क्यो अपराधियो के निशाने पर है पटना के कारोबारी?

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. महज 11 दिन के भीतर 31 लोगों की हत्या का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. इतना ही नहीं बल्कि राजधानी पटना में तो, अपराधी आए दिन कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं. 4 जुलाई को मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका के मर्डर से शुरू हुआ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 12 जुलाई 2025, 05:22 AM 10 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्यो अपराधियो के निशाने पर है पटना के कारोबारी?
Photo: UB India News Archive

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. महज 11 दिन के भीतर 31 लोगों की हत्या का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. इतना ही नहीं बल्कि राजधानी पटना में तो, अपराधी आए दिन कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं. 4 जुलाई को मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका के मर्डर से शुरू हुआ हत्याओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. उनके बाद बालू कारोबारी और बीती रात किराना दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या की गई. प्रदेश के अलग-अगल जिलों में सिलसिलेवार हुई हत्याओं की पूरी जानकारी यहां पढ़िए.

गोपाल खेमका के बाद पटना के एक और कारोबारी को मौत के घाट उतार दिया गया। ताजा मामले में रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में तृष्णा मार्ट के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने पटना में सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

पटना में एक और कारोबारी का मर्डर

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में शुक्रवार की देर रात तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना रात करीब 11 बजे के आसपास हुई।
अज्ञात हमलावरों ने दुकानदार विक्रम झा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विक्रम झा मूल रूप से दरभंगा, बिहार के रहने वाले थे।

तृष्णा मार्ट के मालिक का मर्डर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

बाइक पर आए थे हत्यारे

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस घटना ने पटना में बढ़ते अपराध, खासकर कारोबारियों पर हमलों को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में पटना में गोपाल खेमका और रमाकांत यादव जैसे कारोबारियों की हत्या की घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। विक्रम झा की दुकान, तृष्णा मार्ट, स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थी। उनकी हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है।

जुलाई के पहले 11 दिनों में ही बिहार में कम से कम 31 लोगों की हत्या हुई है.
10 जुलाई, 2025
पटना में एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई. रानी तालाब इलाके में बालू कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारी है. घर के बाहर बगीचे में टहल रहे बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर की हत्या की गई थी.
10 जुलाई
जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना इलाके के मलहचक गांव में हत्या की वारदात हुई. जहां रात में खेत में सोए एक बुजुर्ग की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान शिवनंदन के रूप में हुई है, जो रात में धान पटवन के लिए खेत में सोए थे.
10 जुलाई
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में हुई. जहां एक वृद्ध महिला को उसके पड़ोसियों ने पीट-पीट कर मार डाला. जानकारी के अनुसार खेत की मेड़ (आरी) को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

8 जुलाई
भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के बदरे आलमपुर के रहने वाले मोहम्मद सद्दाम की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. यह घटना देर रात एक बजे की है. बताया जा रहा है कि पड़ोसी से हुए विवाद में सद्दाम और उसके भाई कोनैन को देर रात एक बजे चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया.
8 जुलाई
भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में हुई. देर रात गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तेतरी पकरा दोनिया टोला निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है, जो सुभाष राय का बेटा था. घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने, बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित बगीचे में चिमनी भट्ठा के समीप घटी.

8 जुलाई
नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां एक बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता की तलवार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय अनिल कुमार सिंह आजाद के रूप में हुई है, जो टीएस कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे और एक साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे.
7 जुलाई
मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के बोहरबा गांव में देर रात 65 वर्षीय किसान बद्री यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. बद्री यादव को घर से जबरन उठाकर तीन किलोमीटर दूर नदी किनारे ले जाया गया और गोली मार दी गई. शव सुग्गा पट्टी पुल के पास बरामद हुआ.

7 जुलाई
वैशाली , महनार के लावापुर नरायण गांव में 55 वर्षीय सुरेंद्र झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अपने समधी विजय झा के यहां रुपये और जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने सिर और सीने में गोली मार दी.
6 जुलाई
दानापुर में निजी स्कूल चलाने वाले 50 वर्षीय अजीत कुमार को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार हमलावरों ने डीएवी स्कूल के पास उन्हें सिर में गोली मारी. घटना के वक्त अजीत अपने पिता के लिए खाना देकर लौट रहे थे. खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

6 जुलाई
पूर्णिया जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर उनके शवों को आग लगा दी गई. पूर्णिया के टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की गई. पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. स्थानीय लोगों ने डायन का आरोप लगाकर एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी.
6 जुलाई
बिहार के नालंदा जिले में रविवार को बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया. जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को घर में घुसकर गोली मार दी. जिससे दोनों लोगों की मौत हो गई. घटना दीपनगर थाना इलाके के डुमरावां गांव की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान अन्नू कुमारी और हिमांशु कुमार के रूप में हुई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

6 जुलाई
बिहार के बेतिया जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित गरभुआ बाबू टोला गांव में रविवार को पैसों के विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया. गांव के 45 वर्षीय हृदय मिश्र की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही जय प्रकाश यादव और उसके बेटे विशाल यादव ने पहले कुदाल से हमला किया और फिर घायल अवस्था में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी.
6 जुलाई
बिहार में घर में घुसकर एक इंजीनियर को मौत के घाट उतार दिया गया. लूटपाट के दौरान लुटेरों ने इंजीनियर को उनके बीवी-बच्चे के सामने ही मार डाला. मुजफ्फरपुर जिले में काजी मोहम्मदपुर थाने के माड़ीपुर में खिड़की से घर में घुसे अपराधियों ने लूट के दौरान चाकू गोदकर कनीय अभियंता मो मुमताज की हत्या कर दी. वह वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में पोस्टेड थे.

6 जुलाई
मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने में पंचायत रोजगार सेवक मुमताज अहमद की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने चाकू से 12 वार किए और घर से लाखों रुपये व जेवर लूट लिए. कमरे में खून से लथपथ शव मिला. हत्या के पीछे रंजिश और लूट दोनों की आशंका जताई जा रही है.
5 जुलाई
महालगांव थाना क्षेत्र के ककौड़ा गांव में पुश्तैनी जमीन विवाद में छोटे भाई रहमान ने बड़े भाई मोदस्सीम पर फायरिंग कर दी. गोली उनके 12 वर्षीय बेटे अबु होरेरा को लगी जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मोदस्सीम घायल हो गए.

5 जुलाई
पुलिस ने दी जानकारी, पेट के दाहिने हिस्से में हथियार से काटे जाने का निशान था. घटना के बाद से मृतका का एक वर्षीय पुत्र लापता हो गया. किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनपुर कुपहा गांव के समीप कोसी नदी किनारे शुक्रवार को प्लास्टिक में बंधा महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान ललमनिया पंचायत के रसुआर क्योटापट्टी वार्ड नंबर 01 निवासी 28 वर्षीय सीमा देवी के रूप में की गयी.
4 जुलाई
पटना के बड़े कारोबारी और बीजेपी नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

4 जुलाई
बिहार के सिवान में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच खूनी खेल खेला गया. 3 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है, जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए.
4 जुलाई
समस्तीपुर के रोसड़ा में पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी के पति सुरेश महतो को रंगदारी न देने पर गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल सुरेश ने बताया कि चार बाइक सवारों ने घेरकर हमला किया. पुलिस का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला हो सकता है.

4 जुलाई
बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर में स्वर्ण कारोबारी सुनील कुमार की हत्या कर दी गई. 4 जुलाई की सुबह उसका शव चार दीवारी में मिला. जांच में सामने आया कि उसकी प्रेमिका के पति ने हत्या की साजिश रची. पुलिस ने सुनील की प्रेमिका, उसके पति और नाबालिग साली को गिरफ्तार किया है.
3 जुलाई
मधेपुरा के मुरलीगंज के दमगारा टोला में 3 जुलाई की रात सब्जी विक्रेता दिनेश दास (50) और उनकी पत्नी भलिया देवी (45) की हत्या कर दी गई. शव अगले दिन ग्रामीणों को मिले. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस के मुताबिक मामला जमीनी विवाद का है.1 जुलाई

मधुबनी में बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में मोहम्मद तुफैल को गांव के ही मोहम्मद आफताब उर्फ अलताब ने आपसी रंजिश में चाकू मारकर घायल कर दिया. परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने एसआईटी गठित कर 7 जुलाई 2025 को दरभंगा स्टेशन से आरोपी मोहम्मद आफताब को गिरफ्तार किया.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰