बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025, 06:48 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन आंकड़ों को देखकर माना जा रहा है कि एनडीए गठबंधन बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता उदित राज ने एक बार फिर महागठबंधन की हार का ठीकरा चुनाव आयोग के सिर पर फोड़ा है। हालांकि, इस बार उनके निशाने पर ईवीएम के बजाय SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) है।
उदित राज से जब पूछा गया कि बिहार में एनडीए को बढ़त मिल रही है, तो उन्होंने कहा, ‘एनडीए नहीं, बिहार में SIR बढ़त बनाए हुए है। मैं यह नहीं कहूंगा कि ये जीत बीजेपी और जेडीयू की है। यह चुनाव आयोग की जीत है, एसआईआर की जीत है। जब वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण हुआ, लिस्ट फाइनल हुई, उसके बाद भी लाखों-हजारों विसंगतियां बताई गईं, लेकिन चुनाव आयोग ने एक का भी जवाब नहीं दिया। जब आपत्तियां उठाई जा रही थीं, तो 89 लाख आपत्तियां सामने रखी गईं। उसके बाद भी चुनाव आयोग ने कहा कि कोई हमें शिकायत दे ही नहीं रहा है। जब इस हद तक बेईमानी पर उतर जाएं, तो क्या ही कहना।’
RJD वाले शपथ की तारीख तय कर रहे थे और हम… बिहार चुनाव के नतीजों पर क्या है BJP और JDU का पहला रिएक्शन
फ्रांस ने दुनिया को पहली बार दिखाई परमाणु बम से लैस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, राफेल ने किया महाव‍िनाश मचाने का अभ्‍यास
बिहार नतीजों से पहले एक्जिट पोल पर जनता की राय, तेजस्वी की RJD सबसे बड़ी पार्टी, नीतीश मुख्यमंत्री…!
उदित राज ने आगे कहा, ‘यह लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैलियां बड़ी थीं, जबकि बीजेपी के नेताओं की रैलियों में कुर्सियां खाली थीं। ये वोट कहां से आ गए? जब आप विपक्ष के वोटों को काट देंगे तो क्या होगा? बहुत सारे लोग वोट डालने गए, डिजिटल पर्ची होने के बावजूद उन्हें वापस भेज दिया गया। बिहार में सीधे तौर पर बदलाव की बयार थी। कई जगहों पर तो बीजेपी के विधानसभा उम्मीदवारों को जनता ने भगाया। तो ये कैसे जीत रहे हैं? मुझे लगता है कि यह एसआईआर की जीत है।’
आपको बता दें कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू के अलावा एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 22 सीटों पर और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4 सीटों पर बढ़त हासिल है। माना जा रहा है कि अगले एक घंटे के भीतर बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
धर्मेंद्र कुमार, नवभारत टाइम्स डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट (असिस्टेंट एडिटर) हैं। वह पिछले दो साल से NBT (Digital) में कार्यरत हैं और भारत की राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले उत्तर प्रदेश और आस्था का केंद्र कहे जाने वाले उत्तराखंड के स्टेट एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 15 सालों से रिपोर्टिंग और डेस्क पर रहते हुए करियर, क्राइम, गुड न्यूज, जंगल न्यूज, हाइपरलोकल, राजनीति और करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों पर काम किया है। उनकी पत्रकारिता का सफर अमर उजाला डिजिटल के साथ शुरू हुआ और वहां एक लंबी पारी के बाद हिंदी वन इंडिया में न्यूज डेस्क हेड की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰