गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में जेल कनेक्शन उजागर ,बेउर जेल के तीन कक्षपाल निलंबित, तीन अधिकारियों को नोटिस

बहुचर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में एक बड़ा मोड़ उस समय आया जब पुलिस ने शनिवार को बेऊर जेल के अंदर छापेमारी की. इस कार्रवाई में कई मोबाइल फोन सहित अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए. जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग भी मिले हैं, जो मामले की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 6 जुलाई 2025, 08:47 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में जेल कनेक्शन उजागर ,बेउर जेल के तीन कक्षपाल निलंबित, तीन अधिकारियों को नोटिस
Photo: UB India News Archive

बहुचर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच में एक बड़ा मोड़ उस समय आया जब पुलिस ने शनिवार को बेऊर जेल के अंदर छापेमारी की. इस कार्रवाई में कई मोबाइल फोन सहित अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए. जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग भी मिले हैं, जो मामले की तह तक पहुंचने में पुलिस को महत्वपूर्ण मदद कर रहे हैं. जेल के तीन कक्षपालों को निलंबित किया गया है. जबकि सहायक अधीक्षक और उपाधीक्षक को कारण बताओं नोटिस दिया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में यह संदेह गहराता जा रहा है कि इस हत्याकांड की साजिश जेल के भीतर से ही रची गई थी या कम से कम इसमें जेल के अंदर बंद अपराधियों की भूमिका रही है. ऐसे में छापेमारी के दौरान बरामद मोबाइल फोन और संचार के अन्य साधनों ने प्रशासन को गंभीर सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है.
बेऊर जेल में छापेमारी के बाद 5 पर कार्रवाई
इसी सिलसिले में रविवार को जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेउर जेल के तीन कक्षपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन पर लापरवाही और संदिग्ध भूमिका का आरोप है. वहीं, जेल के सहायक अधीक्षक नीरज कुमार और उपाधीक्षक अजय कुमार को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है. उनसे पूछा गया है कि कैसे इतनी चूक हुई और प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर पहुंचा.

100 कैदियों से हुई पूछताछ

पटना जोन के IG जितेंद्र राणा, आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शनिवार को पटना के बेउर जेल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर बंद लगभग 100 कैदियों से कई मामलों को लेकर पूछताछ की गई। हालांकि इस पूछताछ में क्या-क्या बातें निकाल कर सामने आयी है, प्रशासन ने जांच प्रभावित होने की बात कह कर फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

जेल DIG नीरज कुमार झा ने बताया कि जेल के अंदर मोबाइल मिलने के बाद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार, अस्सिटेंट सुपरीटेंडेंट नीरज कुमार रजक और दफा इंचार्ज गिरीश यादव को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। नीरज कुमार झा ने बताया कि कक्षपाल अंतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार और ओमप्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है।

जेल में इस प्रकार की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं. व्यवसायी गोपाल खेमकाकी हत्या के पीछे संगठित अपराध की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में जेल से जुड़े पहलुओं की जांच में तेजी लाई गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की दिशा अब काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है, और जल्द ही मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं. फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि किन लोगों से संपर्क किया गया था.

बिहार की राजधानी पटना में मशहूर व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या ने लोगों को झकझोर दिया है. पटना पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. इस हत्याकांड के लगभग 48 घंटे हो चुके हैं. इसके बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. शनिवार को पटना के बेऊर जेल में पुलिस टीम ने छापेमारी की. यहां कई कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की गई.

बेटे के हत्या की भी मिली जानकारी
पटना के हाई प्रोफाइल गोपाल खेमका हत्याकांड में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. गांधी मैदान क्षेत्र में 4 जुलाई 2025 की रात 11:40 बजे गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की गई. CCTV में हेलमेट पहने शूटर 6 सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. पटना पुलिस की SIT, सिटी SP दीक्षा के नेतृत्व में, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस ने शूटर का आखिरी लोकेशन हाजीपुर में ट्रेस किया है. हाजीपुर थाने से खेमका के बेटे गुंजन की 2018 में हुई हत्या से जुड़ी अहम जानकारी मिली है.

एक गैंग से जुड़ रहे 3 मर्डर के तार गोपाल खेमका की हत्या की साजिश में अजय वर्मा का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने बेउर जेल में छापेमारी की गई। अजय वर्मा से करीब 20 मिनट तक पूछताछ हुई। सूत्रों की माने तो पुलिस उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में है।

सूत्रों की माने तो गोपाल खेमका, उनके बेटे गुंजन खेमका और मस्तू वर्मा (गुंजन की हत्या का आरोपी) इन तीनों की हत्या के तार एक ही गैंग से जुड़ रहे हैं। मास्टरमाइंड से लेकर शूटर तक एक ही गैंग से जुड़े हो सकते हैं।

2018 में हुई गुंजन खेमका की हत्या मामले में जिन 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, उनमें से मस्तु की 2 साल पहले हत्या हो गई, जबकि 3 जमानत पर बाहर हैं।

मस्तु की हत्या के बाद हुई जांच में पुलिस ने 4 शूटर को गिरफ्तार किया था, जिनका सीधा संबंध अजय वर्मा गैंग से बताया गया।

बिहार से लेकर दिल्ली तक अजय वर्मा का आतंक

अजय वर्मा एक कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी है। उस पर हत्या, रंगदारी, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत 28 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। उसका नेटवर्क दिल्ली तक फैला हुआ है।

दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में 2021 में गुड्डू मुनीर की हत्या में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। वहीं बीते 17 मई 2025 को पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में मो. नन्हें पर हुई गोलीबारी में भी अजय का नाम सामने आया था। इस मामले में अजय वर्मा की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

हत्या से 10 दिन पहले गिरफ्तार हुआ बिहार STF ने उसे 24 जून 2025 को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वो बेऊर जेल में बंद हैं। दीघा से पुलिस ने अजय वर्मा और उसके 3 साथियों को हत्या की साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया था। साथ ही जर्मन मेड पिस्टल, 98 कारतूस और एक कार बरामद हुई थी। यह गिरफ्तारी गोपाल खेमका हत्याकांड से ठीक पहले की थी जिसने पुलिस के शक को और गहरा किया है।

24 जून को पटना पुलिस ने अजय वर्मा को उसके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। सभी वारदात की प्लानिंग कर रहे थे।
24 जून को पटना पुलिस ने अजय वर्मा को उसके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। सभी वारदात की प्लानिंग कर रहे थे।

बेटे की हत्या के 3 आरोपी जमानत पर हैं

20 दिसंबर, 2018 को गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या हाजीपुर में कर दी गई थी। हत्या जमीन विवाद में हुई थी। हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र में पेपर मिल के गेट पर दिनदहाड़े गुंजन की हत्या की गई थी। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं थी। उनके ड्राइवर मनोज रविदार काे जांघ में गाेली लगी थी।

गोपाल खेमका ने अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद अभिषेक कुमार उर्फ मस्तु वर्मा, अरुण कुमार चौधरी, अरुण का बेटा आनंद कुमार चौधरी और राहुल आनंद उर्फ चीकू काे गिरफ्तार किया था।

अरुण और आनंद हाजीपुर के रहने वाले हैं। चीकू और मस्तु पटना सिटी में चौक के रहने वाले हैं। पुलिस ने मस्तु और चीकू को 6 फरवरी 2019 को गिरफ्तार किया। अरुण और आनंद को 22 अप्रैल 2019 को पकड़ा गया। चारों को जेल भेजा गया।

बाद में पटना हाईकोर्ट से साक्ष्य के अभाव में चारों को जमानत मिल गई। करीब दो साल पहले मस्तु वर्मा की हत्या न्यू बाइपास इलाके में कर दी गई। बाकी तीनों अभी जमानत पर बाहर हैं। इस हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। मामला हाजीपुर कोर्ट के एसीजेएम-13 के यहां लंबित है।

गोपाल खेमका की हत्या सुपारी देकर कराई हत्या

  • लाइनर-शूटर पहले से तैयार थे। हत्या से पहले पूरी रेकी हुई थी। एक लाइनर खेमका पर नजर रख रहा था। उसे पता था खेमका बांकीपुर क्लब से हर रात रामगुलाम चौक के पास कार से अकेले घर अकेले लौटते हैं।
  • शुक्रवार की रात भी ऐसा ही हुआ। बांकीपुर क्लब के पास से ही लाइनर ने शूटर को सूचना दी। शूटर उनके घर के गेट पर पहुंच गया। जैसे ही खेमका पहुंचे, शूटर ने उनकी कार के दाहिनी ओर से 5 सेकेंड में कनपटी पर एक गोली दाग दी।
  • गोली खेमका के सिर में धंस गई। बाहर नहीं निकली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, उन्हें मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शूटर बाइक से जेपी गोलंबर होते हुए एसपी वर्मा रोड से फरार हो गया।
  • हत्याकांड के बाद सिटी SP दीक्षा के नेतृत्व में 35 सदस्यीय SIT बनाई गई है। पटना पुलिस, एसटीएफ और पुलिस मुख्यालय की टीम शामिल है। IG जितेंद्र राणा ने कहा गांधी मैदान थानेदार और गश्ती दल पर कार्रवाई होगी।

बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई करें: CM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपाल खेमका हत्याकांड की DGP विनय कुमार से पूरी जानकारी ली। DGP से कहा इस मामले के कारणों की पूरी जांच कर दोषी की पहचान करें। बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करें। घटना के पीछे की साजिश की भी जांच करें। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

गुंजन हत्याकांड का भी स्पीडी ट्रायल हाेगा

DGP विनय कुमार ने बताया कि पुलिस गोपाल खेमका की हत्या करने और उसके पीछे साजिश करने वालों के सुराग में लगी है। सीसीटीवी और मोबाइल के डंप डाटा काे खंगाला जा रहा है। हत्या जमीन विवाद काे लेकर हुई या काेई अन्य कारण हैं, पुलिस छानबीन में जुटी है। डीजीपी ने कहा- उनके बेटे गुंजन की हत्या के आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाई जाएगी। सभी पर चार्जशीट हाे गई है।

गोपाल खेमका का अंतिम संस्कार आज

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका का आज यानी रविवार को पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्कॉटलैंड से बेटी गरिमा खेमका घर पहुंच गई हैं। परिवार को उन्हीं का इंतजार था।

सुबह से ही काटारुका निवास पर लोगों का आना जारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी गोपाल खेमका के घर पहुंचे, परिवार से मिले। उन्होंने कहा- ‘कारोबारी की हत्या हमारे लिए चुनौती है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।’

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने परिवार से मुलाकात के बाद कहा- ‘बिहार में सरकार फेल है। बिहार को बदनाम किया जा रहा है। हमलोग 2 दिन का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हैं।’

इधर राहुल गांधी ने कारोबारी की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि ‘भाजपा-नीतीश ने बिहार को क्राइम कैपिटल बनाया।’

घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गोपाल खेमका का पार्थिव शरीर।
घर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गोपाल खेमका का पार्थिव शरीर।

घर के बाहर अपराधी ने मारी गोली

पटना में शुक्रवार को अपराधियों ने रात साढ़े 11 बजे गोपाल खेमका की हत्या की। गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास उनके अपार्टमेंट गेट के सामने उन्हें सिर में गोली मारी थी।

गोपाल खेमका का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को उनके फ्लैट पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम बड़े नेता उनके परिवार से मिलने पहुंचे थे।

5-6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

मामले में शनिवार को पुलिस ने 5-6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो मर्डर शूटर से कराया गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए STF की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

IG जितेंद्र राणा ने बताया, ‘हत्याकांड के कई पहलू सामने आए हैं। जिस पर जांच हो रही है। शूटर ने गोली मारी है। उसके साथ कुछ लाइजनर भी थे। शूटर से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।’

‘शूटर और शूटर को भेजने वालों की जानकारी मिल चुकी है। हत्या क्यों की गई, ये भी लगभग सामने आ चुका है। जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰