गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 5 जनवरी 2026, 10:15 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जाना है.

आज गोपालगंज से पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के लिए विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की ऐतिहासिक यात्रा निकाली गयी। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल भी शामिल हुए। गोपालगंज पहुंचे दोनों नेताओं ने सबसे पहले थावे दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरी चेकपोस्ट पहुंचे, जहां विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की विधिवत पूजा संपन्न हुई। पूजा के उपरांत यह विशाल शिवलिंग अपने अंतिम गंतव्य पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि “यह शिवलिंग केवल पत्थर की आकृति नहीं, बल्कि एक महान संकल्प का प्रतीक है। स्वर्गीय किशोर कुणाल जी का सपना था कि ऐसा शिवलिंग बने, जिसके दर्शन और जलाभिषेक से 1008 शिवलिंग के पूजन का पुण्य प्राप्त हो। आज वह सपना साकार हो रहा है।” उन्होंने बताया कि महावीर मंदिर ट्रस्ट की टीम इस पूरे प्रोजेक्ट की नियमित निगरानी कर रही है, ताकि निर्माण और स्थापना कार्य पूरी शुद्धता, भव्यता और सनातन परंपरा के अनुरूप हो।

इस पावन अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू बाबू और बरौली विधायक मनजीत सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधि सनातन धर्म में गहरी आस्था रखते हैं और उनके नेतृत्व में ही बलथरी बॉर्डर पर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

उत्तर प्रदेश से भी हनुमानगढ़ी से जुड़े संत और श्रद्धालु इस शिवलिंग के स्वागत में गोपालगंज बॉर्डर तक पहुंचे। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “हनुमान जी को रुद्र पुत्र माना जाता है और महादेव स्वयं हनुमान जी के रूप हैं। ऐसे में इस शिवलिंग की स्थापना से बिहार में सनातन परंपरा को नई ऊर्जा और नई शक्ति मिलेगी।”

बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल ने जानकारी दी कि यह शिवलिंग 10 से 12 तारीख के बीच केसरिया पहुंचेगा, जबकि 17 तारीख, मार्ग कृष्ण चतुर्दशी के पावन अवसर पर इसकी विधिवत स्थापना की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विराट रामायण मंदिर का संपूर्ण निर्माण कार्य वर्ष 2030 तक पूरा कर लिया जाएगा। उसी वर्ष सभी देवी-देवताओं की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी और इसके बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

गोपालगंज की धरती से शुरू हुई यह शिवभक्ति की विराट यात्रा न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश और विश्व के सनातन श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक अध्याय बनने जा रही है। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग, विराट रामायण मंदिर और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था यह सब मिलकर बिहार को एक वैश्विक धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अपने निर्धारित रूट के अनुसार शिवलिंग को गोपालगंज से होते हुए पूर्वी चंपारण पहुंचना था, लेकिन गोपालगंज और पूर्वी चंपारण जिले की सीमा पर गंडक नदी पर बने पुल की जर्जर हालत इसके रास्ते में बड़ी बाधा बन गई. पुल की भार वहन क्षमता कम होने के कारण इतने भारी शिवलिंग को वहां से ले जाना सुरक्षित नहीं माना गया. इसी वजह से प्रशासन ने एहतियातन शिवलिंग को गोपालगंज के बलथरी चेक पोस्ट पर रोक दिया है.

शिवलिंग की आगे की यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति

फिलहाल शिवलिंग की आगे की यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन की ओर से पुल और वैकल्पिक मार्गों की तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि बिना किसी खतरे के इसे उसके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. तब तक दुनिया के इस विशालकाय शिवलिंग को बलथरी चेक पोस्ट पर ही रोके रखा गया है.

जानकारी के अनुसार, इस शिवलिंग का वजन करीब 210 मीट्रिक टन है. इसे चेन्नई से विशेष रूप से डिजाइन किए गए भारी-भरकम ट्रक के जरिए रवाना किया गया था. लगभग 45 दिनों की कठिन और लंबी यात्रा के बाद यह शिवलिंग गोपालगंज जिले तक पहुंचा. अपने तय रूट के अनुसार इसे गंडक नदी पार कर पूर्वी चंपारण जाना था, लेकिन जिस पुल से इसे ले जाया जाना है, उसकी भार वहन क्षमता केवल 100 मीट्रिक टन बताई जा रही है. ऐसे में केवल शिवलिंग का वजन ही पुल की क्षमता से कहीं अधिक है, जबकि ट्रक का वजन जोड़ने पर कुल भार और भी बढ़ जाता है.

पुल की कमजोर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कोई जोखिम न उठाने का फैसला किया है. इसी कारण शिवलिंग को फिलहाल बलथरी चेक पोस्ट पर ही रोक दिया गया है. शिवलिंग के अटकने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. आगे के रूट को लेकर तकनीकी जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या नुकसान से बचा जा सके.

डुमरिया पुल की भार क्षमता का आकलन कराया जा रहा

प्रशासन की ओर से सड़क की चौड़ाई, मजबूती, तीखे मोड़ों और विशेष रूप से गंडक नदी पर बने डुमरिया पुल की भार क्षमता का गहन आकलन कराया जा रहा है. इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ-साथ भार क्षमता विशेषज्ञों की टीम को भी शामिल किया गया है. जब तक विशेषज्ञों की रिपोर्ट नहीं आ जाती और सभी सुरक्षा मानकों पर संतोष नहीं हो जाता, तब तक शिवलिंग को आगे ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इस बीच जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित स्वयं बलथरी चेक पोस्ट पर पहुंचे. उन्होंने शिवलिंग के साथ यात्रा कर रही टीम से मुलाकात कर अब तक की यात्रा के दौरान आई चुनौतियों और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा सर्वोपरि है.

उधर, विशाल शिवलिंग के गोपालगंज में रुके होने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे हैं. श्रद्धालु वहीं शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिससे बलथरी चेक पोस्ट क्षेत्र एक धार्मिक स्थल जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
अध्यात्म

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News10 अग॰