राजधानी पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी है. गोपाल खेमका मर्डर केस में जो अहम जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक अगले 24 घंटे में पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। पटना जोनल IG जितेंद्र राणा ने भी इस हत्याकांड का बहुत जल्द खुलासा […]
By UB India News • Patna, Bihar सोमवार, 7 जुलाई 2025, 11:18 AM • 7 मिनट read
राजधानी पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी है. गोपाल खेमका मर्डर केस में जो अहम जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक अगले 24 घंटे में पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है। पटना जोनल IG जितेंद्र राणा ने भी इस हत्याकांड का बहुत जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा खुद SIT को लीड कर रहे हैं। शनिवार देर रात छापेमारी में वो भी रहे। मुख्यालय की भी टीम लगी हुई है। हर एक गतिविधि पर पुलिस मुख्यालय की नजर है। उन्होंने रविवार के दिन दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, ‘पुलिस को अहम लीड्स मिले हैं। गुप्त जानकारी मिली है। 6 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ हो रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार
गोपाल खेमका हत्याकांड की साजिश उनके आवास से करीब 500 मीटर दूर दलदली इलाके में बनी थी. वहां शूटर और दो अन्य अपराधी जमा हुए थे. तीनों ने एक साथ चाय पी. इसके बाद एक शूटर गोपाल खेमका के आवास के पास उनके बांकीपुर क्लब से कार से आने से पहले पहुंच गया. एक लाइनर बांकीपुर क्लब पहुंचा और एक अन्य बिस्कोमान के आसपास था. शुक्रवार की रात करीब 12 बजे जब गोपाल खेमका अपनी कार से बांकीपुर क्लब से आवास के गेट पर पहुंचे, तो शूटर ने उनके कनपट्टी पर पिस्टल से गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम की जांच हत्यारे के और करीब पहुंच गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विजय सहनी शुक्रवार की रात बाइक से आया और गोपाल खेमका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मौका-ए-वारदात से जो गोली बरामद हुई वो 9 MM की की बताई गई।
हाई प्रोफाइल मर्डर केस के बाद पुलिस ने अपने सारे नेटवर्क खोल दिए। बेऊर जेल में पुलिस के आला-अधिकारियों की मौजूदगी छापेमारी हुई। चर्चा रही कि मर्डर का कनेक्शन बेऊर से जुड़ा है।
गोपाल खेमका के अंतिम संस्कार के दौरान कारोबारी के घर के बाहर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि, संदिग्ध हर मूवमेंट पर नजर रख रहा था। पुलिस उसे गांधी मैदान थाना ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है
सूत्रों के अनुसार शूटर का नाम विजय है, जो बुद्धा कॉलोनी थाना में एक हत्या के आरोपी के रूप में फरार है. पुलिस का दावा है कि शूटर की पहचान कर ली गई है और दो-तीन अन्य की भी पहचान हुई है जो इस घटना के पीछे थे. अब तक की जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है. शव यात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचे संदिग्ध रोशन कुमार से पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है. घटना के बाद पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को उठाया है. सभी से एसटीएफ, पटना पुलिस और मुख्यालय की टीम पूछताछ में जुटी है.
DGP बोले- हत्यारे जल्द होंगे सलाखों के पीछे
सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को विशेष निर्देश दिए हैं. इस मामले में डीजीपी विनय कुमार का बड़ा बयान सामने आया है. डीजीपी ने कहा कि गोपाल खेमका के हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. पटना पुलिस ने लगभग 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हत्याकांड में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा. पुलिस सारे पहलुओं पर गहन जांच कर रही है. जेल से कनेक्शन के सवाल पर DGP विनय कुमार ने बताया कि SOP के तहत जेल में बंद अपराधियों से पुलिस पूछताछ करती है. इसी SOP के तहत जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की गई थी.
अपार्टमेंट के गेट के सामने खेमका का मर्डर
पटना में गोपाल खेमका को उनके अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने अपराधी ने गोली मारी थी। खेमका गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास कटारुका निवास में रहते थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें पटना के मेडिवर्सल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गोपाल खेमका देर रात खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए बांकीपुर क्लब से घर लौटे थे। वो जैसे ही अपार्टमेंट के पास पहुंचे, घात लगाए अपराधी ने सिर में गोली मार दी। अपराधी बाइक से आया था। हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक अपराधी उन्हें गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।
गांधी मैदान थाने से 300 मीटर दूर वारदात
गांधी मैदान थाने से 300 मीटर दूर वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि 2 घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
परिजनों ने घटना की सूचना पटना पुलिस को देने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। फिर ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पटना पुलिस हरकत में आई।
JP सेतु के रास्ते सोनपुर की ओर भागा शूटर
सूत्रों की मानें, तो सबसे पहले CCTV के फुटेज को खंगाला गया। उसमें अपराधी अपनी गाड़ी से फ्रेजर रोड की तरफ जाते हुए दिखा। इसके बाद वो एसपी वर्मा रोड, आयकर गोलंबर, आर ब्लॉक होते हुए अटल पथ पहुंचा। फिर JP सेतु के रास्ते सोनपुर की ओर फरार हो गया।
इस हत्याकांड में 3 से 4 अपराधियों का नेटवर्क काम कर रहा था। किसे खेमका को शूट करना है। कौन शूटर को बचाकर निकालेगा। किस रूट से भागना है और कहां पहुंचना है, ये सब पहले से लॉक था।
अपराधियों ने जो प्लानिंग की थी, मर्डर के बाद उसे ठीक वैसे ही अंजाम दिया। इसी प्लानिंग की वजह से ही वो अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है।
गिरफ्तार युवक की हुई पहचान
खेमका के शवयात्रा में शामिल एक युवक संदिग्ध नजर आया. पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने संदिग्ध युवक की पहचान रोशन कुमार के रूप में की है. रोशन पटना के ही पुनपुन का निवासी है. पुलिस रोशन से पूछताछ कर रही है. इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. वहीं, राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है. जिसके बाद बिहार पुलिस हाजीपुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
खेमका हत्याकांड में नया खुलासा
गोपाल खेमका हत्याकांड में नए खुलासे सामने आए हैं. सूत्रों के अनुसार, वारदात से पहले तीन अपराधी दलदली इलाके में जुटे, जहां चाय पी गई. इसके बाद शूटर खेमका के आवास पहुंचा, जबकि लाइनर बांकीपुर क्लब गया. जानकारी के अनुसार, शूटर पटना में एक ऑटो चालक की हत्या का भी फरार आरोपी बताया जा रहा है. चौंकाने वाली बात यह रही कि खेमका की शवयात्रा में एक फरार अपराधी फूलमाला लेकर शामिल हुआ, जिसे पुलिस ने दबोच लिया.
बेटी दाह संस्कार में हुई शामिल
रविवार को खेमका के अंतिम संस्कार में उनके परिजन और दूर के रिश्तेदार भी पहुंचे. जहां स्कॉटलैंड से खेमका की बेटी, हांगकांग से भतीजी और नेपाल से उनके बहनोई पहुंचे. वहीं, पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. वहीं, शव यात्रा में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस ने बांकीपुर क्लब के साथ ही पटना शहर से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक करीब 100 से अधिक CCTV कैमरे को खंगाल चुकी है.