ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में भूकंप मार, जून में 60 बार थर्राई धरती

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में लगातार भूकंप ही भूकंप आ रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहला हमला 6-7 मई की रात किया था। इसके बाद 9-10 मई की रात पाकिस्तान के जवाबी हमले के बदले उसके 11 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस दौरान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025, 08:03 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में भूकंप मार, जून में 60 बार थर्राई धरती
Photo: UB India News Archive

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में लगातार भूकंप ही भूकंप आ रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहला हमला 6-7 मई की रात किया था। इसके बाद 9-10 मई की रात पाकिस्तान के जवाबी हमले के बदले उसके 11 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा थी भारत के हमले से पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने को भी नुकसान पहुंचा है और वहां से रेडियोएक्टिव विकिरण लीक का खतरा है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी भी पक्ष से नहीं की गई। तब से पाकिस्तान लगातार भूकंप के झटके झेल रहा है।

जून में 60 भार हिली धरती

वैसे तो मई महीने से ही पाकिस्तान में भूकंप की झड़ी लगी है। मई में दर्जनों बार पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में भूकंप के झटके लगे। वहीं जून में 60 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित कराची शहर के निवासी अब भी जून में आए दर्जनों भूकंपों के झटकों से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। एक महीने में करीब 60 बार मध्यम से कम तीव्रता वाले भूकंप आने के कारण शहर के लोगों में डर और मानसिक तनाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।

बड़े भूकंप आने का खतरा

कराची के महापौर मुर्तजा वहाब ने बताया कि 2 जून से 22 जून के बीच लगातार आए भूकंपों ने लोगों को गहरी चिंता में डाल दिया है। “लोग अब भी घबराए हुए हैं। लोगों को डर है कि कभी भी कोई बड़ा भूकंप आ सकता है जो उनकी ज़िंदगी को तबाह कर सकता है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र

पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, 60 में से 33 भूकंप कराची के मलीर क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में आए। इसके अलावा कायदाबाद, लांधी, गदप, डीएचए सिटी, डीएचए कराची और कोरंगी में भी कई भूकंप दर्ज किए गए। 2 जून को अकेले 10 भूकंप आए, 3 जून को दर्जनों झटके और 22 जून को अंतिम 6 भूकंप आए, जिनमें से चार की तीव्रता 3.0 से अधिक थी।

स्थानीय लोगों में भय का माहौल

बार-बार आ रहे भूकंप से स्थानीय लोगों में भय का माहौल हो गया है। लांधी में एक कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले जहीर उल हसन ने 2 जून को आए 3.6 तीव्रता के भूकंप को याद करते हुए कहा, “हम ही जानते हैं कि हमें कैसा महसूस हुआ। हमें जमीन का कंपन महसूस हुआ और ऐसा लगा कि कुछ बहुत बुरा होने वाला है। जब आपके आस-पास इतने भूकंप आते हैं, तो तनाव और चिंता होना स्वाभाविक है।” वहीं स्थानीय निवासी फैज़ान कादरी ने कहा कि लगातार भूकंपों का लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा है। मलीर निवासी निगहत खान ने बताया, “चाहे दिन हो या रात, जैसे ही झटका महसूस होता, हम अपने परिवार को लेकर घर से बाहर निकल आते थे।”

कोई जनहानि नहीं, लेकिन मानसिक प्रभाव गहरा

हालांकि इन भूकंपों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों की मानसिक स्थिति पर इसका गंभीर असर पड़ा है। भूकंपीय गतिविधियां 22 जून के बाद शांत हो गई हैं, जिससे कुछ राहत मिली है।

पाकिस्तान में क्यों आ रहे बार-बार भूकंप

पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से आखिर बार-बार भूकंप क्यों आ रहे हैं। क्या पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने में कोई हलचल हो रही है, इसलिए ऐसे हो रहा है?… आइये आपको विशेषज्ञों की राय भी बताते हैं। मुख्य मौसम वैज्ञानिक अमीर हैदर लेघारी और समुद्री भूवैज्ञानिक आसिफ इनाम ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कराची में बड़े भूकंप की संभावना बहुत कम है। “कम तीव्रता वाले झटके पृथ्वी की ‘फॉल्ट लाइनों’ पर जमा दबाव को धीरे-धीरे कम कर देते हैं, जिससे बड़े भूकंप की संभावना घट जाती है।” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि ये भूकंप अचानक क्यों बढ़ गए?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰