जिस आतंकी संगठन को लेकर यूएन में रो रहा पाकिस्तान, वो बांग्लादेश में हुआ एक्टिव

बांग्लादेश और पाकिस्तान की नजदीकियां हालिया महीनों काफी बढ़ गई हैं. दोनों देशों की सरकारों में सहयोगी तो बढ़ ही रहा है, अब पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन के बांग्लादेश में एक्टिव होने की भी खबर सामने आई है. आतंकवाद निरोधक इकाई (ATU) ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ ताल्लुक रखने वाले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 जुलाई 2025, 09:25 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जिस आतंकी संगठन को लेकर यूएन में रो रहा पाकिस्तान, वो बांग्लादेश में हुआ एक्टिव
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश और पाकिस्तान की नजदीकियां हालिया महीनों काफी बढ़ गई हैं. दोनों देशों की सरकारों में सहयोगी तो बढ़ ही रहा है, अब पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन के बांग्लादेश में एक्टिव होने की भी खबर सामने आई है. आतंकवाद निरोधक इकाई (ATU) ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ ताल्लुक रखने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. फैजल नामक शख्स को सावर मॉडल से गिरफ्तार किया गया है.

इस संगठन पर पाकिस्तान ने प्रतिबंध लगा रखा है और पाकिस्तान में हुए कई आतंकी हमलों में इस संगठन का हाथ है. पाकिस्तान ने इस समूह का मुद्दा UN में भी उठाया है और आरोप लगाया है कि अफगान तालिबान इस संगठन को अपने देश में पनाह दे रहा है.

खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तारी

ATU की एक टीम ने 2 जुलाई को सावर उपजिला स्वास्थ्य परिसर के पास स्थित उनकी दुकान से 33 साल के मोहम्मद फैजल को TTP से जुड़े होने की खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया है. अगले दिन उन्हें CRPC की धारा 54 के तहत ढाका की एक अदालत में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया.

अफगानिस्तान जाकर ली ट्रेनिंग

बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि 4 लोगों के साथ फैजल ने अफगानिस्तान जाकर ट्रेनिंग ली थी. उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान होते हुए अफगानिस्तान गया था. उसके साथ 23 साल का अहमद जुबैर उर्फ़ युवराज भी था, जो बाद में वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के एक अभियान में मारा गया. फैदल ने बताया कि वह दुबई के रास्ते बांग्लादेश वापस आ गया था, लेकिन जुबैर वहीं रुक गया था.

TTP पाकिस्तान में फैलाया आतंक

TTP ने पाकिस्तान में कोहराम मचा रखा है. पाकिस्तान सरकार के मुताबिक 2024 में TTP की वजह से पाकिस्तान में 588 लोगों की मौत हुई, जिनमें सेना के जवान और अफसर भी शामिल थे. फैजल की नजर बांग्लादेश के उन कट्टरपंथी युवकों को अपने साथ जोड़ना था, जो सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक सके. इस खुलासे से पता चल रहा है कि बांग्लादेश में पाक सरकार ही नहीं बल्कि पाक आतंकी भी अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰