रा), हम और रालोमो के विधायकों को भी जगह मिलेगी. भाजपा मंत्रियों की सूची को अमित शाह अंतिम रूप दे रहे हैं. रालोमो की प्रो. स्नेहलता को मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जो सासाराम से पहली बार विधायक चुनी गई हैं.
चिराग पासवान बोले- ऐतिहासिक जीत मिली, अब वादों को पूरा करने की बारी
बिहार में एनडीए की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक हलचल तेज है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और लोजपा (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने इस जीत को जनता के भरोसे का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है, उसी के अनुरूप अब जिम्मेदारी भी बड़ी है. चिराग पासवान ने बताया कि गुरुवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य होगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा, “जीत जितनी बड़ी है, जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होगी. हम जो वादे जनता से करके आए हैं, जो संकल्प पत्र में लिखा है, उनकी शुरुआत कल से ही हो जाएगी.”
डिप्टी सीएम के नाम पर लगी मुहर
बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है. इसके साथ ही बीजेपी ने डिप्टी सीएम के लिए एक बार फिर अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है. नई एनडीए सरकार के तहत सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है. नई सरकार में इन दोनों नेताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और इसी फैसले से सरकार गठन की प्रक्रिया और भी स्पष्ट हो गई है.
बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियों के बीच बीजेपी विधान मंडल दल की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक और विधान पार्षद मौजूद हैं. इस अहम बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. बैठक में आगे की रणनीति और विधायक दल के नेता के चयन पर चर्चा होने की संभावना है.
नीतीश कुमार फिर बने विधायक दल के नेता
बिहार में नई सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है. बुधवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को फिर से विधायक दल का नेता चुना गया. उनके चुने जाने के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी और तेज हो गई है. इसके बाद दोपहर 3 बजे एनडीए की बड़ी बैठक होगी, जहां गठबंधन के नेता का चयन किया जाएगा. इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें बीजेपी अपना नेता चुनेगी.
जेडीयू विधायक दल की बैठक शुरू, सरकार गठन पर अहम चर्चा जारी
बिहार में नई सरकार बनने की तैयारी के बीच जेडीयू विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में अगले नेता के चयन से लेकर एनडीए की रणनीति तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सभी विधायक मौजूद हैं और पार्टी नेतृत्व अहम फैसले लेने की तैयारी में है.
आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा और जदयू के विधायक दल की बैठक में आज नेता चुना जाएगा. इसके बाद दोपहर 3:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA का नेता तय होगा. फिर नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. जायसवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह उत्सव जैसा माहौल होगा. इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि बिहार के दो लाख से ज़्यादा लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे.
आज शाम अमित शाह आएंगे पटना
बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज़ हो गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम पटना पहुंचेंगे. उनका आगमन रात 8:30 बजे तय है. अमित शाह कल गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
शुभ काल में होगा शपथ ग्रहण, ज्योतिषी ने बताया मुहूर्त
एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शुभ मुहूर्त भी निकली गई है. एनडीए के नेताओं को ज्योतिषियों से जो समय दिया गया है वह गुरुवार (20 नवंबर) को 11:00 बजे से लेकर 11:50 तक है, यानी कि इस दौरान 50 मिनट का शुभ मुहूर्त है जिसमें नीतीश कुमार अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ शपथ लेंगे.
केशव प्रसाद मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है और वह पटना पहुंच चुके हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के अनुसार, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को इस प्रक्रिया के लिए सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है.
: शपथ ग्रहण के बाद 18वीं विधानसभा का होगा गठन
कल 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके तहत सबसे पहले एक प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा. प्रोटेम स्पीकर का मुख्य कार्य नव-निर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाना होगा और इसी क्रम में विधानसभा के नए अध्यक्ष का भी निर्वाचन किया जाएगा. चूंकि विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, इसलिए उम्मीद है कि नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होगा.
: एनडीए विधायक दल की बैठक दोपहर 3:30 बजे
एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक आज शाम 3:30 बजे विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में होगी, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी घटक दलों के नेताओं का संक्षिप्त संबोधन होगा. इस बैठक के बाद, एनडीए के सभी पांच घटक दलों के विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजभवन जाएंगे और राज्यपाल के समक्ष नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे. यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को राज्यपाल को सौंपे गए उस पत्र के बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को भंग करने का आग्रह किया था, जबकि 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होना है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰