मोतिहारी में पीएम मोदी की मेगा रैली,3 लाख लोग जुटेंगे’………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोतिहारी स्थित आर.सी. वाटिका होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को रैली में शामिल कराने का आह्वान किया और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 जुलाई 2025, 05:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मोतिहारी में पीएम मोदी की मेगा रैली,3 लाख लोग जुटेंगे’………..
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोतिहारी स्थित आर.सी. वाटिका होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को रैली में शामिल कराने का आह्वान किया और कहा कि यह रैली एनडीए के लिए जनसमर्थन का प्रमाण बनेगी.

मोदी के बिहार दौरे को बताया जनभावनाओं से जुड़ा

डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में 53वां दौरा होगा, जो उनके बिहार प्रेम को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि मोतिहारी की रैली में 24 विधानसभा क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे और गांधी मैदान में करीब तीन लाख लोगों की उपस्थिति की संभावना है.

रैली से पहले प्रचार वाहन रवाना

बीजेपी अध्यक्ष ने नरकटिया और सुगौली विधानसभा क्षेत्रों से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर आज हर वर्ग का भरोसा है और लोग उनके गारंटी कार्ड को स्वीकार कर रहे हैं.

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी का मोतिहारी आगमन पूर्वी चंपारण की धरती के लिए एक गौरवशाली क्षण है. यह रैली चंपारण की ऐतिहासिकता के साथ-साथ एनडीए की एकता, ताकत और जनसमर्थन का प्रतीक बनेगी.

बैठक में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद लवली आनंद, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री कृष्णनंदन पासवान, मंत्री जीवेश मिश्रा, मंत्री राजू सिंह समेत कई विधायक और एनडीए के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे.

धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मांगा आशीर्वाद

अपने मोतिहारी प्रवास के दौरान डॉ. दिलीप जायसवाल ने अंबिका नगर स्थित पराम्बा शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट में योगीराज चंचल बाबा से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि बाबा की आध्यात्मिक शक्ति से प्रेरित होकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.

श्रावण सोमवारी पर पहुंचे बाबा गरीबनाथ मंदिर

इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि शिव की कृपा से प्रधानमंत्री मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी.

यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए के जनाधार का प्रदर्शन और बिहार में आगामी चुनावों की दिशा तय करने वाली एक अहम कड़ी मानी जा रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
दुर्घटना

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, कमला सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक पानी इन नदियों में रिकॉर्ड किया गया। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। वाल्मीकिनगर […]

UB India News15 जुल॰
मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत
खास खबर

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, […]

UB India News4 अप्रैल
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर
दुर्घटना

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर […]

UB India News3 अप्रैल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….
पश्चिम चंपारण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले हैं. ये यात्रा का पहला चरण होगा. मोतिहारी में यात्रा के दौरान महिला आईटीआई, सेंटर और एक्सीलेंस के साथ साथ मजुराहा जाकर पुल निर्माण का कार्य देखेंगे. गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने […]

UB India News16 जन॰
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰