अयोध्या राम मंदिर की तरह बिहार सरकार बनवाएगी भव्य स्थल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में प्रस्तावित माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी कवायद करते हुए राज्य सरकार ने ‘श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति’ का गठन कर दिया है। मां जानकी के मंदिर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 27 जून 2025, 07:23 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अयोध्या राम मंदिर की तरह बिहार सरकार बनवाएगी भव्य स्थल
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में प्रस्तावित माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। इसकी कवायद करते हुए राज्य सरकार ने ‘श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति’ का गठन कर दिया है।

मां जानकी के मंदिर के लिए बना न्यास
जानकारी के मुताबिक, समिति का अध्यक्ष राज्य के मुख्य सचिव को बनाया गया है, जबकि उपाध्यक्ष विकास आयुक्त को बनाया गया है। इन दोनों के नेतृत्व में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति के गठन से संबंधित अधिसूचना विधि विभाग ने जारी कर दी है।

जानिए कौन-कौन हैं न्यास में
नौ सदस्यीय न्यास समिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा सीतामढ़ी के उपविकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष, सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी को सचिव तथा पुनौरा धाम मठ के महंत, पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया है।

मंदिर का भव्य डिजाइन तैयार
न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के स्तर से किया जाएगा। यह तुरंत प्रभावी होगा। चार दिन पहले ही प्रस्तावित भव्य मंदिर का डिजाइन तैयार होने की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

सीतामढ़ी में भव्य पुनौरा धाम मंदिर बनेगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ‘मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौरा धाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हम पुनौरा धाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।’

मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम
सीतामढ़ी जिले का पुनौरा धाम एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक स्थल है, जिसे माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राजा जनक को यहीं भूमि जोतते समय सोने के बक्से में मां सीता मिली थीं। प्रतिवर्ष रामनवमी, सीता नवमी और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर परिसर में सीता माता की मूर्ति, पूजा स्थल और हवन मंडप हैं, जो धार्मिक महत्व को और बढ़ाते हैं। पुनौरा धाम एक प्रमुख रामायण सर्किट स्थल है, जिसे केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भी विकसित किया जा रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰