मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले हैं. ये यात्रा का पहला चरण होगा. मोतिहारी में यात्रा के दौरान महिला आईटीआई, सेंटर और एक्सीलेंस के साथ साथ मजुराहा जाकर पुल निर्माण का कार्य देखेंगे. गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 16 जनवरी 2026, 06:04 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज से समृद्धि यात्रा शुरू , पश्चिम चंपारण में 182 करोड़ की 161 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले हैं. ये यात्रा का पहला चरण होगा. मोतिहारी में यात्रा के दौरान महिला आईटीआई, सेंटर और एक्सीलेंस के साथ साथ मजुराहा जाकर पुल निर्माण का कार्य देखेंगे. गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही समीक्षा बैठक करेंग. उधर, विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई. 17 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी की जा रही है. दो बड़े-बड़े क्रेन मांगवाये गए हैं, इसी के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े और भारी शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ की आराधना और जलाभिषेक करने के लिए अभी से ही पहुंच रहे हैं. मंदिर प्रशासन की तरफ से भी विशेष तैयारी की जा रही है. कई बड़े दिग्गज विद्वानों को बुलाया गया है, तकरीबन 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है.

CM नीतीश कुमार आज (16 जनवरी) से अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से होगी। मुख्यमंत्री पटना से पश्चिम चंपारण के लिए रवाना हो चुके हैं। नीतीश जिले में 182 करोड़ रुपए की 161 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सबसे पहले कुमारबाग पहुंचेंगे। इसके बाद बेतिया में जीविका दीदियों से मिलेंगे। उनसे संवाद भी करेंगे। फिर CM एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए बेतिया के बड़ा रमना मैदान में मंच बनाया गया है।

9 जिले को कवर करते हुए CM नीतीश 24 जनवरी को पहले चरण की अपनी यात्रा वैशाली में खत्म करेंगे। इस दौरान सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा, नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का सीधा समाधान करेंगे।

बेतिया में क्या-क्या कार्यक्रम होंगे…

चनपटिया में उद्योगों का निरीक्षण

CM नीतीश कुमार कुमारबाग में स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) का निरीक्षण करेंगे। कुमारबाग में उद्योग विभाग द्वारा लगभग तीन दर्जन स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें स्टार्टअप जोन सहित बहुत सारे इंडस्ट्रियल स्टॉलों के माध्यम से जिले की औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।

कुमारबाग में CM नीतीश करीब आधे घंटे के लिए रुकेंगे। वहां स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद वे सीधे बेतिया के लिए रवाना हो जाएंगे।

समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम और किसान मेला

बेतिया पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री जीविका, कृषि, उद्योग और स्टार्टअप से जुड़े स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद रमना मैदान में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में आम लोगों से संवाद करेंगे और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रगति यात्रा के तहत की गई घोषणाओं और योजनाओं की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। किसानों को मॉडर्न खेती से जोड़ने के लिए किसान मेला-सह-यांत्रिकीकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा।

कुमारबाग में उद्योग विभाग द्वारा लगभग तीन दर्जन स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें स्टार्टअप जोन सहित बहुत सारे इंडस्ट्रियल स्टॉलों के माध्यम से जिले की औद्योगिक संभावनाओं और निवेश के अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां जीविका दीदियों ने भी स्टॉल लगाए हैं।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और कड़ी सुरक्षा

पूरी यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ सांसद, विधायक और जिले के अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शिवलिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 तारीख को विराट रामायण मंदिर में लगाए जाने वाले विशाल शिवलिंग के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी दिन वे अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मोतिहारी भी पहुंचेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ लोगों से मुलाकात करेंगे.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
दुर्घटना

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, कमला सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक पानी इन नदियों में रिकॉर्ड किया गया। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। वाल्मीकिनगर […]

UB India News15 जुल॰
मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत
खास खबर

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत

मोतिहारी में 3 दिनों के अंदर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों में चंदू कुमार, प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, […]

UB India News4 अप्रैल
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर
दुर्घटना

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर […]

UB India News3 अप्रैल
गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..
अध्यात्म

गोपालगंज में फंसा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना………..

बिहार के गोपालगंज जिले में दुनिया का सबसे विशालकाय शिवलिंग बीते दो दिनों से बलथरी चेक पोस्ट पर फंसा हुआ है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब डेढ़ महीने पहले यह शिवलिंग एक ट्रेलर पर रवाना किया गया था. इस शिवलिंग को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया […]

UB India News5 जन॰
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल
खास खबर

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, 5 की दर्दनाक मौत ,अन्य कई घायल

मोतिहारी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवा थाना […]

UB India News30 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………
पश्चिम चंपारण

बिहार विधानसभा चुनाव : कट्टा या कानून, क्या चाहिए ? नरेन्द्र मोदी ने ‘अंतिम ओवरों’ में बदला खेल का रंग! ……………

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के पहले नरेन्द्र मोदी ने चुनाव को ‘जंगलराज’ बनाम ‘सुशासन’ का मुकाबला बना दिया है। 9 नवम्बर की शाम को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैच आखिरी ओवरों में दाखिल हो चुका है। बड़ा स्कोर चाहिए तो रन रेट बढ़ाना जरूरी है। ऐसे में […]

UB India News8 नव॰
वोटर अधिकार यात्रा का आज 13 वां दिन बेतिया में है कार्यकर्म , PM मोदी को गाली देने के मामले में बड़ा एक्शन,पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को किया गिरफ्तार ………….
पश्चिम चंपारण

वोटर अधिकार यात्रा का आज 13 वां दिन बेतिया में है कार्यकर्म , PM मोदी को गाली देने के मामले में बड़ा एक्शन,पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को किया गिरफ्तार ………….

कांग्रेस की सभा में पीएम मोदी को गाली देने के मामले में दरभंगा पुलिस ने रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। दरभंगा के अतरबेल में रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहे गए थे। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। बवाल होने के बाद नौशाद […]

UB India News29 अग॰