पुतिन और जिनपिंग की ग़ैर-मौजूदगी में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन पर कैसी चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में रविवार और सोमवार को हो रहा BRICS सम्मेलन इस बार कुछ अलग नजर आ रहा है. दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले इस समूह का एजेंडा इस बार जितना शांत है, उतना ही सावधानी से तैयार किया गया है. गाजा में मानवीय संकट, इजरायल का ईरान पर हमला और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 6 जुलाई 2025, 09:45 AM 11 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पुतिन और जिनपिंग की ग़ैर-मौजूदगी में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन पर कैसी चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल
Photo: UB India News Archive
ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में रविवार और सोमवार को हो रहा BRICS सम्मेलन इस बार कुछ अलग नजर आ रहा है. दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले इस समूह का एजेंडा इस बार जितना शांत है, उतना ही सावधानी से तैयार किया गया है. गाजा में मानवीय संकट, इजरायल का ईरान पर हमला और डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए व्यापारिक शुल्क जैसे गंभीर मुद्दों पर बात जरूर होगी, लेकिन बेहद संयमित लहजे में. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि ट्रंप के टैरिफ को सख्त लहजे में जवाब दिया जाएगा. हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है, क्योंकि इससे डोनाल्ड ट्रंप के नाराज होने की संभावना है.

विश्लेषकों का मानना है कि BRICS का तेजी से बढ़ता आकार और अंदरूनी विविधता इसे एकजुट वैश्विक नेतृत्व मंच बनने से रोक रही है. बीते साल रूस के कजान में हुई बैठक की तुलना में इस बार के एजेंडे में नाटकीय बदलाव है. दरअसल, BRICS देशों के बीच खुद भी मतभेद हैं. जहां चीन और रूस अमेरिका विरोधी सख्त रुख अपनाते हैं, वहीं भारत और ब्राजील संतुलित रुख के पक्षधर हैं. इस साल सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की कोशिश है कि AI, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहकर सम्मेलन को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाए. ट्रंप की अमेरिका में सत्ता में वापसी के बाद ब्राजील नहीं चाहता कि वह किसी भी तरह के अमेरिकी प्रतिबंधों का निशाना बने.

ब्राजील नहीं चाहता विवाद

इस बार सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहली बार अनुपस्थित रहेंगे, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे. ईरान और मिस्र के राष्ट्राध्यक्ष भी नहीं आ रहे. सऊदी अरब ने अब तक अपनी आधिकारिक भागीदारी की पुष्टि नहीं की है. ब्राजील चाहता है कि अंतिम घोषणा पत्र में कोई ऐसा बयान न हो जो भड़काऊ हो या किसी एक पक्ष के समर्थन में लगे. यही वजह है कि गाजा संकट और ईरान पर हमले पर बयान बेहद नरम और कूटनीतिक होगा. एक अधिकारी के मुताबिक, तीन संयुक्त बयान और एक निष्कर्ष जारी किया जाएगा, जिसमें कोई विवादास्पद भाषा नहीं होगी.
2024 में BRICS में ईरान, मिस्र, यूएई, इंडोनेशिया और इथियोपिया जैसे देशों को शामिल किया गया था. लेकिन इस तेजी से हुए विस्तार ने संगठन की अंदरूनी एकता को कमजोर कर दिया है. सऊदी अरब ने अभी तक अपनी सदस्यता की पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि BRICS देशों ने डॉलर को कमजोर करने की कोशिश की, तो 100 फीसदी शुल्क लगा दिए जाएंगे. ब्राजील इसी वजह से विवादित मामलों से दूरी बनाकर चल रहा है.

पुतिन और शी जिनपिंग की ग़ैर-मौजूदगी के साथ, ईरान के राष्ट्रपति भी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. कई और नेताओं के न आने के कारण ब्राज़ील और लातिन अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में रियो डी जेनेरियो में हो रही इस बैठक को ‘कम भागीदारी वाली’ और यहां तक कि ‘खाली’ बताया जा रहा है. ब्राज़ील की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, ब्रिक्स के एक और अहम नए सदस्य मिस्र के राष्ट्रपति भी बैठक में मौजूद नहीं होंगे.

ब्रिक्स के मुख्य सदस्य देशों में से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफ़ोसा के साथ नए सदस्य इंडोनेशिया के राष्ट्रपति इस बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले हैं.

हालांकि, ब्राज़ील और अन्य क्षेत्रीय विश्लेषकों का मानना है कि इतने नेताओं के न आने से वामपंथी मेज़बान लूला डि सिल्वा की खुद को अंतरराष्ट्रीय नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश प्रभावित हो सकती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰