लोजपा (रा): बूथ तक प्रभावी मौजूदगी की तैयारी…………

बिहार चुनाव में लोजपा (रामविलास) आक्रामक चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है। इसको लेकर पार्टी ने बूथ से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों तक की रणनीति बनाई है। पार्टी का प्रयास इस बार दलित वोट बैंक के ठप्पे से निकल कर सभी जाति और समुदाय को जोड़ने का है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 जुलाई 2025, 05:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोजपा (रा): बूथ तक प्रभावी मौजूदगी की तैयारी…………
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव में लोजपा (रामविलास) आक्रामक चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है। इसको लेकर पार्टी ने बूथ से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों तक की रणनीति बनाई है। पार्टी का प्रयास इस बार दलित वोट बैंक के ठप्पे से निकल कर सभी जाति और समुदाय को जोड़ने का है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में इसको लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गयी है।

पार्टी की नीतियां, संदेश और गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश कार्यालय में हाइटेक वार रूम बनाया गया है। इसमें दो दर्जन से अधिक प्रोफेशनल्स लैपटॉप तथा स्मार्ट मोबाइल फोन से लैस हैं। राज्य की सामाजिक व राजनीतिक समझ रखने वाले पार्टी के तेजतर्रार युवा भी उनका साथ दे रहे हैं। वार रूम से पार्टी का सोशल मीडिया विंग, संगठन के राज्यस्तरीय बड़े नेता, जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर के नेता-कार्यकर्ता भी जुड़े हैं। पार्टी नेताओं का व्हाट्सपग्रुप बनाया गया है। पार्टी अपने नेता चिराग पासवान की गतिविधियों के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी सोशल मीडिया पर प्रमुखता से साझा कर रही है।

सोशल मीडिया को लेकर विशेष रणनीति : मीडिया-सोशल मीडिया को लेकर भी वार रूम में विशेष रणनीति बनी है। इसके माध्यम से पार्टी की विचारधारा ‘ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट ‘ का प्रचार-प्रसार होगा। विरोधियों को आक्रामक तरीके से जवाब देने और पक्ष को बेहतर तरीके से आम जन तक पहुंचाने की भी कोशिश रहेगी। चिराग पासवान को सिर्फ दलित नेता की जगह युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता के तौर पर पेश करने का काम किया जायेगा।

चार दर्जन सीटों पर मजबूत तैयारी का दावा : वैसे तो रणनीति के तहत एनडीए की साझीदार लोजपा (रा) राज्य की सभी 243 सीटों पर तैयारी का दावा कर रही है, लेकिन करीब चार दर्जन सीटों पर उसकी बूथ स्तर तक तैयारी है।

समन्वय को लेकर सभी सीटों पर बूथ स्तरीय समितियों से लेकर जिला समन्वयकों तक की नियुक्तियां की जा रही हैं। आधार वोट को मजबूत बनाने के लिए पार्टी चुनाव से पहले ही प्रमंडल स्तर पर अपने नेता चिराग पासवान की रैलियां करा रही है। दावा है कि चिराग की रैलियों में सभी वर्ग का जनसमर्थन मिल रहा है। भोजपुर, राजगीर, छपरा के बाद अब 19 को मुंगेर में भी रैली होगी।

सभी सीटों पर मजबूत तैयारी और समन्वय को लेकर प्रभारियों की तैनाती की गयी है। सोशल मीडिया का सहयोग लेते हुए कार्यकर्ताओं व समर्थकों को व्हाट्सपग्रुप आदि से जोड़ा जा रहा है। लोगों को पार्टी की विचारधारा से परिचित कराया जा रहा है। ऐसी करीब 50 सीटें चिह्नित की गयी हैं, जहां पर बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है। पार्टी बूथ स्तर तक सर्वे करा रही है। हर जाति व समुदाय के लोगों को लोजपा (रामविलास) से जोड़ने पर काम किया जा रहा है। –राजू तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा (रा)

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री
पटना

नीतीश-सम्राट और विजय पर तो लग गई मुहर, अब जानिए कि नई बिहार सरकार में कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री

बिहार में अब नए मंत्रिमंडल के घोषित होने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। कल सुबह 11.20 के आसपास पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश के साथ NDA के बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे। जानिए संभावित नामों के बारे में। पटना: जदयू और बीजेपी के विधायक दल की बैठक […]

UB India News19 नव॰
सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा
पटना

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय सिन्हा

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, फिर डिप्टी CM बने सम्राट–विजय नीतीश कुमार कल लेंगे सीएम पद की शपथ बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज है और इसी बीच बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना […]

UB India News19 नव॰
NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ
पटना

NDA विधायक दल की बैठक आज, नीतीश को चुना जाएगा नेता, कल लेंगे CM पद की शपथ

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यह समारोह दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आएंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News19 नव॰
मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत
पटना

मैं नीतीश कुमार… 50 मिनट के इस ‘शुभ मुहूर्त’ में बनेगी बिहार की नई सरकार, 20 नवंबर को नई पारी की होगी शुरुआत

बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गुरुवार (20 नवंबर) गांधी मैदान एक बार फिर बड़े राजनीतिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे और इस ऐतिहासिक पल को खास बनाने के लिए एनडीए ने ज्योतिषीय सलाह के आधार […]

UB India News19 नव॰
8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार
पटना

8 बार इस्तीफा, 10वीं बार सीएम पद की शपथ! 20 साल से बिहार के सरदार नीतीश कुमार अगली पारी को तैयार

नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल के दौरान मुख्यमंत्री पद से आठ बार इस्तीफा दिया है. आज उन्होंने 8वीं बार सीएम पद से इस्तीफा दिया है. वे अब तक 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. अगले 3-4 दिनों में फिर से 10वीं बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार. 8वां इस्तीफा, 10वीं बार CM […]

UB India News17 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा, देखें सभी 243 सीटों का फाइनल रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद नई सरकार को लेकर राज्य को लोगों ही नहीं पूरे देश में उत्सुकता का माहौल है। एक बार फिर एनडीए गठबंधन की वापसी हो रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती […]

UB India News15 नव॰
छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………
पटना

छठ को ड्रामा कहने वाले बिहार की इज्जत क्या करेंगे, बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया…………

भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा […]

UB India News15 नव॰
बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट
पटना

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? इस बार EVM नहीं, कांग्रेस नेता ने बताई ये वाली वजह! पूछा- कहां से आ गए इतने वोट

पटना। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए को फिर से सत्ता की चाभी सौंप दी है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक की मतगणना में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और […]

UB India News14 नव॰
अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?
समाचार

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है. बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार चुनाव रिजल्ट के […]

UB India News14 नव॰